logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया। अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया। कर्मा नृत्य, मांदर की थाप और हजारों दर्शकों के बीच पोंगरो में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन। युवाओं की मांग पर अब पोंगरो में भी बड़े शहरों की तरह नाइट मैच का लुत्फ। #पोंगरो #सालिकसाय #जशपुर #क्रिकेटटूर्नामेंट #ग्रामीणखेल #JashpurTimes Jashpur Times

2 hrs ago
user_Ibnul khan
Ibnul khan
Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया। अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया। कर्मा नृत्य, मांदर की थाप और हजारों दर्शकों के बीच पोंगरो में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन। युवाओं की मांग पर अब पोंगरो में भी बड़े शहरों की तरह नाइट मैच का लुत्फ। #पोंगरो #सालिकसाय #जशपुर #क्रिकेटटूर्नामेंट #ग्रामीणखेल #JashpurTimes Jashpur Times

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया। कर्मा नृत्य, मांदर की थाप और हजारों दर्शकों के बीच पोंगरो में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन। युवाओं की मांग पर अब पोंगरो में भी बड़े शहरों की तरह नाइट मैच का लुत्फ। #पोंगरो #सालिकसाय #जशपुर #क्रिकेटटूर्नामेंट #ग्रामीणखेल #JashpurTimes Jashpur Times
    1
    अपने ही गांव में जब मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सालिक साय तो गांव ने पलकों पर बिठा लिया।
कर्मा नृत्य, मांदर की थाप और हजारों दर्शकों के बीच पोंगरो में फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का रंगारंग समापन।
युवाओं की मांग पर अब पोंगरो में भी बड़े शहरों की तरह नाइट मैच का लुत्फ।
#पोंगरो #सालिकसाय #जशपुर #क्रिकेटटूर्नामेंट #ग्रामीणखेल #JashpurTimes Jashpur Times
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • Post by Sunil Gupta
    1
    Post by Sunil Gupta
    user_Sunil Gupta
    Sunil Gupta
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by Arvind tirkey
    1
    Post by Arvind tirkey
    user_Arvind tirkey
    Arvind tirkey
    पत्रकार सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • 525 नग गुम मोबाइल असल मालिकों को किये गए वापस डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही। अभियान के दौरान कुल 525 नग मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 करोड़ रुपए हुआ बरामद। राजमोहनी भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा संबंधितो को किया गया वितरित। कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक क़ानून की प्रदर्शनी कर आमनागरिकों को नए क़ानून की अवधारणा से कराया गया अवगत। भविष्य मे भी सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसा अभियान चलाकर गुमे हुए मोबाइल असल मालिकों कों किये जाएंगे सुपुर्द। जिले के विभिन्न थाना/चौकी में लगातार गुम मोबाइल फोन से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे थे। इन आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु विशेष अभियान की शुरुवात की गई थी, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तकनीक की मदद से पिछले 05 महीने मे कुल 525 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 01 करोड़ रुपये का मशरुका वापस बरामद किया गया और मोबाइल धारको को सौपा गया, इससे पूर्व सरगुजा पुलिस द्वारा अगस्त 2025 मे 60 नग गुमे हुए मोबाइल वापस को बरामद कर मोबाइल धारको को वापस सौपा गया था, मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, अधिकतर मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले इलाकों में खो गए थे, जो बाद में ट्रैक कर वापस मांगवाकर पुनः मोबाइल मालिकों कों प्रदान किये गए। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास साफ झलकता नजर आया। पुलिस टीम की तकनीकी दक्षता, समन्वय और सतत प्रयासों की आमजनो द्वारा प्रशंसा की गई। इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि थोड़ी से असजगता, लापरवाही एवं भूल से मोबाइल गुम हो जाता है, मोबाइल आज़ के समय मे व्यक्ति की सबसे उपयोगी वस्तु है, नागरिकों द्वारा अपने मोबाइल गुमने की रिपोर्ट की जाती है, जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोबाइल को ट्रेस कर मोबाइल धारक को पुनः वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाती है, अधिकतर मामलो मे पुलिस को सफलता प्राप्त होती है, जिससे नागरिकों मे संतुष्टि का भाव दिखता है, नागरिकों मे संतुष्टि देखकर पुलिस विभाग भी आत्मसंतुष्ट होता है, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने नागरिकों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे सब्जी बाजारो मे शर्ट के सामने पॉकेट मे मोबाइल रखने पर एहतियात बरतने की जानकारी दी। साथ ही वापस मोबाइल पाने वाले धारको को शुभकामनायें प्रदान की गई। आवेदको ने थाना चौकी सहित ऑनलाइन पोर्टल https://www.ceir.gov.e पर अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी. इनमें से अधिकतर मामले बाजारों, सब्जी मंडियों, चौक चौराहे, यात्रा के दौरान और मंदिरो के आस पास से सामने आए थे, पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रैक किया और फिर उनके मालिकों को सौंप दिया गया। सरगुजा पुलिस की अपील सावधानी बरतें सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें और अगर फोन गुम हो जाए तो पुलिस को सूचित कर, रिपोर्ट दर्ज करवाये, इसके पश्चात भारत सरकार के CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर लॉगिन कर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता का चलाया गया अभियान इस अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की गई। नागरिकों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह जीवन सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी कर नागरिकों को नए क़ानून की अवधारणा से अवगत कराया गया, 1 जुलाई 2024 से प्रभावी भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पर केंद्रित प्रदर्शनी, औपनिवेशिक कानूनों के स्थान पर आधुनिक, तकनीकी-आधारित और न्याय-उन्मुख कानूनी ढांचे को दर्शाया गया, नए कानूनों मे फोरेंसिक जांच, ई-एफआईआर, महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जानकारी प्रदान की गई, उक्त नए क़ानून का उद्देश्य 'दंड से न्याय' की ओर जाना बताया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक अभय तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक अनुज जायसवाल, अमनपुरी, अशोक यादव, अमित विश्वकर्मा, रमेश राजवाड़े, सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, सुशील मिंज सक्रिय रहे।
    1
    525 नग गुम मोबाइल असल मालिकों को किये गए वापस
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।
अभियान के दौरान कुल 525 नग मोबाइल कुल कीमती मशरुका लगभग 01 करोड़ रुपए हुआ बरामद।
राजमोहनी भवन मे आयोजित कार्यक्रम मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा संबंधितो को किया गया वितरित।
कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक क़ानून की प्रदर्शनी कर आमनागरिकों को नए क़ानून की अवधारणा से कराया गया अवगत।
भविष्य मे भी सरगुजा पुलिस द्वारा ऐसा अभियान चलाकर गुमे हुए मोबाइल असल मालिकों कों किये जाएंगे सुपुर्द।
जिले के विभिन्न थाना/चौकी में लगातार गुम मोबाइल फोन से संबंधित आवेदन प्राप्त हो रहे थे। इन आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल अंबिकापुर एवं समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा नागरिको के गुमे हुए मोबाइल फ़ोन कों खोजकर असल मालिकों कों पुनः वापस पहुचाये जाने हेतु विशेष अभियान की शुरुवात की गई थी, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व मे साइबर सेल एवं जिले के समस्त थाना/चौकी पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तकनीक की मदद से पिछले 05 महीने मे कुल 525 गुम मोबाइल फोन कुल कीमती लगभग 01 करोड़ रुपये का मशरुका वापस बरामद किया गया और मोबाइल धारको को सौपा गया, इससे पूर्व सरगुजा पुलिस द्वारा अगस्त 2025 मे 60 नग गुमे हुए मोबाइल वापस को बरामद कर मोबाइल धारको को वापस सौपा गया था, मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, अधिकतर मोबाइल फोन भीड़भाड़ वाले इलाकों में खो गए थे, जो बाद में ट्रैक कर वापस मांगवाकर पुनः मोबाइल मालिकों कों प्रदान किये गए। मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी और पुलिस के प्रति विश्वास साफ झलकता नजर आया। पुलिस टीम की तकनीकी दक्षता, समन्वय और सतत प्रयासों की आमजनो द्वारा प्रशंसा की गई।
इस दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि थोड़ी से असजगता, लापरवाही एवं भूल से मोबाइल गुम हो जाता है, मोबाइल आज़ के समय मे व्यक्ति की सबसे उपयोगी वस्तु है, नागरिकों द्वारा अपने मोबाइल गुमने की रिपोर्ट की जाती है, जिसे पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मोबाइल को ट्रेस कर मोबाइल धारक को पुनः वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाती है, अधिकतर मामलो मे पुलिस को सफलता प्राप्त होती है, जिससे नागरिकों मे संतुष्टि का भाव दिखता है, नागरिकों मे संतुष्टि देखकर पुलिस विभाग भी आत्मसंतुष्ट होता है, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने नागरिकों को भीड़ भाड़ वाले इलाकों मे सब्जी बाजारो मे शर्ट के सामने पॉकेट मे मोबाइल रखने पर एहतियात बरतने की जानकारी दी। साथ ही वापस मोबाइल पाने वाले धारको को शुभकामनायें प्रदान की गई।
आवेदको ने थाना चौकी सहित ऑनलाइन पोर्टल https://www.ceir.gov.e पर अपने मोबाइल फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई थी. इनमें से अधिकतर मामले बाजारों, सब्जी मंडियों, चौक चौराहे, यात्रा के दौरान और मंदिरो के आस पास से सामने आए थे, पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए इन मोबाइल फोनों को ट्रैक किया और फिर उनके मालिकों को सौंप दिया गया।
सरगुजा पुलिस की अपील सावधानी बरतें 
सरगुजा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने मोबाइल फोन का विशेष ध्यान रखें और अगर फोन गुम हो जाए तो पुलिस को सूचित कर, रिपोर्ट दर्ज करवाये, इसके पश्चात भारत सरकार के CEIR पोर्टल (https://www.ceir.gov.in) पर लॉगिन कर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता का चलाया गया अभियान 
इस अवसर पर सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान भी चलाया गया। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की अपील की गई। नागरिकों को बताया गया कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह जीवन सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी 
सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी कर नागरिकों को नए क़ानून की अवधारणा से अवगत कराया गया, 1 जुलाई 2024 से प्रभावी भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) पर केंद्रित प्रदर्शनी, औपनिवेशिक कानूनों के स्थान पर आधुनिक, तकनीकी-आधारित और न्याय-उन्मुख कानूनी ढांचे को दर्शाया गया, नए कानूनों मे फोरेंसिक जांच, ई-एफआईआर, महिलाओं/बच्चों के खिलाफ अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जानकारी प्रदान की गई, उक्त नए क़ानून का उद्देश्य 'दंड से न्याय' की ओर जाना बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.), थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, थाना प्रभारी मणीपुर उप निरीक्षक सी. पी. तिवारी, उप निरीक्षक अभय तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक अनुज जायसवाल, अमनपुरी, अशोक यादव, अमित विश्वकर्मा, रमेश राजवाड़े, सत्येंद्र दुबे, रामशंकर यादव, सुशील मिंज सक्रिय रहे।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    Journalist सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • अंबिकापुर में एक सरकारी कर्मचारी होकर इन्होंने गुंडा गर्दी करते हुए नजर आ रहे ये तो वही हुई बड़े लोग बड़ी बाते और लोगो की सेवा करने वाले हम जानते को ही मरने पीटने में उतर गए तो फिर आप जनता की करेगा देखते रहेगा या फिर उन्हे देख वे भी गुंडा गर्दी करने लगेंगे।।
    1
    अंबिकापुर में एक सरकारी कर्मचारी होकर इन्होंने गुंडा गर्दी करते हुए नजर आ रहे ये तो वही हुई बड़े लोग बड़ी बाते और लोगो की सेवा करने वाले हम जानते को ही मरने पीटने में उतर गए तो फिर आप जनता की करेगा देखते रहेगा या फिर उन्हे देख वे भी गुंडा गर्दी करने लगेंगे।।
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by SAMBHU RAVI
    1
    Post by SAMBHU RAVI
    user_SAMBHU RAVI
    SAMBHU RAVI
    पत्रकार Jashpur, Chhattisgarh•
    4 hrs ago
  • धरमजयगढ़ में स्कूली बच्चों की जान पर मंडराता खतरा, भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार से दहशत धरमजयगढ़–पत्थलगांव मुख्य मार्ग इन दिनों स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनता जा रहा है। सड़क मरम्मत कार्य के चलते मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और रफ्तार भी बेलगाम बनी हुई है। ऐसे में मुख्य सड़क के ठीक किनारे स्थित पी एम श्री आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल तथा उसके पीछे संचालित शासकीय पाठशाला के छात्र-छात्राएँ और उनके अभिभावक प्रतिदिन जोखिम भरी परिस्थितियों का सामना करने को मजबूर हैं। स्कूल लगने और छुट्टी के समय सैकड़ों बच्चे सड़क पार करते हैं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति अत्यंत भयावह है, क्योंकि सड़क पर न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक नियंत्रण। छात्र संगठनों ने इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन से गुहार भी लगाई थी और मांग की गई थी कि स्कूल के समय—विशेषकर प्रवेश और छुट्टी के दौरान—कुछ समय के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई जाए, ताकि बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। हालांकि अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का स्पष्ट कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अभिभावकों और नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेतक लगाने तथा स्कूल समय में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू करने की मांग की है, ताकि मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    1
    धरमजयगढ़ में स्कूली बच्चों की जान पर मंडराता खतरा, भारी वाहनों की बेलगाम रफ्तार से दहशत
धरमजयगढ़–पत्थलगांव मुख्य मार्ग इन दिनों स्कूली बच्चों के लिए खतरे का पर्याय बनता जा रहा है। सड़क मरम्मत कार्य के चलते मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है और रफ्तार भी बेलगाम बनी हुई है। ऐसे में मुख्य सड़क के ठीक किनारे स्थित पी एम श्री आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल तथा उसके पीछे संचालित शासकीय पाठशाला के छात्र-छात्राएँ और उनके अभिभावक प्रतिदिन जोखिम भरी परिस्थितियों का सामना करने को मजबूर हैं।
स्कूल लगने और छुट्टी के समय सैकड़ों बच्चे सड़क पार करते हैं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक और अन्य भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे हर दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए यह स्थिति अत्यंत भयावह है, क्योंकि सड़क पर न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है और न ही ट्रैफिक नियंत्रण।
छात्र संगठनों ने इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस प्रशासन से गुहार भी लगाई थी और मांग की गई  थी कि स्कूल के समय—विशेषकर प्रवेश और छुट्टी के दौरान—कुछ समय के लिए भारी वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई जाए, ताकि बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके।
हालांकि अब तक इस दिशा में ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्रवासियों का स्पष्ट कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
अभिभावकों और नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, स्पीड ब्रेकर एवं चेतावनी संकेतक लगाने तथा स्कूल समय में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लागू करने की मांग की है, ताकि मासूम बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    5 hrs ago
  • अपने गृहग्राम पोंगरो में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने ऐसा संदेश दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने कहा — “शिवरात्रि, चालीसा और पवित्र रमजान का संगम होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि सभी धर्मों के लोग यहां प्रेम और सौहार्द के साथ मिलकर रहते हैं। हमारा क्षेत्र अन्य जगहों के लिए प्रेरणास्रोत है।” धर्म और भाईचारे का यह संदेश पोंगरो की पहचान बन गया। Jashpur Times – सच सब तक #पोंगरो #सालिकसाय #धार्मिकसौहार्द #जशपुर #क्रिकेटप्रतियोगिता #JashpurTimes
    1
    अपने गृहग्राम पोंगरो में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने ऐसा संदेश दिया जिसने सभी का दिल जीत लिया।
उन्होंने कहा —
“शिवरात्रि, चालीसा और पवित्र रमजान का संगम होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हम भाग्यशाली हैं कि सभी धर्मों के लोग यहां प्रेम और सौहार्द के साथ मिलकर रहते हैं। हमारा क्षेत्र अन्य जगहों के लिए प्रेरणास्रोत है।”
धर्म और भाईचारे का यह संदेश पोंगरो की पहचान बन गया।
Jashpur Times – सच सब तक
#पोंगरो #सालिकसाय #धार्मिकसौहार्द #जशपुर #क्रिकेटप्रतियोगिता #JashpurTimes
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.