धनबाद जिले के मैथन-शंकर टॉकिज मार्ग पर झिलिया के पास निर्माणाधीन पुल का काम अचानक रोक दिया गया है। शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगार ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यस्थल पर मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद मैथन मोड से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर चल रहा यह निर्माण कार्य ठप हो गया। मुखिया और ग्रामीण एप्रोच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह कदम इलाके में व्याप्त गंभीर जल संकट की ओर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए उठाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी पंचायत लंबे समय से भीषण पेयजल समस्या से जूझ रही है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि जब तक उनकी पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक न तो निर्माण कार्य को फिर से शुरू होने दिया जाएगा और न ही एप्रोच सड़क को आवागमन के लिए खोला जाएगा।
धनबाद जिले के मैथन-शंकर टॉकिज मार्ग पर झिलिया के पास निर्माणाधीन पुल का काम अचानक रोक दिया गया है। शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत की मुखिया मलका मेहर निगार
ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यस्थल पर मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद मैथन मोड से मैथन जाने वाले मुख्य मार्ग पर चल रहा यह निर्माण कार्य
ठप हो गया। मुखिया और ग्रामीण एप्रोच सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने यह कदम इलाके में व्याप्त गंभीर जल संकट की ओर प्रशासन का
ध्यान खींचने के लिए उठाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी पंचायत लंबे समय से भीषण पेयजल समस्या से जूझ रही है, लेकिन संबंधित विभाग और
प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। ग्रामीणों की स्पष्ट मांग है कि जब तक उनकी पानी की समस्या का स्थायी
समाधान नहीं होता, तब तक न तो निर्माण कार्य को फिर से शुरू होने दिया जाएगा और न ही एप्रोच सड़क को आवागमन के लिए खोला जाएगा।
- धनबाद के कतरास में आंगनबाड़ी सेविका पर मृत्यु प्रमाणपत्र के नाम पर ₹1500 लेने का आरोप लगा है। पीड़ित मोतीलाल पासवान ने बताया कि पत्नी की मौत के एक साल बाद भी उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिला और अब पैसे भी वापस नहीं किए जा रहे। वार्ड पार्षद मधुमाला देवी ने इस मामले में सीडीपीओ से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।1
- परिवहन सचिव राजीव रंजन ने आज बोकारो परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें खुद कार्यालय खोजने में काफी समय लगा, जिसे उन्होंने खेद का विषय बताया। सचिव ने इस पर चिंता व्यक्त की कि यदि उन्हें ही कार्यालय ढूंढने में इतनी परेशानी हुई, तो आम जनता कैसे वहां पहुंच पाती होगी। उन्होंने बोकारो परिवहन कार्यालय की मौजूदा स्थिति को बेहद खराब करार दिया। राजीव रंजन ने कहा कि परिवहन सचिव बनने के बाद उन्होंने जिस तरह के परिवहन कार्यालय की परिकल्पना की थी, बोकारो कार्यालय उस पर खरा नहीं उतरता। उन्होंने बोकारो डीसी को पूरे मामले की जानकारी दी और जल्द से जल्द इस परिवहन कार्यालय को ऐसी जगह स्थानांतरित करने का निर्देश दिया, जो आम जनता की पहुंच में हो, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।2
- गिरिडीह जिले के पपरवाटांड़ में स्थानीय खिलाड़ियों ने सरकार से एक खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग उठाई है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेल मैदान के अभाव के चलते उन्हें क्रिकेट खेलने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।1
- दैनिक भास्कर के पत्रकार सुभाष बर्णवाल की दिवंगत पत्नी नीलम बर्णवाल का बीते 17 मई को विद्युत स्पर्शघात से निधन हो गया था। मृतका नीलम बर्णवाल पतंजलि योग समिति चंद्रपुरा की योगा शिक्षक थीं और गायत्री परिवार से भी जुड़ी हुई थीं। चंद्रपुरा के पत्रकारों ने चंद्रपुरा हिंदी साहित्य परिषद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता दैनिक जागरण के पत्रकार महावीर महतो ने की, जबकि हिंदुस्तान के पत्रकार शैलेश सुमन ने इसका संचालन किया। उपस्थित पत्रकारों ने स्व. नीलम बर्णवाल के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर एक मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पत्रकार अरविंद शर्मा, राकेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, राजू सिंह, भाष्कर कुमार, मनमीत कुमार, सतेन्द्र गिरी, चुरामन ठाकुर सहित कई अन्य पत्रकार शामिल हुए।1
- झारखंड के गिरिडीह सदर अस्पताल के बाथरूम में एक अविवाहित किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रसव की खबर मिलते ही अस्पताल कर्मियों और लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।1
- rahulkumar1
- धनबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अब सख्त हो गया है, जिसके तहत उपायुक्त के निर्देश पर रविवार से दो दिवसीय विशेष जांच अभियान शुरू किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील' के माध्यम से जिले भर में स्ट्रीट फूड विक्रेताओं, मिठाई की दुकानों, होटलों और रेस्टोरेंट के खाद्य पदार्थों की गहन जांच की जा रही है। यह अभियान धनबाद के सरायढेला मार्केट से शुरू हुआ, जहाँ रांची से आई मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के विश्लेषकों ने मौके पर ही सैंपल की जांच की। इस दौरान कई खाद्य पदार्थों में खामियाँ मिलने पर उन्हें तुरंत नष्ट करवा दिया गया और संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई। डॉ. राजा कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में झारखंड में स्ट्रीट फूड खाने से कई लोगों और बच्चों के बीमार पड़ने की घटनाओं को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को केवल चेतावनी दी जा रही है, लेकिन दोबारा गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, होटल और रेस्टोरेंट में जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मौके पर मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों ने भी स्वागत किया। ग्राहकों ने मांग की कि यह जांच सिर्फ छोटे स्ट्रीट फूड विक्रेताओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बड़े होटलों और रेस्टोरेंट में भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जाना चाहिए। जिला प्रशासन का यह अभियान अगले दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री सुनिश्चित करना है।2
- धनबाद के चिटाही में अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, जहां रिहायशी इलाकों के नीचे लगातार खनन हो रहा है। जमीन धंसने के खतरे को देखते हुए आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सभी अवैध मुहानों को बंद करने की अपील की है।1
- बोकारो जिले के जरूवा मोड़ के आगे सड़क पर दो मोटरसाइकिलों के बीच एक जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में कुल चार लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।4