करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करंडे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नवजात के झाड़ी में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम महेशपुर से झाड़ी में एक नवजात शिशु मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। वहीं ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। करंडे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महेशपुर में गुरुवार की सुबह एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में झाड़ी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे गांव के कुछ लोगों की नजर झाड़ी में पड़े नवजात शिशु पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना करंडे थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात शिशु को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि नवजात के झाड़ी में
मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इस संबंध में करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे ग्राम महेशपुर से झाड़ी में एक नवजात शिशु मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शिशु को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। वहीं ग्रामीणों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
- दो महीने से खराब सबमर्सिबल के कारण लहना गांव में जल संकट, आंदोलन की चेतावनी। शेखपुरा जिले के लहना गांव में पिछले दो महीनों से सबमर्सिबल खराब रहने के कारण सैकड़ों घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नल-जल योजना के तहत वार्ड क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार सबमर्सिबल खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के चापाकलों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बच्चों को अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है।इस संबंध में गांव की शांति देवी, कारी देवी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, श्यामा देवी और रिंकू देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की सूचना कई बार पीएचईडी विभाग के जेई को दी गई है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत या बदलाव की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नल-जल योजना की पाइपलाइन में कई जगहों पर लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे जल आपूर्ति व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो रही है।वहीं योजना के ऑपरेटर अरुण महतो ने भी बताया कि सबमर्सिबल लंबे समय से खराब है और इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि खराब सबमर्सिबल को बदलकर नया लगाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पानी की समस्या को लेकर लहना गांव के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे दिए।1
- करंडे थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में गुरुवार की सुबह झाड़ियों से एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर झाड़ी में पड़ी बच्ची पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत करंडे थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार,अपर थानाध्यक्ष ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नवजात बच्ची को सुरक्षित बाहर निकलवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नवजात को झाड़ियों में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।1
- Post by Bande mataram1
- बिहार के युवा मजदूरी करते हुए परदेस में जान गंवा रहे हैं, नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर हैं और बिहार से वोट लेकर राज करने वाले मोदी-शाह चुप क्यों हैं?1
- लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र स्थित बालगुदश्र संग्रहालय परिसर में पैक्स अध्यक्षों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर गुरुवार के दोपहर 12:35 पर किया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग से जुड़े पदाधिकारी, कर्मी तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पैक्स अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, उद्योग विभाग के प्रतिनिधि, आईसीटी तथा एलडीएम सहित कई अधिकारी भी शामिल हुए। कार्यशाला में पैक्स अध्यक्षों को प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पैक्स की कार्यक्षमता को बढ़ाना, भंडारण क्षमता में सुधार करना तथा सहकारिता व्यवस्था को और मजबूत बनाना है। सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि आने वाले दिनों में पैक्सों की संख्या और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि जिले में सहकारिता विभाग की व्यवस्था और बेहतर हो सके।1
- पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान सारण निवासी सुंदरम उर्फ भोला के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।1
- Post by Virmani M Pratap1
- बरबीघा में मां मथुरासिनी महोत्सव पर भव्य जागरण कार्यक्रम आयोजित शेखपुरा जिले के बरबीघा में मां मथुरासिनी महोत्सव के अवसर पर बुधवार की रात माहुरी मंडल बरबीघा की ओर से भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में बरबीघा प्रखंड के बीडीओ अमित कुमार, आईजीआईएमएस पटना के डॉ. ऋषभ तथा बाला जी हॉस्पिटल के डॉ. आनंद विशेष रूप से उपस्थित हुए। अतिथियों ने मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। जागरण कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और देवी गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आयोजकों ने बताया कि मां मथुरासिनी महोत्सव हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी रहती है। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से भरा रहा। वहीं यह जागरण कार्यक्रम बुधवार की रात करीब 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।1