एक बाइक, दो दोस्त… और मौत ने लगाया आसमान में छलांग! हाईवे पर LIVE हादसे का खौफनाक वीडियो एक बाइक, दो दोस्त… और मौत ने लगाया आसमान में छलांग! हाईवे पर LIVE हादसे का खौफनाक वीडियो हाईवे पर रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ सेकेंड के लिए लगा—दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। एक बाइक, दो दोस्त और तेज रफ्तार… लेकिन आगे जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर चीख-पुकार गूंज उठी. टक्कर ऐसी कि पल भर में बदल गया मंजर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। कुछ पल के लिए तो मौके पर मौजूद लोग यही समझ बैठे कि दोनों की मौत हो चुकी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने यह हादसा एमपी के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के खोखरी गाँव मे बैढन सरई मुख्य मार्ग पर घटित हुई है, इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बाइक अचानक हादसे का शिकार हो जाती है। तेज रफ्तार एक स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछल कर गिर जाता है, हालांकि दोनों वाहनों की रप्तार काफी तेज थी, सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवारों का हवा में उछलना और फिर सड़क पर गिरना साफ दिखाई देता है। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। हादसे के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
एक बाइक, दो दोस्त… और मौत ने लगाया आसमान में छलांग! हाईवे पर LIVE हादसे का खौफनाक वीडियो एक बाइक, दो दोस्त… और मौत ने लगाया आसमान में छलांग! हाईवे पर LIVE हादसे का खौफनाक वीडियो हाईवे पर रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ सेकेंड के लिए लगा—दोनों की जिंदगी खत्म हो गई। एक बाइक, दो दोस्त और तेज रफ्तार… लेकिन आगे जो हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला था। तेज रफ्तार से दौड़ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हुई और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई फीट ऊपर हवा में उछल गए। सड़क पर गिरते ही अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर चीख-पुकार गूंज उठी. टक्कर ऐसी कि पल भर में बदल गया मंजर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त बाइक की रफ्तार काफी ज्यादा थी। टक्कर लगते ही दोनों युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरे। कुछ पल के लिए तो मौके पर मौजूद लोग यही समझ बैठे कि दोनों की मौत हो चुकी है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने यह हादसा एमपी के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के
खोखरी गाँव मे बैढन सरई मुख्य मार्ग पर घटित हुई है, इस खौफनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार बाइक अचानक हादसे का शिकार हो जाती है। तेज रफ्तार एक स्कार्पियो वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतना भीषण था कि बाइक सवार हवा में उछल कर गिर जाता है, हालांकि दोनों वाहनों की रप्तार काफी तेज थी, सीसीटीवी वीडियो में बाइक सवारों का हवा में उछलना और फिर सड़क पर गिरना साफ दिखाई देता है। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर मदद मिलने से उनकी जान बच सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया। हादसे के वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।
- Singrauli News: सिंगरौली। जिले के खुटार चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और खुटार चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद परसौना–रजमिलान मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया गया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। मृतक की पहचान शिव कुमार केवट (31 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पडरी खूटा टोला माड़ा निवासी जयराम केवट के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार शिव कुमार गुरुवार शाम पुताई का कार्य समाप्त कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान खुटार चौकी के पास करहिया टोला चौराहे पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव चौकी के सामने रखकर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। स्थिति बिगड़ते देख तहसीलदार व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी वाहन की पहचान के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल 10 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता देने तथा संबल योजना के तहत आर्थिक सहयोग दिलाने का आश्वासन भी दिया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद करीब दो घंटे बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। प्रशासन का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- भारी मात्रा में बच्चा से चोर की सूचना आ रही हैं सावधान रहे सतर्क रहे1
- *प्रेस विज्ञप्ति* *जनपद – सोनभद्र* *दिनांक – 20.02.2026* *🔷🔶पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड, फोर्स की फिटनेस, अनुशासन एवं दंगा-नियंत्रण क्षमता का गहन निरीक्षण-* *🔷🔶 “पुलिस अधीक्षक ने परेड में खुद एक्सरसाइज एवं शारीरिक गतिविधियों सम्बन्धी डेमो देकर पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन सिखाया”-* आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की अनुशासन, शारीरिक-मानसिक फिटनेस और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। *🔷🔶 प्रमुख कार्यवाही – संक्षेप में-* * परेड की सलामी एवं दस्तों का निरीक्षण * पुलिसकर्मियों के लिए सामूहिक दौड़ एवं एक्सरसाइज * गार्द रजिस्टर पेशी एवं क्वार्टर गार्द का निरीक्षण * बलवा/दंगा नियंत्रण की व्यावहारिक ड्रिल * पीआरवी वाहनों की तकनीकी और सुरक्षा जांच *🔷🔶 विशेष विवरण-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने न केवल परेड का निरीक्षण किया, बल्कि खुद एक्सरसाइज और शारीरिक गतिविधियों का डेमो देकर पुलिसकर्मियों को सही तकनीक एवं अनुशासनिक अभ्यास समझाया। निरीक्षण के दौरान वाहन, सुरक्षा उपकरण और कम्युनिकेशन सिस्टम की जांच की गई। क्वार्टर गार्द द्वारा प्रस्तुत रजिस्टर का अवलोकन कर कर्मियों को सतर्कता, Active Policing और जनसेवा की भावना से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और निरंतर प्रशिक्षण में सुधार करने हेतु प्रेरित किया।4
- के सिहावल जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत हटवा के मुख्य बाजार में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट करने वाला युवक रंगे हाथों पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानों से सामान लेकर मोबाइल पर फर्जी PhonePe पेमेंट दिखाकर फरार हो जाता था। आज ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर समझाइश दी। पकड़े जाने पर युवक रोने लगा। वह ढाबा मुसलहवा का निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस की सख्त कार्रवाई नहीं होने से ठगी करने वालों के हौसले बढ़ रहे हैं।1
- Post by Vijay Kumar1
- 11 माह बाद जुटी परिषद, शुरुआत से ही हंगामा — बैठक शुक्रवार तक स्थगित1
- अन्य पान मसाला के रेट बढे पन्ना , सीधी जिले में कालाबाजारी चरम पर1
- रंगों से हो परहेज तो अनावश्यक घरों से न निकलें बाहर, होली पर उन्माद फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस चोपन। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चोपन थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और थाना क्षेत्रवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि पर्व में विघ्न डालने या उन्माद फैलाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोपन थाना क्षेत्र एवं संबद्ध चौकी क्षेत्रों में कुल 70 स्थानों पर होलिका दहन होना है। फिलहाल कहीं से अशांति की सूचना नहीं है, फिर भी एहतियातन सभी संवेदनशील बिंदुओं पर निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि होलिका दहन निर्धारित तिथि और समय पर ही किया जाए। समय से पूर्व या बाद में दहन करना नियम विरुद्ध होगा और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि क्षेत्र में संचालित 20 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर नियमानुसार ध्वनि सीमा की जानकारी दी जाएगी। 75 डेसीबल से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त कर कार्रवाई की जाएगी तथा रात्रि में निर्धारित समय के बाद संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी विवाद या असामाजिक गतिविधि की आशंका दिखे तो तत्काल थाना के सरकारी अथवा निजी नंबर पर सूचना दें। साथ ही कहा कि जिन्हें रंग खेलने से परहेज है, वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही बाहर जाएं। थाना प्रभारी ने दोहराया कि होली उमंग और भाईचारे का पर्व है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाए। किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।3