logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार 03 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा की डिलीवरी देने की फिराक में हीरावती अस्पताल के पीछे गनियारी मैदान क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार बैस (20 वर्ष) निवासी बहरखुद, थाना माड़ा और चंदन जायसवाल (21 वर्ष) निवासी मकरौर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो गांजा, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP66 ZF 5737 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/26, धारा 8/20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

6 hrs ago
user_फणीन्द्र कुमार सिन्हा
फणीन्द्र कुमार सिन्हा
Photographer सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने गांजा तस्करी करते दो युवकों को किया गिरफ्तार 03 किलो गांजा, बाइक और मोबाइल जब्त कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा की डिलीवरी देने की फिराक में हीरावती अस्पताल के पीछे गनियारी मैदान क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों

7fce386c-bdc4-42e4-a5e5-7743734d9b3d

को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय कुमार बैस (20 वर्ष) निवासी बहरखुद, थाना माड़ा और चंदन जायसवाल (21 वर्ष) निवासी मकरौर, थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से 3 किलो गांजा, हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP66 ZF 5737 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 197/26, धारा 8/20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • एमपी के सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने राजस्व मामले में लापरवाही बतरने के मामले में कड़ा एक्शन लिया है, एक पटवारी सहित दो प्रभारी तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर को लगातार तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लापरवाही की जा रही है, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जिले के बरगवां तहसील में अचानक निरीक्षण के लिए पहुँच गए। बिना पूर्व सूचना के हुए इस दौरे से राजस्व अमले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कलेक्टर ने सीधे तहसील कार्यालय में चल रहे राजस्व प्रकरणों की फाइलें तलब कीं और एक-एक मामले की गहन समीक्षा की। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई राजस्व प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और नक्शा सुधार जैसे मामलों में तय समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। कुछ प्रकरणों में तो फाइलों पर न तो सुनवाई की तारीख दर्ज थी और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गई थी। कलेक्टर ने इसे सीधे तौर पर राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता करार दिया। सबसे गंभीर मामला एक पटवारी से जुड़ा पाया गया, जिस पर राजस्व प्रकरणों को जानबूझकर लंबित रखने और हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप सामने आए। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहीं नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय करते हुए कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार को भी नहीं बख्शा। राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग न करने और अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न रखने के आरोप में बरगवां प्रभारी तहसीलदार नागेश्वर पनिका एवं बड़ोखर के प्रभारी तहसीलदार दिनेश पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता की पहली कड़ी है और यहां की लापरवाही सीधे तौर पर लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। जमीन से जुड़े मामलों में देरी न केवल विवाद बढ़ाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगाड़ सकती है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय-सीमा में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्य करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाकर उनका निराकरण किया जाए। साथ ही, हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    1
    एमपी के सिंगरौली जिले के कलेक्टर गौरव बैनल ने राजस्व मामले में लापरवाही बतरने के मामले में कड़ा एक्शन लिया है, एक पटवारी सहित दो प्रभारी तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. बताया जा रहा है कि कलेक्टर को लगातार तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा शिकायत प्राप्त हो रही थी कि राजस्व प्रकरणों के निपटारे में लापरवाही की जा रही है, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जिले के बरगवां तहसील में अचानक निरीक्षण के लिए पहुँच गए। बिना पूर्व सूचना के हुए इस दौरे से राजस्व अमले में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कलेक्टर ने सीधे तहसील कार्यालय में चल रहे राजस्व प्रकरणों की फाइलें तलब कीं और एक-एक मामले की गहन समीक्षा की। जांच के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके बाद कलेक्टर ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई राजस्व प्रकरण महीनों से लंबित पड़े हैं। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और नक्शा सुधार जैसे मामलों में तय समय-सीमा का पालन नहीं किया गया। कुछ प्रकरणों में तो फाइलों पर न तो सुनवाई की तारीख दर्ज थी और न ही किसी प्रकार की कार्यवाही की गई थी। कलेक्टर ने इसे सीधे तौर पर राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता करार दिया।
सबसे गंभीर मामला एक पटवारी से जुड़ा पाया गया, जिस पर राजस्व प्रकरणों को जानबूझकर लंबित रखने और हितग्राहियों को अनावश्यक रूप से परेशान करने के आरोप सामने आए। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर कलेक्टर ने संबंधित पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दे दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहीं नहीं, बल्कि पूरे प्रकरण की जवाबदेही तय करते हुए कलेक्टर ने प्रभारी तहसीलदार को भी नहीं बख्शा। राजस्व प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग न करने और अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण न रखने के आरोप में बरगवां प्रभारी तहसीलदार नागेश्वर पनिका एवं बड़ोखर के प्रभारी तहसीलदार दिनेश पनिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों को भी सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता की पहली कड़ी है और यहां की लापरवाही सीधे तौर पर लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। जमीन से जुड़े मामलों में देरी न केवल विवाद बढ़ाती है, बल्कि कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बिगाड़ सकती है। इसलिए सभी अधिकारी-कर्मचारी समय-सीमा में पारदर्शी और निष्पक्ष कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सभी लंबित राजस्व प्रकरणों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाकर उनका निराकरण किया जाए। साथ ही, हर सप्ताह प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    user_Devendra Pandey
    Devendra Pandey
    TV News Anchor सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    1
    Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 20.02.2026* *🔷🔶पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड, फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण-* *🔷🔶 “पुलिस अधीक्षक ने परेड में खुद एक्सरसाइज एवं शारीरिक गतिविधियों सम्बन्धी डेमो देकर पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन सिखाया”-* आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक-मानसिक फिटनेस और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। *🔷🔶 प्रमुख कार्यवाही – संक्षेप में-* * परेड की सलामी एवं दस्तों का निरीक्षण * पुलिसकर्मियों के लिए सामूहिक दौड़ एवं एक्सरसाइज * गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण * बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल * पीआरवी वाहनों की तकनीकी और सुरक्षा जांच *🔷🔶 विशेष विवरण-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का डेमो देकर पुलिसकर्मियों को सही तकनीक एवं अनुशासनिक अभ्यास समझाया। निरीक्षण के दौरान वाहन, सुरक्षा उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की गई। क्वार्टर गार्द द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों को सतर्कता, Active Policing और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रशिक्षण में सुधार करने हेतु प्रेरित किया।
    4
    *प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद – सोनभद्र*
*दिनांक – 20.02.2026*
*🔷🔶पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड, फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण-*
*🔷🔶 “पुलिस अधीक्षक ने परेड में खुद एक्सरसाइज एवं शारीरिक गतिविधियों सम्बन्धी डेमो देकर पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन सिखाया”-*
आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक-मानसिक फिटनेस और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।
*🔷🔶 प्रमुख कार्यवाही – संक्षेप में-*
* परेड की सलामी एवं दस्तों का निरीक्षण
* पुलिसकर्मियों के लिए सामूहिक दौड़ एवं एक्सरसाइज
* गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण
* बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल
* पीआरवी वाहनों की तकनीकी और सुरक्षा जांच
*🔷🔶 विशेष विवरण-*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का डेमो देकर पुलिसकर्मियों को सही तकनीक एवं अनुशासनिक अभ्यास समझाया। निरीक्षण के दौरान वाहन, सुरक्षा उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की गई। क्वार्टर गार्द द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों को सतर्कता, Active Policing और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रशिक्षण में सुधार करने हेतु प्रेरित किया।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    12 hrs ago
  • ग्राम पंचायत दीघुल बीटान के घर से अमवार रोड़ तक पानी के बहाव से रोड़ क्षतिग्रस्त हो रहा हैं और आम जनता को आने जाने में काफी दिक्कत की सामना करना पड़ता हैं इस तरह पानी बहता रहे तो कोई अप्रिय घटना की संकेत है
    1
    ग्राम पंचायत दीघुल बीटान के घर से अमवार रोड़ तक पानी के बहाव से रोड़ क्षतिग्रस्त हो रहा हैं और आम जनता को आने जाने में काफी दिक्कत की सामना करना पड़ता हैं इस तरह पानी बहता रहे तो कोई अप्रिय घटना की संकेत है
    user_जेपी गौत्तम
    जेपी गौत्तम
    Engineer दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
  • Post by Vijay Kumar
    1
    Post by Vijay Kumar
    user_Vijay Kumar
    Vijay Kumar
    Grain Wholesaler Ghorawal, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • 11 माह बाद जुटी परिषद, शुरुआत से ही हंगामा — बैठक शुक्रवार तक स्थगित
    1
    11 माह बाद जुटी परिषद, शुरुआत से ही हंगामा — बैठक शुक्रवार तक स्थगित
    user_Journalist Manu Kumar shah
    Journalist Manu Kumar shah
    News Anchor सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रंगों से हो परहेज तो अनावश्यक घरों से न निकलें बाहर, होली पर उन्माद फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस चोपन। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और थाना क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि पर्व में विघ्न डालने या उन्माद फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र एवं संबद्ध चौकी क्षेत्रों में कुल 70 स्थानों पर होलिका दहन होना है। फिलहाल कहीं से अशांति की सूचना नहीं है, फिर भी एहतियातन सभी संवेदनशील बिंदुओं पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि होलिका दहन निर्धारित तिथि और समय पर ही किया जाए। समय से पूर्व या बाद में दहन करना नियम विरुद्ध होगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में संचालित 20 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार ध्वनि सीमा की जानकारी दी जाएगी। 75 डेसीबल से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी तथा रात्रि में निर्धारित समय के बाद संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी विवाद या असामाजिक गतिविधि की आशंका दिखे तो तत्काल थाना के सरकारी अथवा निजी नंबर पर सूचना दें। साथ ही कहा कि जिन्हें रंग खेलने से परहेज है, वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं। थाना प्रभारी ने दोहराया कि होली उमंग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
    3
    रंगों से हो परहेज तो अनावश्यक घरों से न निकलें बाहर, होली पर उन्माद फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
चोपन। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और थाना क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि पर्व में विघ्न डालने या उन्माद फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र एवं संबद्ध चौकी क्षेत्रों में कुल 70 स्थानों पर होलिका दहन होना है। फिलहाल कहीं से अशांति की सूचना नहीं है, फिर भी एहतियातन सभी संवेदनशील बिंदुओं पर निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने कहा कि होलिका दहन निर्धारित तिथि और समय पर ही किया जाए। समय से पूर्व या बाद में दहन करना नियम विरुद्ध होगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में संचालित 20 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार ध्वनि सीमा की जानकारी दी जाएगी। 75 डेसीबल से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी तथा रात्रि में निर्धारित समय के बाद संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी विवाद या असामाजिक गतिविधि की आशंका दिखे तो तत्काल थाना के सरकारी अथवा निजी नंबर पर सूचना दें। साथ ही कहा कि जिन्हें रंग खेलने से परहेज है, वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं।
थाना प्रभारी ने दोहराया कि होली उमंग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    14 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.