करमाटांड़ के कुरवा गांव में करंट लगने से युवक की मौत। संवाददाता / जामताड़ा । जामताड़ा जिले के करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुरवा गांव में बुधवार शाम करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान दुलाल राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उनके घर का दरवाजा लोहे का बना हुआ था और उसके ऊपर से बिजली का तार गुजर रहा था। दरवाजे को बार-बार खोलने और बंद करने के कारण तार में लीकेज हो गया था। बुधवार शाम बारिश के दौरान जमीन भीगी हुई थी। इसी बीच दुलाल राय जैसे ही घर के अंदर जाने के लिए लोहे के दरवाजे को छुए, उन्हें जोरदार करंट लग गया। करंट इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। बताया जाता है कि दुलाल राय पुणे में मजदूरी करते थे और गुरुवार को वापस पुणे जाने वाले थे। उनकी शादी पिछले साल ही हुई थी और परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। ग्रामीणों ने बताया कि लोहे के गेट पर करंट से जलने के निशान भी मिले हैं। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और जिला प्रशासन से मुआवजे जी की मांग कर रहे हैं।

- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बाघमारा रजा जामा मस्जिद में तरावी की नमाज मुकम्मल की गई. तरावी की नमाज बाघमारा रजा जामा मस्जिद के इमाम मो. साजिद रजा अंसारी ने मुक्कमल कराई. मौके पर हटिया टांड रथटांड़ अंसारी मुहल्ला, खान मुहल्ला, तेलोटांड़, डुमरा, हरिणा, माटीगढ़ के साथ- साथ आस पास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा तरावी की नमाज अदा की. मौके पर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई. इसके साथ ही बाघमारा मस्जिद कमिटी द्वारा बाघमारा मस्जिद में तरावी मुक्कमल कराने पर इमाम साजिद हुसैन और मुअज्जिन दिलखुश अंसारी को नजराना पेश किया गया.1
- उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोतीहारा के समीप ट्रांसफॉर्म लगाया गया है जो स्कूल के बच्चों के लिए खतरा का निशान है इस पर हमारे सरकार को सख्त निर्देश दे और यह वीडियो हमारे हेमंत सोरेन के पास पहुंचा दीजिए ताकि स्कूल का कुछ भला हो सके1
- Post by Yadav Surendra1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- चिराचास थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे संत निरंकारी भवन के पास एक टोटो को अज्ञात हाईवा ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जब बच्चा अपने परिवार वालों के साथ शादी समारोह में शामिल हो कर अपने घर नावाडीह लौट रहा था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोग हाईवा को पकड़ने और मृत बच्चे के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।1
- धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर जमीन कब्जने का लाग रहा है गंभीर आरोप पीड़ित परिवार ने मीडिया के सामने आकर लागई न्याय की गुहार , कहा ढुल्लू को सांसद हमाने बनाया फिर भी लूट रहे हमारी जमीन1
- जामताड़ा। जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से टीबी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. ए. पी. एन. देव और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से टीबी रथ को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण, जांच और उपचार के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही लोगों को यह भी बताया जाएगा कि टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है और सरकार की ओर से इसकी जांच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस अवसर पर डीपीसी गौरव कुमार, डीपीपीएम संजीत कुमार, आशीष चौबे तथा तरुण नंदी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाकर टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सके। टीबी रथ इसी अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का कार्य करेगा।2
- Post by Asgar Aansari2
- धनबाद। बाघमारा एवं आसपास के क्षेत्र में बुधवार को माता शीतला का पूजा और चना धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे सम्मिलित हुए राजवाड़ी स्थित मां शीतला मंदिर में में भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे एवं पूजा अर्चना कि यहां के पुजारी भोलानाथ चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले कई दशक से यहां माता शीतला की पूजा अर्चना की जाती है इससे पहले मेरे दादाजी साधन चक्रवर्ती पूजा किया करते थे जब ये मंदिर घास फूस का हुआ करता था धीरे-धीरे लोगों मां के प्रति आस्था बड़ी और लोग यहां पर पूजा अर्चना करने भारी संख्या में पहुंचने लगे और ये मंदिर भव्य रूप से बन कर तैयार हो गया अब यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु प्रतिवर्ष यहां पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं और अपनी मनोकामना मां के सामने रखते हैं यह पूजा तीन दिनों का होता है पहला दिन संयुक्त का और दूसरा दिन उपवास इसी दिन पूजा अर्चना एवं पाठवली होता है तीसरे दिन में मां का पारण होता है इसके अलावे बाघमारा क्षेत्र के कई जगह में भी मां शीतला की पूजा अर्चना होता है जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं और पूजा अर्चना अर्चना करते हैं.1