logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पन्ना पुलिस की बड़ी कार्यवाही – फर्जी दस्तावेज बनाकर ट्रैक्टर गिरवी रख ₹ 2.04 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।* *आरोपी कूटरचित रजिस्ट्रेशन तैयार कर ट्रेक्टर मालिको से ट्रेक्टर किराये पर लेकर अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर गिरवी रख लोगों से करते थे ठगी, ट्रैक्टर सहित सामग्री जप्त।* *आरोपियों द्वारा पन्ना जिले सहित जबलपुर, दमोह, कटनी मे इसी प्रकार की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया है* *दिनांक: 20 फरवरी 2026* *स्थान: पन्ना, मध्यप्रदेश* पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा शाहनगर था ना क्षेत्र के धोखाधड़ी के एक गंभीर प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। थाना शाहनगर क्षेत्र के निवासी भीषम सिंह पटेल द्वारा थाना उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 11.07.2025 को आरोपी दीपक पुरी गोस्वामी अपने साथी भैयालाल चौधरी निवासी सभागंज के साथ तहसील कार्यालय शाहनगर में मिला और स्वयं को स्वराज कंपनी के 735 (नीला) ट्रैक्टर क्रमांक MP 20 AC 1188 का स्वामी बताते हुए अपनी माता की गंभीर बीमारी का हवाला देकर ट्रैक्टर गिरवी रखने का प्रस्ताव रखा। आरोपी की बातों पर विश्वास करते हुए फरियादी ने उक्त ट्रैक्टर मय ट्रॉली को 2,04,000/- रुपये में गिरवी रख लिया तथा 100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी के माध्यम से लिखापढ़ी भी कराई गई। कुछ दिनों बाद फरियादी को जानकारी प्राप्त हुई कि जबलपुर पुलिस ट्रैक्टर की तलाश में शाहनगर आई थी, जिससे फरियादी को संदेह हुआ। यातायात पोर्टल पर जांच करने पर वाहन स्वामी किसी और के नाम पर होने से, फरियादी को जानकारी प्राप्त हई कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्वयं को ट्रैक्टर स्वामी दर्शाते हुए धोखाधड़ी की है। फरियादी के आवेदन पर थाना शाहनगर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले मे पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री वन्दना सिंह एवं SDOP पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहनगर उनि मनोज यादव के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा पन्ना आरटीओ कार्यालय से जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि चेचिस नंबर MBNAK49AHNTF12654 एवं इंजन नंबर CJ1353SEE07312 , ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन क्रमांक MP 20 AC 1188 वास्तविक रूप से गंगा सिंह पिता चैतू सिंह निवासी ग्राम उमरझर, तहसील कुंडम, जिला जबलपुर के नाम पंजीबद्ध है। पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी की तलाश पतारसी हेतु लगातार प्रयास किये गये साथ हि संभावित स्थानो पर लगातार दबिश दी गई जिसपर सायबर सेल से प्राप्त तकनीकि सहायता एवं मुखविर सूचना के आधार पर मामले मे मुख्य आरोपी दीपक पुरी को जबलपुर से एवं एक अन्य आरोपी भैयालाल (जो शाहनगर क्षेत्र मे ऐसे लोगो का पता करता था जिन्हे ट्रेक्टर की आवश्यकता होती थी) को शाहनगर से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है। जिनको गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश किया गया। आरोपी की कार्यप्रणाली (Modus Operandi)- विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तार को कर पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर आरोपी ने खुलासा किया कि वह स्वयं को ठेकेदार बताकर ग्रामीण क्षेत्रों में 20,000/- रुपये प्रतिमाह किराये पर ट्रैक्टर लेता था। ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन की फोटो लेकर उसे एडिट कर अपने नाम से प्रदर्शित करता था। इसके बाद अन्य जिलों में जाकर ट्रैक्टर गिरवी रखकर मोटी रकम प्राप्त करता था। आरोपी द्वारा मझौली, माझगुवां, गाडरवारा, गोसलपुर जिला जबलपुर, कटनी एवं जिला दमोह में भी इसी प्रकार की घटनाएं करना स्वीकार किया गया है। अन्य संभावित मामलों की जानकारी संकलित की जा रही है। *जप्ती सामग्री* - पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से— स्वराज कंपनी का 735 एचपी ट्रैक्टर (ट्रॉली सहित),फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड, नगद 3,000/- रुपये सहित कुल कीमत लगभग 07 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है। *गिरफ्तार आरोपी-* 1. दीपक पुरी गोस्वामी, पिता कौशल पुरी गोस्वामी उम्र – 27 वर्ष निवासी – ग्राम इन्द्राना, तहसील मझौली, जिला जबलपुर (म.प्र.) 2. भैयालाल चौधरी पिता भूरेलाल चौधरी उम्र 59 वर्ष निवासी सभागंज के साथ तहसील कार्यालय शाहनगर। *सराहनीय योगदान*- उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शाहनगर उनि मनोज यादव, प्र.आर. मनोज त्रिपाठी एवं आरक्षक रविन्द्र, राकेश एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।

2 hrs ago
user_Media panna atul Raikwar
Media panna atul Raikwar
पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • आज के दिव्य दर्शन जय बोलेनाथ 🚩🚩👏 गंज सलेहा
    1
    आज के दिव्य दर्शन 
जय बोलेनाथ  🚩🚩👏
गंज सलेहा
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Voice of people सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के तहसील सिमरिया ग्राम कुंवरपुर पोस्ट मोहदरा में डागा साईं बाबा की मजार पर काकड़िया भरताका का प्रोग्राम रखा गया है
    1
    मध्य प्रदेश के तहसील सिमरिया  ग्राम कुंवरपुर पोस्ट मोहदरा में डागा साईं बाबा की मजार पर काकड़िया भरताका का प्रोग्राम रखा गया है
    user_हबीब खान
    हबीब खान
    Citizens advice bureau पवई, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जय बागेश्वर धाम! 🙏 बाबा बागेश्वर धाम और श्री हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहे।
    1
    जय बागेश्वर धाम! 🙏
बाबा बागेश्वर धाम और श्री हनुमान जी की कृपा आप पर बनी रहे।
    user_Subham Dwivedi
    Subham Dwivedi
    Farmer नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी घोषणा। नई ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत गांवों में पक्की सड़कें बनाई जाएंगी। काम जल्द शुरू होगा।”
    1
    “ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ी घोषणा। नई ग्रामीण सड़क विकास योजना के तहत गांवों में पक्की सड़कें बनाई जाएंगी। काम जल्द शुरू होगा।”
    user_Dilip Kumar Bharti
    Dilip Kumar Bharti
    Local News Reporter नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • BCCI ने A+ Contract खत्म कर दिया है। Kohli-Rohit अब B Grade में 😳 Shami और Ishan हुए बाहर! देखिए पूरी खबर। 🔖 #CricketNews #BCCIUpdate #TeamIndia #SportsNews
    1
    BCCI ने A+ Contract खत्म कर दिया है।
Kohli-Rohit अब B Grade में 😳
Shami और Ishan हुए बाहर!
देखिए पूरी खबर।
🔖 
#CricketNews #BCCIUpdate #TeamIndia #SportsNews
    user_Prakash Pathak
    Prakash Pathak
    Social Media Manager Satna, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • *मैहर। कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में यातायात प्रभारी विक्रम पाठक बुरी तरह झुलसे।*
    1
    *मैहर। कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में यातायात प्रभारी विक्रम पाठक बुरी तरह झुलसे।*
    user_अतुल सेंगर
    अतुल सेंगर
    Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    5 hrs ago
  • शाहनगर। रात्रि में घायल युवक तड़पता रहा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर बना सिर्फ नाम का अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। झिलमिल गांव का एक युवक बीती रात शाहनगर की ओर आते समय ट्राइबल छात्रावास के पास अचानक भैंस से टकरा गया। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही 100 डायल आपातकालीन सेवा की टीम ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया। लेकिन यहां जो हुआ, उसने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए रात करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद युवक पूरी रात दर्द से कराहता रहा। मौके पर केवल स्टाफ नर्स मौजूद थीं न कोई डॉक्टर, और प्राथमिक उपचार तक नहीं मिला। परिजनों के अनुसार बार-बार आग्रह करने के बावजूद कोई वरिष्ठ कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। "अस्पताल खुला, इलाज बंद" घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वे पूरी रात डॉक्टर का इंतजार करते रहे। न एक्स-रे हुआ, न इंजेक्शन, न दर्द निवारक दवा
    1
    शाहनगर। रात्रि में घायल युवक तड़पता रहा - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर बना सिर्फ नाम का अस्पताल स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। झिलमिल गांव का एक युवक बीती रात शाहनगर की ओर आते समय ट्राइबल छात्रावास के पास अचानक भैंस से टकरा गया।
हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही 100 डायल आपातकालीन सेवा की टीम ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर पहुंचाया।
लेकिन यहां जो हुआ, उसने पूरे स्वास्थ्य तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए रात करीब 9 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद युवक पूरी रात दर्द से कराहता रहा।
मौके पर केवल स्टाफ नर्स मौजूद थीं न कोई डॉक्टर, और प्राथमिक उपचार तक नहीं मिला।
परिजनों के अनुसार बार-बार आग्रह करने के बावजूद कोई वरिष्ठ कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा।
"अस्पताल खुला, इलाज बंद"
घायल युवक के परिजनों ने बताया कि वे पूरी रात डॉक्टर का इंतजार करते रहे। न एक्स-रे हुआ, न इंजेक्शन, न दर्द निवारक दवा
    user_Sitaram ray
    Sitaram ray
    Voice of people सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • साइबर तहसील से 55 जिलों में 75 सेवाएं ऑनलाइन - ऐतिहासिक और देश में पहली पहल
    1
    साइबर तहसील से 55 जिलों में 75 सेवाएं ऑनलाइन - ऐतिहासिक और देश में पहली पहल
    user_Roshani shivhare
    Roshani shivhare
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ग्राम सभाओं की अनुमति के पाँचवी अनुसूचित क्षेत्रों में प्लांट स्थापित कर पीढ़ियों से रहने वाले आदिवासियों को उनकी जमीनों से जबरन विस्थापित करने के डर से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सरकार आदिवासियों की जमीन औद्योगिक परियोजनाओं के लिए, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए जमीन लेकर आदिवासियों को जबरन विस्थापित करने का काम कर रही है। उसी का नतीजा है आज ग्रामीण इलाकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।
    1
    ग्राम सभाओं की अनुमति के पाँचवी अनुसूचित क्षेत्रों में प्लांट स्थापित कर पीढ़ियों से रहने वाले आदिवासियों को उनकी जमीनों से जबरन विस्थापित करने के डर से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सरकार आदिवासियों की जमीन औद्योगिक परियोजनाओं के लिए, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के लिए जमीन लेकर आदिवासियों को जबरन विस्थापित करने का काम कर रही है। उसी का नतीजा है आज ग्रामीण इलाकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।
    user_पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
    Court reporter लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.