कोचिंग के लिए निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक किनारे बोरी में मिला इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 फरवरी को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले 25 वर्षीय मनीष यादव का शव इकदिल क्षेत्र में चितभवन क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन किनारे प्लास्टिक की बोरी में मिला। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बंधा गांव निवासी मनीष यादव सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार रात रेलवे की सूचना पर इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और खंभा संख्या 625/17 के पास पड़ी बोरी से युवक का शव बरामद किया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, जहां परिजनों ने उसकी पहचान मनीष यादव के रूप में की। मृतक के पिता ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि मोबाइल डेटा, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
कोचिंग के लिए निकले छात्र का शव रेलवे ट्रैक किनारे बोरी में मिला इटावा जनपद के भरथना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 फरवरी को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकले 25 वर्षीय मनीष यादव का शव इकदिल क्षेत्र में चितभवन क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन किनारे प्लास्टिक की बोरी में मिला। घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बंधा
गांव निवासी मनीष यादव सिविल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे थे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार रात रेलवे की सूचना पर इकदिल पुलिस मौके पर पहुंची और खंभा संख्या 625/17 के पास पड़ी बोरी से युवक का शव बरामद किया।
पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया, जहां परिजनों ने उसकी पहचान मनीष यादव के रूप में की। मृतक के पिता ने जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस अधिकारी अभय नारायण राय ने बताया कि मोबाइल डेटा, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏2 hrs ago
- जसवंतनगर के सिदार्थपुरी में अंकित कुमार पाल (24) ने गृह कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे बचा लिया और सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पत्नी से विवाद के बाद से वह मानसिक तनाव में था।1
- भिंड में भीम आर्मी सहित OBC, ST और SC के लोगों ने UGC बिल के समर्थन में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने UGC बिल को जल्द लागू करने के नारे लगाते हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को एक ज्ञापन सोपा। मांगे जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।1
- Gaddi gadi motor samasya Hai bacche gir jaate Hain is road ko theek karvayen Babarpur ajitmal janab Nagar chairman ke naam mein aata Chak sabhasad vakil1
- औरैया। अयाना थाना क्षेत्र के नौरी गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया, जब एचटी लाइन के तार एलटी लाइन से छू गए। अचानक हुई इस घटना से तेज करंट फैल गया और कई घरों में आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय अचानक चिंगारी उठी और बिजली के तार आपस में टकरा गए। कुछ ही देर में घरों में आग भड़क उठी। आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और पानी के पाइप की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ त्रिपाठी, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता चौधरी योगेश यादव नौरी गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और झुलसे लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है, जिसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर बिजली लाइनों को बदलने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।8
- Post by Saurabh Yadav kitee1
- *संविधान निर्माता बाबा साहब का अपमान नहीं सहेंगे, आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाए: गुडडू वाल्मीकि एडवोकेट* एससी-एसटी ओबीसी अधिवक्तागण ने कलेक्टर-एसपी को दिया ज्ञापन भिंड. जिला न्यायालय भिंड में एससी-एसटी ओबीसी के अधिवक्ताओ ने कलेक्टर-एसपी भिंड को ज्ञापन सौंपकर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पर अनर्गल टिप्पणी करने तथा कलेक्टर परिसर में बीएन राव की मूर्ति लगाने पर रोकने वालों को जूतों को माला पहनाने की बयानबाजी करने वाले आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध कडी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय भिंड के अधिवक्ता गुडडू वाल्मीकि एडवोकेट ने बताया है कि विगत दिनों असामाजिक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का चित्र जलाने का प्रयास किया तथा उसी आसाजिक तत्व के द्वारा राजनैतिक षड्यंत्र के तहत न्यायालय व शहर में वैमनस्यता फैलाने व भडाकाऊ बयानबाजी कर शहर में जातीय संघर्ष कराने का प्रयास किया जा रहा है, इसी योजना के तहत दिनांक 26.02.2026 को कलेक्टर परिसर में बीएन राव की मूर्ति लगाने एवं मूर्ति लगाने से रोकने पर जूते मारने का बयान दिया गया है। एडवोकेट श्री वाल्मीकि ने कहां है कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर दलित, पिछड़ों, गरीबों, महिलाओं के मसीहा हैं, उन्होंने संविधान बनाकर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे लाने का काम किया तथा एक ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें सभी धर्म जाति के लोगो का सम्मान करने की बात कही है। बाबा साहब के बनाएं संविधान से देश की कार्यपालिका, विधायिका, न्यायपालिका चल रही हैं, बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आसामाजिक तत्वों पर कोई नहीं की गई तो एससी-एसटी ओबीसी अधिवक्तागण एवं समाज के लोग सड़क पर आंदोलन करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता नरेश बघेल, रामनिवास राठौर, अजय सुमन, ब्रिजेन्द्र सिंह, छविराम जैसवाल, सुघर सिंह बघेल, रामदास सोनी, अनिल जाटव, आकाश मोर्या, अमित मांझी, चन्द्रशेखर गोयल, राजवर्धन सिंह, उदय आदि मौजूद रहे।1
- बिहार की सरकार ने 1 रुपये साल में दी ज़मीन अडानी को#news#bhagalpur#questionsnews#pkcrimestory#adani#bjp#millionviews#latestnews#hindinews#bjp#news#nitishkumar#compnay#modi#viralreels#viralvideo#viralsong#bhojpuri1
- जसवंत नगर के ग्राम मलजनी के पास सागर ढाबा के पीछे ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई बताया गया कि अपलाइन पर 1166 /14 विद्युत पोल के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान नहीं हो सकी बताया गया कि मृतक नहर के किनारे ट्रेन की चपेट में आया था जिससे वह काटकर नहर में बह गया हालांकि पुलिस तलाश और पहचान में जुटी हुई है।1
- सदन से लेकर औकात शब्द को लेकर सड़कों पर कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन. कांग्रेसियों ने शहर के परेड चौराहे पर रैली निकाल कर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का फूंका का पुतला। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव के खिलाफ नारेबाजी की।3