रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट ने चंदवारा के मायाडीह मौजा में 87.41 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण के एक मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को इस संबंध में विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता प्रगतिशील संघ के सचिव और गुमो निवासी अरविंद सिंह को अपने दावों के समर्थन में फोटो, नक्शा और अन्य साक्ष्य पेश करने की अनुमति दी गई है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि सरकार द्वारा पहले दायर किए गए हलफनामे में चंदवारा के मायाडीह मौजा की जमीन के खाली हिस्से, कब्जे वाले क्षेत्र, नक्शा, मापी और फोटो जैसी आवश्यक जानकारियों का अभाव था। खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को 2 अप्रैल 2026 तक नया शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।
रांची स्थित झारखंड हाईकोर्ट ने चंदवारा के मायाडीह मौजा में 87.41 एकड़ सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण के एक मामले में कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को इस संबंध में विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिकाकर्ता प्रगतिशील संघ के सचिव और गुमो निवासी अरविंद सिंह को अपने दावों के समर्थन में फोटो, नक्शा और अन्य साक्ष्य पेश करने की अनुमति दी गई है। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने टिप्पणी की कि सरकार द्वारा पहले दायर किए गए हलफनामे में चंदवारा के मायाडीह मौजा की जमीन के खाली हिस्से, कब्जे वाले क्षेत्र, नक्शा, मापी और फोटो जैसी आवश्यक जानकारियों का अभाव था। खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को 2 अप्रैल 2026 तक नया शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 अप्रैल 2026 को निर्धारित की गई है।
- डोमचांच में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक डोमचांच में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को 5 बजे डोमचांच थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ हीं नमाज यदा करने की समय की जानकारी ली गई। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया। साथ ही सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई। डोमचांच में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक डोमचांच में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को 5 बजे डोमचांच थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिमन्यु पडिहारी ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक में पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ हीं नमाज यदा करने की समय की जानकारी ली गई। थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को देने का आग्रह किया। साथ ही सभी समुदायों से आपसी सहयोग और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।1
- कोडरमा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य 'साइक्लोथॉन' का आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य ईंधन बचाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।1
- कोडरमा घाटी में एक अनियंत्रित ट्रक पलटने से भीषण दुर्घटना हुई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे चालक को बाहर निकाला गया और पुलिस ने उसे तुरंत कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की हालत फिलहाल बेहद गंभीर बताई जा रही है।1
- कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे इलाके में काफी गुस्सा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।1
- कोडरमा के मरकच्चो स्थित बहादुरपुर में 27 वर्षीय महिला की ससुराल में जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जानबूझकर जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।1
- नवादा के फतेहपुर प्रखंड में फिर चोरी की वारदातें सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि चोर ऐसे गाँवों को निशाना बना रहे हैं जहाँ पहले कभी चोरी नहीं हुई थी। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।1
- झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां ब्लॉक से विकास कुमार राज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बना रहे हैं। उनके पोस्ट और कंटेंट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, जिससे उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।2
- कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन की लापरवाही से डोमचांच-नवलसाही मार्ग पर खतरा बढ़ा डोमचांच: कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर आम लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पावर स्टेशन से निकलने वाली राख को बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए खुले ट्रकों में ढोया जा रहा है, जिससे डोमचांच-नवलसाही मुख्य मार्ग पर राख की मोटी परत जम गई है सड़क का एक बड़ा हिस्सा सफेद राख से पट जाने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 1 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली राख से फिसलन बढ़ गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खींची गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे की एक पूरी लेन राख से ढकी हुई है तथा भारी वाहनों के पहियों के निशान सड़क की खतरनाक स्थिति को दर्शा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और KTPS प्रबंधन से जल्द कार्रवाई कर सड़क की सफाई कराने तथा राख ढुलाई में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन की लापरवाही से डोमचांच-नवलसाही मार्ग पर खतरा बढ़ा डोमचांच: कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन प्रबंधन की लापरवाही एक बार फिर आम लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पावर स्टेशन से निकलने वाली राख को बिना सुरक्षा मानकों का पालन किए खुले ट्रकों में ढोया जा रहा है, जिससे डोमचांच-नवलसाही मुख्य मार्ग पर राख की मोटी परत जम गई है सड़क का एक बड़ा हिस्सा सफेद राख से पट जाने के कारण वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 1 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फैली राख से फिसलन बढ़ गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खींची गई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हाईवे की एक पूरी लेन राख से ढकी हुई है तथा भारी वाहनों के पहियों के निशान सड़क की खतरनाक स्थिति को दर्शा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन और KTPS प्रबंधन से जल्द कार्रवाई कर सड़क की सफाई कराने तथा राख ढुलाई में नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।1