Shuru
Apke Nagar Ki App…
गृह कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, हालत गंभीर जसवंतनगर के सिदार्थपुरी में अंकित कुमार पाल (24) ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचा लिया और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पत्नी से विवाद के बाद से वह मानसिक तनाव में था।
M. Janib -Jaswant Nagar
गृह कलह से परेशान युवक ने फांसी लगाने का किया प्रयास, हालत गंभीर जसवंतनगर के सिदार्थपुरी में अंकित कुमार पाल (24) ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचा लिया और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पत्नी से विवाद के बाद से वह मानसिक तनाव में था।
More news from Etawah and nearby areas
- जसवंतनगर में रमज़ान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। इमाम हाजी हाफिज मोहम्मद सईद आलम अशरफी करहलवी ने रोज़े के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहा।1
- इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 फरवरी को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले 25 वर्षीय मनीष यादव का शव इकदिल क्षेत्र में चितभवन क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन किनारे प्लास्टिक की बोरी में मिला। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बंधा गांव निवासी मनीष यादव सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार रात रेलवे की सूचना पर इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और खंभा संख्या 625/17 के पास पड़ी बोरी से युवक का शव बरामद किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, जहां परिजनों ने उसकी पहचान मनीष यादव के रूप में की। मृतक के पिता ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि मोबाइल डेटा, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।3
- Post by गजेंद्र कुमार5
- दिन दहाडे बिजली चोरी करता चोर रोहित राजपूत अवंती नगर नुमाइश पंडाल के पास इटावा1
- शिकोहाबाद में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ सात समंदर पार जर्मनी से आए गुस्ताव ने स्थानीय युवती खुशी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शेरवानी और साफे में सजे जर्मन दूल्हे ने जहाँ अपनी पत्नी के नाम की मेहंदी रचाई, वहीं दुल्हन ने लाल जोड़े में सबका मन मोह लिया। 2023 में गुस्ताव भारत घूमने आए थे। जयपुर के एक होटल में खुशी को स्विमिंग सीखते देख दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। विदेशी मेहमानों का उत्साह: शादी में जर्मनी से आए परिजनों ने भारतीय परंपराओं का आनंद लिया। भाषा की बाधा दूर करने के लिए 4 ट्रांसलेटर लगाए गए थे। भारत पर दूल्हे के बोल: गुस्ताव ने भारतीय मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं और छोटे शहर (शिकोहाबाद) का अनुभव बेहद प्यारा है।1
- Post by Gurnam singh Singh1
- आज भी विकास खंड क्षेत्र में कई संपर्क मार्ग जर्जर पड़े है,जिस कारण लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है,जर्जर सड़को को लेकर क्षेत्र के सपा विधायक भी सदन में कई बार बात रख चुके है पर कोई सुनवाई नहीं होती है,ऐसा ही एक नया मामला क्षेत्र के मनिगांव मार्ग पर बना हुआ है मार्ग के बीचों बीच गहरा गड्ढा लोगों के लिए काल बना हुआ है,कभी भी इस गड्ढे से किसी हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता,परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से इस जानलेवा गड्ढे को भरवाने की मांग की है, कुसमरा मार्ग पर स्थित डांडी भट्टा से एक मार्ग गांव मनिगांव के लिए सीधा डामरीकरण बना हुआ है,ग्रामीणों के अनुसार मार्ग पर पिछले कई वर्षों से कई बार मरम्मतीकरण का कार्य हो चुका है,लेकिन घटिया सामग्री प्रयोग होने से मार्ग जायदा दिनों तक चल नहीं पाता,जब इसी मार्ग पर बीचों बीच एक दस फुट का गहरा गड्ढा भी हो गया है,इस गड्ढे को लेकर कई बार जिम्मेदारों को अवगत कराया गया पर कोई ध्यान नहीं दे रहा जिस कारण किसी भी दिन इस गड्ढे से कोई हादसा हो सकता है,सर्वाधिक खतरा मार्ग पर हर रोज सैकडो निकलने वाले स्कूली बच्चे ब स्कूली वाहनों को लेकर बना हुआ है,शुक्रवार को ग्रामीण रोहित(रबी गौर), विनय प्रताप ,शिव प्रताप, जितेंद्र शाक्य आदि ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से जानलेवा गड्ढे को भरवाने की मांग की है।1
- जसवंतनगर के सिदार्थपुरी में अंकित कुमार पाल (24) ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचा लिया और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पत्नी से विवाद के बाद से वह मानसिक तनाव में था।1