Shuru
Apke Nagar Ki App…
जीएमसीएच में जाम का तांडव: मरीज को लेकर आधे घंटे तक फंसी एम्बुलेंस, प्रशासन रहा मुक़दरशक
S9 Bihar
जीएमसीएच में जाम का तांडव: मरीज को लेकर आधे घंटे तक फंसी एम्बुलेंस, प्रशासन रहा मुक़दरशक
- User9791Bettiah, Pashchim Champaran😡on 11 December
More news from बिहार and nearby areas
- नौतन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय यूडीआईडी कार्ड शिविर शुरू नौतन प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग की ओर से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में प्रखंड क्षेत्र से आए दिव्यांगजनों से यूडीआईडी (यूनिक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड बनवाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान दिव्यांगजनों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर वे अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। शिविर में आए दिव्यांगजनों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।1
- पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया की ओर से बुधवार 11 मार्च को दोपहर करीब 2 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय परीक्षण को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया में पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को नगर थाना से स्थानांतरित कर तकनीकी शाखा, पश्चिम चंपारण बेतिया का प्रभारी बनाया गया है और उन्हें योगापट्टी अंचल के पर्यवेक्षण पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक अभिराम सिंह को जोगापट्टी थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है, जबकि पुलिस निरीक्षक सौरभ कुमार को जगदीशपुर थाना से महिला थाना में पदस्थापित किया गया है। पुलिस निरीक्षक निशि कुमारी को महिला थाना से स्थानांतरित कर जगदीशपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही पुलिस निरीक्षक ध्रुव नारायण को पुलिस केंद्र बेतिया से जोगापट्टी थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक शंभू शरण गुप्ता को महाराणा प्रताप थाना से पुलिस केंद्र बेतिया भेजा गया है। यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।1
- समाजवादी सरकार थी तो उस समय गाय की सेवा को लेकर हम लोगों ने बहुत फैसले लिए। भविष्य में भी जो कुछ कर सकते हैं गाय की सेवा के लिए वह करेंगे।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ1
- पूरा वीडियो 13 मार्च 2026 शुक्रवार को शाम 6 बजे YouTube channel - Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #fbviralpost2026シ #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #reelsviralシfb #viralreelsシ #viralshorts #fbviral #fbviralpost2025シ1
- Post by Mustak ansari1
- बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन, 28 विभागों के स्टॉल पर सैकड़ों मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान बेतिया: बगहा-01 प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सीधे आमजन तक पहुँचाना है। इस दौरान विभिन्न विभागों के 28 स्टॉल लगाए गए, जिनमें सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन, स्वास्थ्य, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, आरटीपीएस, राजस्व, जीविका, आईसीडीएस, सहकारिता, श्रम संसाधन, अल्पसंख्यक कल्याण, डीआरसीसी, विद्युत और उद्योग विभाग सहित अन्य विभाग शामिल रहे। कार्यक्रम में 250 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को त्वरित राहत और योजनाओं से जुड़ी जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने लाभुकों से संवाद कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का फीडबैक भी लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। वहीं आईसीडीएस स्टॉल पर एक बच्चे का अन्नप्राशन कराया गया। डीआरसीसी स्टॉल के माध्यम से दो युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड भी प्रदान किया गया, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिला। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि “प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो सके। उन्होंने बताया कि सात निश्चय-3 योजना के तहत आमजन का जीवन आसान बनाने के लिए कई पहल की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी आमजन से मिलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, ताकि लोग अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकें। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, निदेशक डीआरडीए अरूण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी बगहा चांदनी कुमारी सहित कई जिलास्तरीय, प्रखंडस्तरीय और पंचायतस्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- मझौलिया थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव बरामद, ट्रेन से कटने की आशंका मझौलिया नरकटियागंज–सुगौली रेलखंड के भानाचक बैठनिया पंचायत स्थित एक पोखरा के पास बुधवार शाम करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना पिलर संख्या 181 और 182 के बीच की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की मौत आनंद विहार दिल्ली से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन से कटने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन सुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, जिन पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष और शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान कुल 14 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। इस संबंध में जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पश्चिम चंपारण बेतिया की ओर से बुधवार, 11 मार्च शाम करीब 6:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।1