Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ में लॉन्गेशिया ग्रुप द्वारा एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है, जहाँ डॉलर में निवेश का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।
CG SAMNA NEWS
छत्तीसगढ़ में लॉन्गेशिया ग्रुप द्वारा एक बड़े घोटाले का मामला सामने आया है, जहाँ डॉलर में निवेश का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी की गई है।
More news from Mungeli and nearby areas
- मुंगेली पुलिस ने 'ऑपरेशन बाज' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना लोरमी की एक संयुक्त टीम ने ग्राम नवागांव वेंकट में दबिश देकर इन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹36,500 नकद, 07 मोबाइल फोन, 06 मोटरसाइकिलें और ताश पत्ती सहित कुल ₹3.39 लाख मूल्य का सामान जब्त किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजन न्याय के लिए रायपुर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि अस्पताल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले। भीषण गर्मी में भी न्याय की आस में निकला यह परिवार अब चकरभाठा से रायपुर की ओर अग्रसर है।1
- बिलासपुर के सिपत नरगोड़ा और बिल्हा बरतोरी समेत ग्रामीण इलाकों में रात के अंधेरे में अवैध बोर मशीनों का संचालन हो रहा है। नियमों की धज्जियां उड़ाकर भूजल दोहन का यह सिलसिला बेरोकटोक जारी है।1
- तपती धूप में संघर्ष करती एक बच्ची की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर भारत को विश्वगुरु बनाने के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच के विरोधाभास पर तीखा सवाल उठाती है।1
- तिल्दा-नेवरा पुलिस ने ट्रक चालकों के साथ मारपीट कर लूटपाट करने और संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड की कैंटीन में तोड़फोड़ कर कर्मचारियों से मारपीट करने वाले कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार, एक पल्सर मोटरसाइकिल, 30 लीटर डीजल और कुछ नगद राशि भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 22 मई 2026 को हुई थी जब काले रंग की कार और मोटरसाइकिल पर सवार आरोपी सरोरा स्थित संभव स्टील एंड ट्यूब लिमिटेड कंपनी परिसर में अनाधिकृत रूप से घुस गए थे। उन्होंने कैंटीन कर्मचारियों और लेबर कॉलोनी में मौजूद लोगों के साथ रॉड से मारपीट की और कैंटीन काउंटर में तोड़फोड़ की। इस दौरान, मुख्य आरोपी लकी उर्फ जयमोहन शर्मा ने कैंटीन संचालन के बदले अवैध मासिक रकम और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, और विरोध करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। उसी रात, ग्राम सरोरा रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास, इन आरोपियों ने ट्रक क्रमांक CG 04 PG 9775 और CG 04 PG 0380 को ओवरटेक कर रोका। उन्होंने ट्रक चालकों के साथ गाली-गलौज, मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, और ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद, आरोपियों ने ट्रकों में रखा 30 लीटर डीजल और चालकों के पास रखी नगदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक Shweta Srivastava Sinha के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रशांत शुक्ला और एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी जयमोहन शर्मा उर्फ लकी शर्मा समेत कुल 6 आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया 30 लीटर डीजल और ₹12 हजार नगद बरामद किया है, साथ ही घटना में प्रयुक्त लगभग ₹6 लाख की कार और ₹1 लाख की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।2
- छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कोसीर थाना क्षेत्र के कोसीर ग्राम के मड़वापारा में एक 28 वर्षीय युवक नितेश कुमार बंजारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 21 मई 2026 की दोपहर करीब 12 बजे की है, जब युवक अपने घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर नितेश के हाथ और पैर जंजीरों से बंधे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई और तत्काल जांच में जुट गई। ASP एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन और SDOP स्नेहिल साहू के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे को इस मामले की गंभीरता से जांच करने का निर्देश दिया गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने युवक के पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से परेशान होने की बात कही थी, लेकिन पुलिस की पूछताछ में मामले की परतें खुलती गईं। खुलासा हुआ कि मृतक को उसके दो भाइयों रोशन बंज, सतीश बंज और भाभी अश्वनी बंज (रोशन की पत्नी) ने मानसिक और शारीरिक रूप से इस हद तक प्रताड़ित किया था कि उसने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पिता के देहांत के बाद मृतक के खाते में आए पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण तीनों आरोपी मृतक को मानसिक बीमार बताते हुए दो महीने से उसके हाथ-पैर जंजीरों में बांधकर कमरे में ताला लगाकर रखते थे। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था और लगातार गाली-गलौज व मारपीट की जाती थी, जिससे तंग आकर युवक ने यह कदम उठाया। इस हृदय विदारक घटना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने मृतक के दोनों भाई रोशन बंज और सतीश बंज के साथ उनकी भाभी अश्वनी बंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।1
- 13 वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर से भाग कर प्रेमी संग बनाया संबंध उसी से करना चाहती 13 वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर से भाग कर प्रेमी संग बनाया संबंध उसी से करना चाहती है शादी परिजनों ने थाना बिल्हा मे दर्ज कराई रिपोर्ट शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 17.53 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र के एक 42 वर्षीय पिता ने थाना बिल्हा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मैं बिल्हा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत का निवासी हूं मेरे 04 लडका व 01 लडकी है मेरी लडकी जिसकी उम्र 13 वर्ष है 08 वी तक पढी है मार्च 2026 से मेरी लडकी बीना बताये घर से कही चली जाती है और वापस आ जाती है कहां जाती है पुछने पर बिल्हा के एक लड़के से जान पहचान है वहां जाती हूं दिनांक 26/04/2026 के सुबह 10 बजे मेरी लडकी बीना बताये कही चली गई थी तीन दिन तक वापस नही आने से आरोपी लड़के के घर पता करने गया तो उसके घर के पास मेरी लडकी मिली तो घर ले गया था पुछने पर बताई की मेरा उस लड़के से प्रेम संबंध है मेरा उसके साथ शारीरिक संबंध हो गया है मै उससे शादी करना चाहती हूं उसे समझाये सुधर जायेगी बोलकर मेरी बडी दीदी के ग्राम देवरी के पास दिनांक 17/05/2026 को उसके घर छोडी था । दिनांक 22/05/2026 के रात्रि 10 बजे मेरी लडकी बीना बताये फिर से कही चली गई और दिनांक 23/05/2026 के सुबह 10/00 बजे पता चला कि डायल 112 स्टाफ थाना बिल्हा ले गए है आकर मेरी लडकी से मिलकर पुछा तो बताई की वही लड़का मुझे रात्रि मे लेने मेरे गांव आया था जिसके साथ आकर उसके घर मे रूकी थी आरोपी लड़का मेरी नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले आता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है अत: महोदय जी से निवेदन है कि रिपोर्ट दर्ज करने का महान कृपा करे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- बिलासपुर के तार बहार वार्ड-29 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस की जनसंपर्क रैली के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी ने भी अपना प्रचार अभियान बढ़ा दिया है।1
- बिलासपुर में मोबाइल फॉरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ हो गया है। हालांकि, टेस्ट रन के दौरान वाहन को आधे घंटे से ज़्यादा समय तक चालू करके छोड़ दिया गया।1