Shuru
Apke Nagar Ki App…
कानपुर मे अवैध घी फैक्ट्री पर फूड विभाग का छापा कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में नकली घी फैक्ट्री का खुलासा हजारों किलो नकली घी और तेल बरामद पूजा सामग्री व खाने के नाम पर शुद्ध गाय का घी बताकर सप्लाई कई जिलों में धड़ल्ले से हो रही थी बिक्री एक युवक ने खुद को कृषि विभाग सचिव का स्टेनो बताकर दबाव बनाने की कोशिश
VS live news
कानपुर मे अवैध घी फैक्ट्री पर फूड विभाग का छापा कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में नकली घी फैक्ट्री का खुलासा हजारों किलो नकली घी और तेल बरामद पूजा सामग्री व खाने के नाम पर शुद्ध गाय का घी बताकर सप्लाई कई जिलों में धड़ल्ले से हो रही थी बिक्री एक युवक ने खुद को कृषि विभाग सचिव का स्टेनो बताकर दबाव बनाने की कोशिश
More news from Kanpur Nagar and nearby areas
- अपराधी ने युवक को जान से मारने की नीयत से पिस्टल तानकर जान से मारने का किया प्रयास ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर के सचेंडी थाना अंतर्गत कस्बे मे अपराधियों का आतंक छाया है,गुंडे पिस्टल लेकर लहरा रहे लोगों को डरा रहे .! कस्बे में "विशाल तोमर" नाम के अपराधी ने युवक को जान से मारने की नीयत से पिस्टल तानकर जान से मारने का प्रयास कर डाला.! आरोपी "विशाल तोमर" पर पूर्व में 14 आपराधिक मामले दर्ज है,पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश कर रही है.! इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में डर का माहौल बना हुआ है.! आज सोशल मीडिया पर थाना सचेंडी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट तथा एक पक्ष द्वारा अवैध असलहा लेकर दूसरे पक्ष को दौड़ाए जाने की घटना प्रदर्शित की गई है।प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह घटना थाना सचेंडी क्षेत्र की है, जिसमें मान सिंह एवं विशाल तोमर, दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। दिनांकित घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है, जिसमें आरोप है कि विशाल तोमर द्वारा मान सिंह के साथ मारपीट की गई तथा अवैध असलहा लेकर उन्हें दौड़ाया गया। इस संबंध में वादी पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं मौके पर की गई वीडियोग्राफी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट-पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ll1
- कानपुर नगर, पनकी थाना क्षेत्र स्थित मोरंग मंडी के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 58 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की मौत हो गई, तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मंडी परिसर और आसपास अफरा-तफरी मच गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राम किशन (58) पुत्र राम खिलावन, निवासी ईडब्ल्यूएस रतनपुर कॉलोनी, पनकी के रूप में हुई है। वह शारीरिक रूप से अक्षम थे और चलने के लिए वाकर का सहारा लेते थे, बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर वह मोरंग मंडी के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई, घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने मंडी क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई है, सूचना पर पहुंची पनकी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है..??1
- आज सोशल मीडिया पर थाना सचेंडी क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट तथा एक पक्ष द्वारा अवैध असलहा लेकर दूसरे पक्ष को दौड़ाए जाने की घटना प्रदर्शित की गई है।प्रकरण की जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि यह घटना थाना सचेंडी क्षेत्र की है, जिसमें मान सिंह एवं विशाल तोमर, दोनों पक्षों के मध्य पूर्व से भूमि संबंधी विवाद चल रहा था। दिनांकित घटना लगभग दोपहर 12:00 बजे के आसपास की है, जिसमें आरोप है कि विशाल तोमर द्वारा मान सिंह के साथ मारपीट की गई तथा अवैध असलहा लेकर उन्हें दौड़ाया गया। इस संबंध में वादी पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। घटना से संबंधित उपलब्ध वीडियो फुटेज एवं मौके पर की गई वीडियोग्राफी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रकरण में विधिक कार्रवाई प्रचलित है1
- flair creative pastela wooden pencil1
- जय हिंद जय भारत नमस्कार दोस्तों आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र एवं नेशनल मीडिया पत्रकार संगठन परिवार की ओर से आप सभी को होलिका दहन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं जैसा कि आज दिनांक 18 फरवरी को एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे,गोविंदनगर ,भीमनगर , ग्वालटोली विजयनगर ,राजापुरवा ,और कच्ची बस्तियों का औचक निरीक्षण किया जहां सरकार द्वारा बस्तियों में कर रहा है विकास कार्यों को जमीनी हकीकत से जाना और नगर निगम के अधिकारियों को और डूडा और जल विभाग के प्रमुख अधिकारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी1
- आज दिनांक 20 फरवरी, 2026 को मिनी कंट्रोल द्वारा सूचना दी गई कि थाना चमनगंज क्षेत्रांतर्गत एक दुकान में आग लगी है सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में एफएस कर्नलगंज व लाटूश रोड से कुल 03 अग्निशमन यूनिट मय प्रभारी अधिकारी के घटनास्थल पहुंची एवं अल्प समय में आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से आग को सीमित करते हुए आस पास घनी आबादी में फैलने से रोका गया, उक्त अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई। @highlight #kanpurpolice1
- थाना सचेंडी में दिनदहाड़े दबंगई! अवैध असलहे से दौड़ाया, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र में दिनदहाड़े दबंगई का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और आरोप है कि विशाल तोमर ने अवैध असलहा लेकर मान सिंह को दौड़ाया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है। मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। co-editor shyam Ji Gupta 8738946333 94529307001
- नाबालिक के साथ युवक ने की छेड़छाड़ पीड़िता के पिता का आरोप थाने में प्रार्थनापत्र ll कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश ll कानपुर बिधनु ग्राम बंबीपुर पोस्ट सपई की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिक के साथ युवक ने की छेड़छाड़ पीड़िता के पिता का आरोप थाने में प्रार्थनापत्र देने के बाद पुलिस ने नही दर्ज की रिपोर्ट ll1