Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gurnam singh Singh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शिकोहाबाद में एक अनोखी अंतरराष्ट्रीय शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहाँ सात समंदर पार जर्मनी से आए गुस्ताव ने स्थानीय युवती खुशी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। शेरवानी और साफे में सजे जर्मन दूल्हे ने जहाँ अपनी पत्नी के नाम की मेहंदी रचाई, वहीं दुल्हन ने लाल जोड़े में सबका मन मोह लिया। 2023 में गुस्ताव भारत घूमने आए थे। जयपुर के एक होटल में खुशी को स्विमिंग सीखते देख दोनों की पहली मुलाकात हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। विदेशी मेहमानों का उत्साह: शादी में जर्मनी से आए परिजनों ने भारतीय परंपराओं का आनंद लिया। भाषा की बाधा दूर करने के लिए 4 ट्रांसलेटर लगाए गए थे। भारत पर दूल्हे के बोल: गुस्ताव ने भारतीय मेहमाननवाजी की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ के लोग बहुत अच्छे हैं और छोटे शहर (शिकोहाबाद) का अनुभव बेहद प्यारा है।1
- Post by Gurnam singh Singh1
- chankadi1
- Post by Anish Yadav1
- जसवंतनगर में रमज़ान के पहले जुमे पर मस्जिदों में नमाज़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन के लिए दुआएं मांगी। इमाम हाजी हाफिज मोहम्मद सईद आलम अशरफी करहलवी ने रोज़े के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहा।1
- Gram Panchayat Viprawali Ke tikoniya Gaon Ka Aisa Hai Vikas yah Dekho Pradhan ke naam per Sab yah sab dhong karte hain अपना-अपना dekhte hain aur Kisi Ka Kam Nahin karte hain yah Aise hote hain pradhanon ka Vikas Dekh Lo Pradhan ki sacchai1
- पत्रकार मोहित गुप्ता आज जनपद मैनपुरी के कलेक्ट्रेट सभागार में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोऋजक बैंक ऑफ इंडिया के जिला अग्रणी प्रबंधक रहे। शिविर में बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाओं एवं उद्यमियों ने भाग लिया। आपको बताते चले जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्रामोद्योग एवं बैंक हाउस लोन योजनाओं के अंतर्गत आवेदन करने वाले पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इंडस्ट्री ऑयल यूनिट, सटरिंग कार्य, इलेक्ट्रॉनिक शॉप सहित विभिन्न लघु उद्योगों की स्थापना हेतु ऋण स्वीकृत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु उपस्थित रहीं। जिलाधिकारी ने स्वयं लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान करते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रेरित किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रशासन उद्यमियों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। वाइट,, जिलाधिकारी महोदय अंजनी कुमार सिंह मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता की रिपोर्ट1
- फ़िरोज़ाबाद जनपद के सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम भारौल में शुक्रवार दोपहर एक अनोखी 'शाही विदाई' चर्चा का विषय बनी रही। सैनिक पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक अरविंद कुमार ने अपनी पुत्री ज्योति को कार के बजाय हेलीकॉप्टर से विदा किया। दिल्ली सचिवालय में कार्यरत दूल्हे शिव शंकर के साथ दुल्हन ने महज 20 मिनट में 80 किमी का सफर तय कर आगरा के मदरा गाँव पहुँचकर ससुराल में कदम रखा। बेटी के प्रति अगाध प्रेम व्यक्त करते हुए पिता ने बताया कि इस विदाई को यादगार बनाने के लिए उन्होंने विशेष रूप से 3.5 लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया था। आसमान से हुई इस विदाई को देखने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिन्होंने इसे बेटियों के सम्मान का प्रतीक बताया।1