पति ने ही कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, खेत में दफनाया शव: पुलिस ने एक साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा कासगंज। कासगंज पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब एक वर्ष पूर्व पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को श्रीमती सोमवती पत्नी प्रेमपाल निवासी ग्राम जिजपुरा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद ने थाना सिकंदरपुर वैश्य में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका की शादी 14 दिसंबर 2024 को रवेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम गंगपुर थाना सिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। परिजनों के अनुसार 14 अप्रैल 2025 को प्रियंका के जेठ राजेश ने फोन कर बताया कि प्रियंका और रवेन्द्र काम के सिलसिले में बाहर जा रहे हैं। इसके बाद प्रियंका से कोई संपर्क नहीं हो सका। जब मायके पक्ष ससुराल पहुंचा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शक होने पर थाना सिकंदरपुर वैश्य में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज की। 18 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी रवेन्द्र कुमार को गंगपुर-सनौड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व पत्नी के किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से प्रियंका की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने भाई राजेश और पिता छोटेलाल की मदद से शव को चादर में लपेटकर प्लास्टिक की बोरी में भरा और रात में ही बुग्गी से ले जाकर एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। अगले दिन वह घर से फरार हो गया और परिजनों ने मायके पक्ष को गुमराह कर दिया कि दोनों कहीं चले गए हैं। आरोपी की निशानदेही पर खेत की खुदाई कराई गई, जहां से प्रियंका का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। घर के कमरे के टांड से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वाइट - अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार
पति ने ही कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, खेत में दफनाया शव: पुलिस ने एक साल बाद किया सनसनीखेज खुलासा कासगंज। कासगंज पुलिस ने महिला की हत्या के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब एक वर्ष पूर्व पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को श्रीमती सोमवती पत्नी प्रेमपाल निवासी ग्राम जिजपुरा थाना कायमगंज जनपद फर्रुखाबाद ने थाना सिकंदरपुर वैश्य में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री प्रियंका की शादी
14 दिसंबर 2024 को रवेन्द्र कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम गंगपुर थाना सिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। परिजनों के अनुसार 14 अप्रैल 2025 को प्रियंका के जेठ राजेश ने फोन कर बताया कि प्रियंका और रवेन्द्र काम के सिलसिले में बाहर जा रहे हैं। इसके बाद प्रियंका से कोई संपर्क नहीं हो सका। जब मायके पक्ष ससुराल पहुंचा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शक होने पर थाना सिकंदरपुर वैश्य में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने
जांच तेज की। 18 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी रवेन्द्र कुमार को गंगपुर-सनौड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व पत्नी के किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर उसने कमरे में रखी कुल्हाड़ी से प्रियंका की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने भाई राजेश और पिता छोटेलाल की मदद से शव को चादर में लपेटकर प्लास्टिक की बोरी में भरा और रात में ही बुग्गी से ले जाकर एक खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। अगले दिन वह घर से फरार हो गया और परिजनों
ने मायके पक्ष को गुमराह कर दिया कि दोनों कहीं चले गए हैं। आरोपी की निशानदेही पर खेत की खुदाई कराई गई, जहां से प्रियंका का सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ। घर के कमरे के टांड से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के खुलासे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत विवेचना जारी है तथा अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वाइट - अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार
- Post by Maulana Chand Miyan alvi barkati1
- Post by Guddi devi1
- lodhi Rajput1
- Post by अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग4
- Post by Mohit kumar1
- ग्राम पंचायत दुबई माजरा शीतलवाड़ा बढ़ती समस्या को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन तहसीलदार और विकासखंड अधिकारी को दिया एक प्रार्थना पत्र उसमें अपनी समस्याएं बताईं और सभी ग्राम वासियों को बहुत ही परेशानी उठानी पड़ रही है सड़क को लेकर महिलाएं और बुजुर्ग लोग बड़े हदाशे से गुजर रहे लोग मे आप सभी पद आला अधिकारीयों से निवेदन करता हु इस मामले को जल्दी से आपने , संज्ञान में ले1
- सिकंदराराऊ में शुक्रवार दोपहर जीटी रोड स्थित ईदगाह मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात मैक्स वाहन ने बाइक सवार गौरव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची, सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1