logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना पिछोर पुलिस ने आज दिनांक 09.06.26 को छह साल से फरार वारंटी रानू राजा पुत्र लोकपाल सिह तोमर (उम्र 21 साल, निवासी नगरेला) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। यह वारंट माननीय अशोक कुमार शर्मा एससी एसटी एक्ट शिवपुरी द्वारा जारी किया गया था, जिसके बाद से रानू राजा फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया और श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीब मुले (दोनों जिला शिवपुरी से) के निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में की गई। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि परमाल सिह, आर 1054 हाकिम वर्मा, आर 1026 प्रदीप नरवरिया, आर 362 जीतेन्द्र गुर्जर, और आर 425 धर्मेन्द्र लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

7 hrs ago
user_Ranu rajput पत्रकार
Ranu rajput पत्रकार
करेरा, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

थाना पिछोर पुलिस ने आज दिनांक 09.06.26 को छह साल से फरार वारंटी रानू राजा पुत्र लोकपाल सिह तोमर (उम्र 21 साल, निवासी नगरेला) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। यह वारंट माननीय अशोक कुमार शर्मा एससी एसटी एक्ट शिवपुरी द्वारा जारी किया गया था, जिसके बाद से रानू राजा फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया और श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीब मुले (दोनों जिला शिवपुरी से) के निर्देशन में तथा श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग पिछोर श्री प्रशांत शर्मा जी के मार्गदर्शन में की गई। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि परमाल सिह, आर 1054 हाकिम वर्मा, आर 1026 प्रदीप नरवरिया, आर 362 जीतेन्द्र गुर्जर, और आर 425 धर्मेन्द्र लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक भाई ने ही अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी। यह खुलासा हुआ है कि जमीन के विवाद के चलते मृतक को नदी में डुबोकर मौत के घाट उतारा गया था। इस हत्याकांड का अब पर्दाफाश कर दिया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक भाई ने ही अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी। यह खुलासा हुआ है कि जमीन के विवाद के चलते मृतक को नदी में डुबोकर मौत के घाट उतारा गया था। इस हत्याकांड का अब पर्दाफाश कर दिया गया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि झांसी एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराने वाली टीम के कप्तान केतन कुशवाहा अपनी जन्मभूमि झांसी पहुंचे, जहाँ रेलवे स्टेशन पर उनका ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक विजेता सौरभ आनंद कुशवाहा का भी भव्य अभिनंदन हुआ। परिजनों, दोस्तों और खेल प्रेमियों ने इन दोनों खिलाड़ियों का, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि से आते हैं, गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन से उनके घर तक एक भव्य विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें कप्तान केतन कुशवाहा खुली जीप में तिरंगा लहराते हुए चले और सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस अवसर पर कप्तान केतन कुशवाहा ने कहा कि भारत के लिए खेलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि दुनिया की बड़ी टीमों के साथ खेलकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और उनकी टीम ने हर मैच जीता है। केतन ने इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे के संघर्ष को रेखांकित करते हुए सबको मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि अब ओलंपिक्स में गोल्ड लाना उनका अगला लक्ष्य है।
    4
    हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मभूमि झांसी एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। पुरुष अंडर 18 एशिया कप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का परचम लहराने वाली टीम के कप्तान केतन कुशवाहा अपनी जन्मभूमि झांसी पहुंचे, जहाँ रेलवे स्टेशन पर उनका ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। उनके साथ जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक विजेता सौरभ आनंद कुशवाहा का भी भव्य अभिनंदन हुआ।

परिजनों, दोस्तों और खेल प्रेमियों ने इन दोनों खिलाड़ियों का, जो हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की भूमि से आते हैं, गर्मजोशी से स्वागत किया। स्टेशन से उनके घर तक एक भव्य विजय यात्रा निकाली गई, जिसमें कप्तान केतन कुशवाहा खुली जीप में तिरंगा लहराते हुए चले और सभी उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस अवसर पर कप्तान केतन कुशवाहा ने कहा कि भारत के लिए खेलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि दुनिया की बड़ी टीमों के साथ खेलकर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है और उनकी टीम ने हर मैच जीता है। केतन ने इस मुकाम तक पहुंचने के पीछे के संघर्ष को रेखांकित करते हुए सबको मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने यह भी बताया कि अब ओलंपिक्स में गोल्ड लाना उनका अगला लक्ष्य है।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिवपुरी के पोहरी थाने के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दिनेश कोठरी पर सतेंद्र धाकड़ ने अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सतेंद्र धाकड़ ने इस मामले को लेकर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है।
    1
    शिवपुरी के पोहरी थाने के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दिनेश कोठरी पर सतेंद्र धाकड़ ने अभद्रता और जातिसूचक टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित सतेंद्र धाकड़ ने इस मामले को लेकर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है।
    user_Patarkar Shailendra dhakad
    Patarkar Shailendra dhakad
    शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के करैरा स्थित सिल्लारपुर हाईवे पर ग्रामीणों ने स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग के विरोध में चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि क्रेशर से लगातार हो रही इस ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरारें आ रही हैं और कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारत संवाद न्यूज़ के अनुसार, प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    शिवपुरी जिले के करैरा स्थित सिल्लारपुर हाईवे पर ग्रामीणों ने स्टोन क्रेशर की ब्लास्टिंग के विरोध में चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि क्रेशर से लगातार हो रही इस ब्लास्टिंग के कारण उनके घरों में दरारें आ रही हैं और कई मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर तक ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारत संवाद न्यूज़ के अनुसार, प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Jeetu gour thakur daily report
    Jeetu gour thakur daily report
    Insurance Agent शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्राम पंचायत छोटी मरसैनी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक गौवंश की जान चली गई। बताया गया कि आंधी आने के बाद 11 केवी लाइन का एक तार खेतों में नीचे लटक गया था। खेतों में अंधेरा होने की वजह से गौवंश उस लटकते तार के पास से गुजरा, जिसके संपर्क में आने से उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
    1
    ग्राम पंचायत छोटी मरसैनी में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण एक गौवंश की जान चली गई। बताया गया कि आंधी आने के बाद 11 केवी लाइन का एक तार खेतों में नीचे लटक गया था। खेतों में अंधेरा होने की वजह से गौवंश उस लटकते तार के पास से गुजरा, जिसके संपर्क में आने से उसे करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
    user_AD SINGH DHAKAD
    AD SINGH DHAKAD
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के करैरा स्थित सिल्लारपुर हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक ट्रकों और अन्य गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टोन क्रेशर द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग के कारण उनके कई घर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के करैरा स्थित सिल्लारपुर हाईवे पर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक ट्रकों और अन्य गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टोन क्रेशर द्वारा की जा रही ब्लास्टिंग के कारण उनके कई घर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
    user_रितिक परमार
    रितिक परमार
    Local News Reporter शिवपुरी, शिवपुरी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दतिया जिले के भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में सल्फास का सेवन करने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दुरसड़ा निवासी मोहित कोटिया ने दुरसड़ा थाने पहुंचकर बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह और उनकी मां मधु कोटिया घर के अंदर सो रहे थे, जबकि उनके पिता परमेश्वरीदास कोटिया बाहर बैठे थे। कुछ देर बाद मोहित ने देखा कि उनके पिता उल्टियां कर रहे थे। जब मोहित ने उनसे पूछा, तो परमेश्वरीदास कोटिया ने बताया कि उन्होंने सल्फास की गोली खा ली है। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से भांडेर अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दुरसड़ा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार शाम लगभग 6 बजे भांडेर अस्पताल में कराया गया। हालांकि, मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    1
    दतिया जिले के भांडेर अनुभाग के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में सल्फास का सेवन करने से एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम दुरसड़ा निवासी मोहित कोटिया ने दुरसड़ा थाने पहुंचकर बताया कि दोपहर करीब 2 बजे वह और उनकी मां मधु कोटिया घर के अंदर सो रहे थे, जबकि उनके पिता परमेश्वरीदास कोटिया बाहर बैठे थे।

कुछ देर बाद मोहित ने देखा कि उनके पिता उल्टियां कर रहे थे। जब मोहित ने उनसे पूछा, तो परमेश्वरीदास कोटिया ने बताया कि उन्होंने सल्फास की गोली खा ली है। इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी वाहन से भांडेर अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर दुरसड़ा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार शाम लगभग 6 बजे भांडेर अस्पताल में कराया गया। हालांकि, मृतक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • झांसी में नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाबालिग बच्ची के साथ हुए अपराध के एक मामले में की गई, जिसका अभियोग 08.06.2026 को नवाबाद थाने में पंजीकृत किया गया था। मुठभेड़ के दौरान नामजद अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एसपी सिटी झांसी द्वारा जानकारी दी गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    झांसी में नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पुलिस मुठभेड़ के बाद एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नाबालिग बच्ची के साथ हुए अपराध के एक मामले में की गई, जिसका अभियोग 08.06.2026 को नवाबाद थाने में पंजीकृत किया गया था। मुठभेड़ के दौरान नामजद अभियुक्त घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस संबंध में एसपी सिटी झांसी द्वारा जानकारी दी गई है, और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहाँ गोवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थदरा चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी और दिनारा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा ने गौसेवक कल्लू महाराज के साथ मिलकर इस कंटेनर को थदरा गौशाला तक पहुँचाया। गौशाला में कंटेनर के ताले खोलकर गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कंटेनर के अंदर कुल 28 गोवंश पाए गए, जिनमें 26 बैल और 2 गौमाताएं शामिल थीं। इनमें से कई गोवंश घायल और गंभीर अवस्था में थे। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने घायल गोवंशों का तुरंत उपचार किया और उनके लिए चारा-पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। इस कार्रवाई के लिए गौसेवक कल्लू महाराज ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण ही 28 गोवंशों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने शासन-प्रशासन से गोवंश तस्करी को रोकने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाने की अपील भी की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए गोवंश संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    2
    शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जहाँ गोवंश से भरे एक कंटेनर को पकड़ा गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान कंटेनर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थदरा चौकी प्रभारी रामानंद पचौरी और दिनारा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कुशवाहा ने गौसेवक कल्लू महाराज के साथ मिलकर इस कंटेनर को थदरा गौशाला तक पहुँचाया। गौशाला में कंटेनर के ताले खोलकर गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कंटेनर के अंदर कुल 28 गोवंश पाए गए, जिनमें 26 बैल और 2 गौमाताएं शामिल थीं। इनमें से कई गोवंश घायल और गंभीर अवस्था में थे। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम को बुलाया गया, जिसने घायल गोवंशों का तुरंत उपचार किया और उनके लिए चारा-पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।

इस कार्रवाई के लिए गौसेवक कल्लू महाराज ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सतर्कता और तत्परता के कारण ही 28 गोवंशों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने शासन-प्रशासन से गोवंश तस्करी को रोकने के लिए लगातार ऐसे अभियान चलाने की अपील भी की। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए गोवंश संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।
    user_गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    गजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी
    Shivpuri, Madhya Pradesh•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.