जांजगीर-चांपा जिले के चर्चित करही गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक महीने बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्या के पीछे उधारी का विवाद, आपसी जलन और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को मुख्य वजह बताया जा रहा है। दरअसल, 23 और 24 अप्रैल की दरम्यानी रात ग्राम करही में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उनके छोटे भाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन हंट” शुरू किया और जांच का दायरा 7 राज्यों तक फैलाया। जांच टीम ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले, तकनीकी साक्ष्य जुटाए और संदिग्धों से लगातार पूछताछ की। जांच में सामने आया कि आरोपियों और मृतक के बीच उधारी के पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। साथ ही, मृतक की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव को लेकर आरोपियों में जलन भी थी, जिसके कारण हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात आरोपी पहले से ही घर के आसपास मौजूद थे। उन्होंने सबसे पहले CCTV कैमरा तोड़ा, फिर घर में घुसकर मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद आयुष कश्यप पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और बीच-बचाव करने आए छोटे भाई को भी गोली मार दी गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, अतिरिक्त मैगजीन और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। इस पूरे मामले के खुलासे पर पुलिस महानिरीक्षक ने जांच टीम की सराहना करते हुए इनाम की घोषणा की है। फिलहाल, मामले के मुख्य साजिशकर्ता और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

- तपती धूप में संघर्ष करती एक बच्ची की तस्वीर सामने आई है। यह तस्वीर भारत को विश्वगुरु बनाने के दावों और ज़मीनी हकीकत के बीच के विरोधाभास पर तीखा सवाल उठाती है।1
- आज मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ग्राम पंचायत पेन्ड्री में थे।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद परिजन न्याय के लिए रायपुर तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि अस्पताल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई हो, दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो और परिवार को उचित मुआवजा मिले। भीषण गर्मी में भी न्याय की आस में निकला यह परिवार अब चकरभाठा से रायपुर की ओर अग्रसर है।1
- मुंगेली पुलिस ने 'ऑपरेशन बाज' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 09 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। साइबर सेल और थाना लोरमी की एक संयुक्त टीम ने ग्राम नवागांव वेंकट में दबिश देकर इन जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। इस कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹36,500 नकद, 07 मोबाइल फोन, 06 मोटरसाइकिलें और ताश पत्ती सहित कुल ₹3.39 लाख मूल्य का सामान जब्त किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और बीएनएसएस के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है।1
- बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद क्षेत्र के रिंगनी गांव में एक पुरानी कहासुनी को लेकर घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में पीड़ित युवक को गंभीर चोटें आई हैं। हथबंद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के महज दो घंटे के भीतर ही आरोपी को हिरासत में लेकर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी शिवा बघेल ने बताया कि 23 मई 2026 की दोपहर करीब 1 बजे वह आरोपी महेश बंजारे के साथ बैठा था, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और बहस हो गई। विवाद के बाद शिवा अपने घर चला गया। देर रात करीब 2 बजे आरोपी महेश बंजारे उसके घर पहुंचा, अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से हमला कर शिवा बघेल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट के आधार पर थाना हथबंद में अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत धारा 296, 333, 351(2), 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में हथबंद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम रिंगनी निवासी 22 वर्षीय आरोपी महेश बंजारे को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोपहर के विवाद से नाराज होकर आवेश में चाकू से हमला करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।1
- छत्तीसगढ़ में NEET पेपर लीक का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अनिश्चित हो गया है। साल भर से तैयारी कर रहे छात्र सदमे में हैं और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक मौन है।4
- बिलासपुर के तार बहार वार्ड-29 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस की जनसंपर्क रैली के बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी ने भी अपना प्रचार अभियान बढ़ा दिया है।1
- 13 वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर से भाग कर प्रेमी संग बनाया संबंध उसी से करना चाहती 13 वर्षीय नाबालिक लड़की ने घर से भाग कर प्रेमी संग बनाया संबंध उसी से करना चाहती है शादी परिजनों ने थाना बिल्हा मे दर्ज कराई रिपोर्ट शनिवार की रात 10:00 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 17.53 बजे बिल्हा थाना क्षेत्र के एक 42 वर्षीय पिता ने थाना बिल्हा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया की मैं बिल्हा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत का निवासी हूं मेरे 04 लडका व 01 लडकी है मेरी लडकी जिसकी उम्र 13 वर्ष है 08 वी तक पढी है मार्च 2026 से मेरी लडकी बीना बताये घर से कही चली जाती है और वापस आ जाती है कहां जाती है पुछने पर बिल्हा के एक लड़के से जान पहचान है वहां जाती हूं दिनांक 26/04/2026 के सुबह 10 बजे मेरी लडकी बीना बताये कही चली गई थी तीन दिन तक वापस नही आने से आरोपी लड़के के घर पता करने गया तो उसके घर के पास मेरी लडकी मिली तो घर ले गया था पुछने पर बताई की मेरा उस लड़के से प्रेम संबंध है मेरा उसके साथ शारीरिक संबंध हो गया है मै उससे शादी करना चाहती हूं उसे समझाये सुधर जायेगी बोलकर मेरी बडी दीदी के ग्राम देवरी के पास दिनांक 17/05/2026 को उसके घर छोडी था । दिनांक 22/05/2026 के रात्रि 10 बजे मेरी लडकी बीना बताये फिर से कही चली गई और दिनांक 23/05/2026 के सुबह 10/00 बजे पता चला कि डायल 112 स्टाफ थाना बिल्हा ले गए है आकर मेरी लडकी से मिलकर पुछा तो बताई की वही लड़का मुझे रात्रि मे लेने मेरे गांव आया था जिसके साथ आकर उसके घर मे रूकी थी आरोपी लड़का मेरी नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर भगाकर ले आता है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है अत: महोदय जी से निवेदन है कि रिपोर्ट दर्ज करने का महान कृपा करे प्रार्थी की रिपोर्ट पर बिल्हा पुलिस ने अपराध धारा- 137(2), 64(1), 65(1) बीएनएस 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना जारी है1
- जांजगीर-चांपा में एक महीने पुराने करही गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 'ऑपरेशन हंट' के तहत अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।1