logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रुरा थाना क्षेत्र के छोटापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिए थे। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की, जिसके बाद माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय नामक व्यक्ति पर यह कार्यवाही की गई है।

11 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

रुरा थाना क्षेत्र के छोटापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिए थे। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की, जिसके बाद माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय नामक व्यक्ति पर यह कार्यवाही की गई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर कानपुर देहात पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जनपदीय थाना पुलिस द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पम्पलेट वितरित किए गए, जिससे सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अभियान के दौरान, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) शामिल हैं। कानपुर देहात पुलिस ने सभी महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या इन दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
    1
    पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देश पर कानपुर देहात पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जनपदीय थाना पुलिस द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पम्पलेट वितरित किए गए, जिससे सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अभियान के दौरान, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई, जिनमें 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) शामिल हैं। कानपुर देहात पुलिस ने सभी महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत निकटतम पुलिस थाने या इन दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कालपी/कदौरा (जालौन) के ग्राम पंचायत बबीना में पिछले कई वर्षों से अवैध शराब, बीयर, कच्ची शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की एक किराने की दुकान से यह नशे का कारोबार किया जा रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने गांव निवासी जगतपाल, दीपक और पूजा पर अवैध रूप से नशे का सामान बेचने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि इस अवैध कारोबार के कारण गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है और बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। उनके अनुसार, जिस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, वहीं शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बहन-बेटियों पर छींटाकशी तथा गाली-गलौज जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रार्थिनी सत्यवती पत्नी रामाकांत ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं और 19 मई 2026 को उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता का आरोप है कि थाना कदौरा में शिकायत करने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन पर समझौते का दबाव बनाया गया। सोशल मीडिया पर अवैध शराब बिक्री के वीडियो वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में चल रहे अवैध नशे के कारोबार को तुरंत बंद कराया जाए।
    1
    कालपी/कदौरा (जालौन) के ग्राम पंचायत बबीना में पिछले कई वर्षों से अवैध शराब, बीयर, कच्ची शराब और गांजे की खुलेआम बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की एक किराने की दुकान से यह नशे का कारोबार किया जा रहा है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने गांव निवासी जगतपाल, दीपक और पूजा पर अवैध रूप से नशे का सामान बेचने का आरोप लगाया है। महिलाओं का कहना है कि इस अवैध कारोबार के कारण गांव का माहौल पूरी तरह खराब हो चुका है और बच्चे नशे की चपेट में आ रहे हैं। उनके अनुसार, जिस रास्ते से बच्चे स्कूल जाते हैं, वहीं शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं और बहन-बेटियों पर छींटाकशी तथा गाली-गलौज जैसी घटनाएं भी सामने आ रही हैं। प्रार्थिनी सत्यवती पत्नी रामाकांत ने बताया कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां दी गईं और 19 मई 2026 को उनके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता का आरोप है कि थाना कदौरा में शिकायत करने के बाद भी उचित कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि उन पर समझौते का दबाव बनाया गया।

सोशल मीडिया पर अवैध शराब बिक्री के वीडियो वायरल होने के बाद भी स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और गांव में चल रहे अवैध नशे के कारोबार को तुरंत बंद कराया जाए।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया, जिससे पूरे इलाके के अतिक्रमणकारियों और अवैध दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई कालपी कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त टरननगंज चौराहे से लेकर हरीगंज चौराहे तक के मुख्य मार्ग पर की गई। इस मार्ग पर लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से दुकानें और पक्के अतिक्रमण कर रखे थे, जिसके कारण आए दिन यातायात बाधित होता था। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अवैध कब्जेदारो में खलबली मचा दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। कालपी कोतवाली क्षेत्र में प्रशासनिक अमले ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया, जिससे पूरे इलाके के अतिक्रमणकारियों और अवैध दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई कालपी कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त टरननगंज चौराहे से लेकर हरीगंज चौराहे तक के मुख्य मार्ग पर की गई। इस मार्ग पर लोगों ने लंबे समय से अवैध रूप से दुकानें और पक्के अतिक्रमण कर रखे थे, जिसके कारण आए दिन यातायात बाधित होता था। प्रशासन की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अवैध कब्जेदारो में खलबली मचा दी है।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की कालपी तहसील के उरकरा खुर्द गांव में एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन के साथ ही प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला कार्यक्रम का भी मंचन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
    2
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की कालपी तहसील के उरकरा खुर्द गांव में एक विशाल महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस भव्य धार्मिक आयोजन के साथ ही प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला कार्यक्रम का भी मंचन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
    user_Kamal singh
    Kamal singh
    Farmer कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के कौशांबी में NH-19 पर एक बकरियों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि लोग घायल बकरियों को मौके पर ही लूटते हुए नजर आए।
    1
    उत्तर प्रदेश के कौशांबी में NH-19 पर एक बकरियों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर तुरंत अफरा-तफरी मच गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि लोग घायल बकरियों को मौके पर ही लूटते हुए नजर आए।
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जनपद जालौन की नगर पालिका परिषद कालपी ने नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर फैले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा अभियान चलाते हुए बुल्डोजर कार्रवाई की। यह अभियान लंबे समय से मिल रही जन शिकायतों और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), नायब तहसीलदार और पालिका कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही, जिन्होंने सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाते हुए मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया। नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी दुकानें संचालित करें, ताकि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। नगर पालिका का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    1
    जनपद जालौन की नगर पालिका परिषद कालपी ने नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर फैले अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा अभियान चलाते हुए बुल्डोजर कार्रवाई की। यह अभियान लंबे समय से मिल रही जन शिकायतों और जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस बल के सहयोग से चलाया गया।

इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), नायब तहसीलदार और पालिका कर्मचारियों की टीम मौके पर मौजूद रही, जिन्होंने सड़क और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाते हुए मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के चलते बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि, कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।

नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित सीमा के भीतर ही अपनी दुकानें संचालित करें, ताकि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। नगर पालिका का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 24 मई, 2026 को जयनारायण गेस्ट हाउस, चुर्खी बाईपास चौराहा स्थित जनपद जालौन में बड़े ही हर्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय श्री अरविंद सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जालौन, के नेतृत्व में नगर एवं जनपद के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से अखिलेश चौधरी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, कमाल उद्दीन अहमद जालौन सहित अनेक सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के विशेष योगदान से यह कार्यशाला सफल और अत्यंत उत्साहवर्धक रही, जहाँ संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    2
    जालौन में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन आज दिनांक 24 मई, 2026 को जयनारायण गेस्ट हाउस, चुर्खी बाईपास चौराहा स्थित जनपद जालौन में बड़े ही हर्ष एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में माननीय श्री अरविंद सिंह सेंगर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी जालौन, के नेतृत्व में नगर एवं जनपद के सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया गया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से अखिलेश चौधरी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, कमाल उद्दीन अहमद जालौन सहित अनेक सम्मानित कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं के विशेष योगदान से यह कार्यशाला सफल और अत्यंत उत्साहवर्धक रही, जहाँ संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के छोटापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिए थे। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की, जिसके बाद माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय नामक व्यक्ति पर यह कार्यवाही की गई है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के छोटापुरवा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिए थे। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की, जिसके बाद माहौल बिगाड़ने के आरोप में एक व्यक्ति पर शांतिभंग की कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि विजय नामक व्यक्ति पर यह कार्यवाही की गई है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.