Shuru
Apke Nagar Ki App…
#बिहार : BJP की तैयारी पिछले दरवाजे से गुजरात दिल्ली से रिमोट से चलने वाले CM को बनाने की . . . #News #Viral #मोबाइलटीवीन्यूज
मोबाइल टीवी न्यूज
#बिहार : BJP की तैयारी पिछले दरवाजे से गुजरात दिल्ली से रिमोट से चलने वाले CM को बनाने की . . . #News #Viral #मोबाइलटीवीन्यूज
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Focus Bihar News1
- बलिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टोल से एक मास्केट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया1
- LPG Gas Crisis: बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है. रोजे के बीच भारी परेशानी आ पड़ी है जिला बेगूसराय. मटियानी रोजे के बीच एलपीजी सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. सुबह से ही लंबी लाइन में लोगों को खड़े होना पड़ रहा है.,,,1
- पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अपराधी की पहचान सारण निवासी सुंदरम उर्फ भोला के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि अंतरराज्यीय गिरोह बड़ी वारदात की योजना बना रहा था। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और अन्य की तलाश में छापेमारी चल रही है।1
- लखीसराय से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जमीन और बिजनेस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक सरकारी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई लोगों को फर्जी चेक देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामला लखीसराय नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार छोटी दरगाह वार्ड संख्या 11 का है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद शकील नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि करीब 18 महीने पहले जमीन से जुड़े काम के लिए उन्होंने मोहम्मद परवेज को छह लाख रुपये दिए थे। जब काम नहीं हुआ तो आरोपी ने उन्हें एक चेक दिया, लेकिन जांच में वह चेक फर्जी निकला। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी सरकारी शिक्षक मोहम्मद परवेज ने जमीन के नाम पर एक अन्य व्यक्ति से भी करीब 11 लाख रुपये लिए थे और उसे भी फर्जी चेक थमा दिया था। इतना ही नहीं, एक महिला से बिजनेस के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का मामला भी सामने आया है।लगातार सामने आ रही शिकायतों के आधार पर नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।1
- हलीमपुर-गौरीपुर हेल्थ सेंटर में ताला, एक्सपायरी दवा अफवाह के बाद नर्सों से बदसलूकी से बढ़ा विवाद मुंगेर। जमालपुर प्रखंड के हलीमपुर-गौरीपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विवाद के बाद स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। केंद्र में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने असुरक्षा के माहौल के कारण केंद्र में ताला लगा दिया है और फिलहाल वहां चिकित्सा सेवाएं बंद हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले केंद्र में एक्सपायरी दवा बांटे जाने की अफवाह फैल गई थी। इस मामले की जांच के लिए विभागीय टीम गठित की गई थी। जांच के बाद टीम ने भौतिक सत्यापन करते हुए आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया और केंद्र को क्लीन चिट दे दी। इसके बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि कुछ लोग लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं और कामकाज में बाधा डाल रहे हैं। गुरुवार को विवाद उस समय और बढ़ गया जब शराब के नशे में धुत एक युवक केंद्र में पहुंच गया और वहां तैनात एएनएम प्रीति और निहारिका के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना से घबराई दोनों नर्सों ने केंद्र में ताला लगा दिया और अपनी सुरक्षा के लिए जमालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गईं। उन्होंने चिकित्सा पदाधिकारी से अपनी पोस्टिंग किसी अन्य स्थान पर करने की मांग की है।1
- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 31 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विभक्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं.1
- चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेरियाबरियारपुर राजेश्वरी प्लस टू हाई स्कूल के शिक्षक के साथ विद्यार्थी के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने की घटना को अंजाम दिया गया है शिक्षक थाने से न्याय की गुहार लगाया है1
- पेयजल संकट पर डीएम सख्त: 15 दिन में जलापूर्ति बहाल करने का आदेश, खड़गपुर के अभियंताओं के वेतन पर रोक समाहरणालय के संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में पेयजल आपूर्ति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बाधित जलापूर्ति पर गहन चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां 15 दिनों के अंदर इसे बहाल किया जाए। पीएचईडी द्वारा किए जा रहे कार्यों पर असंतोष जताते हुए जिलाधिकारी ने हवेली खड़गपुर क्षेत्र के सभी अभियंताओं के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले 15 दिन से एक माह के भीतर जिले के सभी नगर निकायों, पंचायतों और गांवों में शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी नगर निकायों में सर्वे कर यह पता लगाया जाए कि किन घरों में नल कनेक्शन है और कहां जलापूर्ति नहीं हो रही है। संबंधित एजेंसियों की लापरवाही पाए जाने पर उन पर जुर्माना लगाने और ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने हवेली खड़गपुर, धरहरा और संग्रामपुर में पेयजल संकट पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।1