जामताड़ा में अवैध कोयला और बालू पर खनन विभाग की कार्रवाई, 32 क्विंटल कोयला व एक ट्रैक्टर बालू जब्त। संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जिले में अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप चार मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे अवैध कोयला को जब्त कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के साथ नारायणपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही। टीम ने कुल 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर नारायणपुर थाना में आवेदन सौंप दिया। हालांकि खनन विभाग की टीम को देखते ही कोयला ले जा रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए। वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कोयला तथा बालू की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि कांड संख्या 25 /26 दर्ज कर ली गई है फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जामताड़ा में अवैध कोयला और बालू पर खनन विभाग की कार्रवाई, 32 क्विंटल कोयला व एक ट्रैक्टर बालू जब्त। संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जिले में अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप चार मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे अवैध कोयला को जब्त कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के साथ नारायणपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही। टीम ने कुल 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर नारायणपुर थाना में आवेदन सौंप दिया। हालांकि खनन विभाग की टीम को देखते ही कोयला ले जा रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए। वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कोयला तथा बालू की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि कांड संख्या 25 /26 दर्ज कर ली गई है फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- संवाददाता/जामताड़ा /योगेश कुमार। जामताड़ा। जिले में अवैध खनन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। गुरुवार को खनन विभाग की टीम ने नारायणपुर और जामताड़ा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप चार मोटरसाइकिल पर ले जाए जा रहे अवैध कोयला को जब्त कर लिया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में खनन विभाग के साथ नारायणपुर थाना की पुलिस भी शामिल रही। टीम ने कुल 32 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर नारायणपुर थाना में आवेदन सौंप दिया। हालांकि खनन विभाग की टीम को देखते ही कोयला ले जा रहे माफिया मौके से भाग खड़े हुए। वहीं जामताड़ा थाना क्षेत्र में भी एक ट्रैक्टर अवैध बालू जब्त किया गया। माइनिंग इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और कोयला तथा बालू की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि कांड संख्या 25 /26 दर्ज कर ली गई है फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट झरिया में मोबाइल दुकान से चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात झरिया में मोबाइल चोरी की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक झरिया स्थित Vaishnavi Communication मोबाइल दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकान में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। दुकान संचालक ने बताया कि आरोपी मौके का फायदा उठाकर मोबाइल लेकर भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराई गई है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फुटेज के आधार पर जल्द आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।1
- *वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़* निरसा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी निरसा क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव स्थित मां शीतला मंदिर में मां शीतला की भव्य पूजा अर्चना का आयोजन किया गया! सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई थी सभी श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पूरे शांति और सौहार्द पूर्वक मां की पूजा अर्चना करते दिखे! आस-पास से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां की पूजा अर्चना के लिए मंदिर प्रांगण में पहुंचे! प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पूजा बिरसिंहपुर भट्टाचार्य परिवार के पूर्वजों के द्वारा लगभग 200 साल पहले मां की स्वप्नादेश से प्रारंभ किया गया था जो आज भी उनके वंशजों के द्वारा विधवत किया जा रहा है! वही शीतला माता की खास महिमा के संबंध में जानकारी देते हुए भट्टाचार्य परिवार के बंशज शीतल भट्टाचार्य ने बताया कि मां की आशिम कृपा ओर अपार महिमा है विभिन्न प्रकार के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग यहां मां के दरवार मे आकर मत्था टेक माँ की आशीर्वाद प्राप्त कर रोगमुक्त हो जाते है तथा निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है! जिस श्रद्धालु का मनोकामना पूर्ण हो जाता है वो मां के वार्षिक पूजा में उपस्थित होकर मां की पूजा अर्चना कर पाठा बलि करवाते है !8
- न्याय की गुहार लगाती पत्नी… छेड़खानी केस वापस न लेने पर पति की हत्या का आरोप। देवघर में मुखिया पति और उसके भाई पर लगे गंभीर आरोप। #DeogharNews #JharkhandNews #CrimeNews #JusticeForVictim1
- देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखंड कार्यालय स्थित किसान भवन में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग पलाश झारखंड स्टेट लवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित संकुल संगठन महिला समूह की दीदियों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।जिसका उद्घाटन बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू , उप प्रमुख विनोद हेंब्रम, BDO शशि संदीप सोरेन महजोरी पंचायत के मुखिया सुधीर मंडल सहित संकुल संगठन की पदाधिकारी आदि ने दीप प्रज्वलन कर किया।वहीं कार्यक्रम की शुरुआत संकुल संगठन के समूह की दीदी ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया।वहीं सामुदायिक समन्वयक देवकी नंदन ने कहा कि।आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना अपना योगदान देकर परचम लहरा रही है।ओर मार्गोमुंडा प्रखंड में समूह के दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सहारना की।इस अवसर पर संकुल की दीदियों ने बेटी हूं मैं बेटी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।ओर समूह में जुड़ने के बाद हुए बदलाव के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।ततपश्चात वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन व कैडर को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया1
- तेल संकट के बीच कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी का साफ संदेश, आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए असर नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीएम मोदी ने देश की ऊर्जा सुरक्षा और आम आदमी की जेब को बचाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि अंतरराष्ट्रीय संकट का बोझ आम नागरिकों पर नहीं पड़ना चाहिए. पीएम ने खासतौर पर महंगाई, ईंधन आपूर्ति और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर सतर्क रहने को कहा. सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत ने कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति के लिए अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है जिससे अंतरराष्ट्रीय संकट के बावजूद घरेलू बाजार में कोई किल्लत न हो.1
- । जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरवा गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलाल राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनके घर का दरवाजा लोहे का बना हुआ था और उसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दरवाजे को बार-बार खोलने और बंद करने के कारण तार में लीकेज हो गया था। बुधवार शाम बारिश के दौरान जमीन भीगी हुई थी। इसी बीच दुलाल राय जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए लोहे के दरवाजे को छुए, उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। बताया जाता है कि दुलाल राय पुणे में मजदूरी करते थे और गुरुवार को वापस पुणे जाने वाले थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के गेट पर करंट से जलने के निशान भी मिले हैं। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और जिला प्रशासन से मुआवजे जी की मांग कर रहे हैं।1