Shuru
Apke Nagar Ki App…
चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जब बच्चा अपने परिवार वालों के साथ शादी समारोह में शामिल हो कर अपने घर नावाडीह लौट रहा था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग हाईवा को पकड़ने और मृत बच्चे के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
Raushan Journalist
चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जब बच्चा अपने परिवार वालों के साथ शादी समारोह में शामिल हो कर अपने घर नावाडीह लौट रहा था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग हाईवा को पकड़ने और मृत बच्चे के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।
- GruDhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand💣moments ago
More news from झारखंड and nearby areas
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा में माहुरी समाज के द्वारा मां मथुरासिनी पूजा को लेकर बुधवार के दिन भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इस मौके पर समाज के सभी बंधु बांधव पीला वस्त्र धारण कर जयकारा लगाते चल रहे थे. इस मौके पर समाज की श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा माथे पर पूजन हेतु कलश लेकर चल रही थी. वहीं शोभा यात्रा में शामिल पुरुष, युवक व बच्चे अपने हाथों में धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे. शोभा यात्रा में माँ मथुरासिनी एवं जय श्री राम के नारों से वातावरण धार्मिक मय हो उठा. इस मौके पर माहुरी समाज के बाघमारा समिति मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया की बाघमारा के राज स्थानी धर्मशाला में तीन दिवसीय माँ मथुरासिनी पूजा का आयोजन किया गया है. जिसमें समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है. इस पूजा महोत्सव में मुख्य यजमान राजेंद्र गुप्ता सपत्निक शामिल हुए. भव्य शोभा यात्रा में मुख्य रूप से बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, पूजा समिति अध्यक्ष रघुनंदन राम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, सचिव राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नीरज भदानी, अंकित गुप्ता, सुबोध गुप्ता, मनोज गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, संतोष गुप्ता, राहुल गुप्ता, उपमा कन्धवे, पूनम भदानी, अर्पणा भदानी, सुप्रिया गुप्ता, प्रीति गुप्ता, रंजीत गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विपिन गुप्ता समेत सैकड़ों लोग शामिल थे.1
- धनबाद। बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल कॉलोनी बाजार स्थित लक्ष्मी मेडिकल के सामने भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर 16 से 17 लाख रुपये के सोने-चांदी की जेवरात चोरी कर ली। चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग मिल सके। दुकान मालिक के अनुसार चोरी में लाखों रुपये के आभूषण और नकदी की क्षति हुई है। पुलिस ने चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी है।1
- धनबाद दामोदर समेत सहायक नदियों के पुनर्जीवन पर बनी योजना,उपायुक्त आदित्य रंजन ने दी जानकारी।1
- मैं अब कुंवारा ना रहा । मुझे लड़कियों दूर रहो बहुत दूर नहीं तो मेरी वाइफ छोड़ेंगी भी1
- #viralvideo #jayrammahato #viralrells #tigerjayrammahato #foryou1
- झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट झरिया में मोबाइल दुकान से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात झरिया में मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक झरिया स्थित Vaishnavi Communication मोबाइल दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। दुकान संचालक ने बताया कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।1
- डुमरा हॉस्पिटल के समक्ष जेवर बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा थाना क्षेत्र के डुमरा हॉस्पिटल के सामने व्यस्तम बाजार स्थित भगवती अलंकार ज्वेलर्स दुकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब 15 लाख की सम्पति उड़ा कर यहाँ सनसनी फैला दी. इस चोरी की घटना क़ो लेकर यहाँ लोगो में गहरा आक्रोश है. मौके पर दुकान मालिक शिवलाल स्वर्णकार ने बताया की वे जब आज सुबह दुकान खोलने आए तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली. दुकान में सारा सामान बिखरा पाया. दुकान में रखे तिजोरी क़ो तोड़कर उसमें रखे करीब 6 किलो चांदी व करीब 70 ग्राम सोना व अन्य गहने गायब मिले. इसके अलावा दुकान में रखा करीब 50 हजार केश गायब मिला. घटना की सूचना बाघमारा थाना में दिये जाने पर सदल-बल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. फिलहाल चोरी की इस घटना क़ो लेकर यहाँ लोग काफ़ी अचभित हैं. घटना के बाद बोकारो से कुत्ता मंगा कर जांच किया गया. समाचार लिखे जाने तक कोई सुराग मिलने की खबर नहीं है. मौके पर पहुँचे चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, शशिकांत शरण, गुड्डू सोनी इत्यादि ने घटना क़ो लेकर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से अति शीघ्र मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है.1
- धनबाद,गैस कमी की अफवाह से धनबाद में बढ़ी मांग, रोजाना डिलीवरी 20 हजार पार।1
- डुमरी में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद में बाइक के मिरर से हमला कर उनकी हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि परिजनों ने गिरफ्तारी पर हंगामा किया।1