Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दुकान पर आया नया सामान! आज दुकान पर आया नया सामान!
M.A.P NETWORK
आज दुकान पर आया नया सामान! आज दुकान पर आया नया सामान!
More news from बिहार and nearby areas
- होली पर मुंबई-पटना फ्लाइट का किराया सिंगापुर से ज्यादा,दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई से टिकटें दोगुनी हो गई।1
- yah lagbhag 15 sal se road aise hi chal raha hai1
- वर्जो इलेक्ट्रिक स्कूटी के सो रूम का हुआ भव्य उद्घाटन, अब वर्जा से कीजिए इंडिया की सवारी बेतिया के बसवारीया बीच मोहल्ला में आज 18 फरवरी को वर्जो इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। शोरूम का उद्घाटन नगर निगम बेतिया के पूर्व उपसभापति मोहम्मद कैयूम अंसारी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्जो एक इंडियन कंपनी है, जो भारत में ही निर्मित इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि इसकी माइलेज और बैटरी बैकअप काफी बेहतर है, जो आम लोगों के लिए किफायती और सुविधाजनक विकल्प साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में लोग रोजगार और व्यापार की ओर आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में हम सभी को इनका साथ देना चाहिए ताकि इनका हौसला और बुलंद हो सके। वहीं शोरूम के प्रोपराइटर शहनवाज अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्जो कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी मजबूत बॉडी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसकी माइलेज 60 से 90 किलोमीटर तक है, उन्होंने यह भी बताया कि जिन ग्राहकों के पास एकमुश्त पैसे की दिक्कत है वे आसान ईएमआई सुविधा के माध्यम से भी स्कूटी खरीद सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह घोषणा की कि आज ही नौतन में वर्जो का एक और नया ब्रांच भी खोला जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को और अधिक सुविधा मिलेगी।1
- बेतिया के प्रसिद्ध दुर्गा बाग मंदिर में उस समय अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बन गया, जब एक युवक अपनी कथित तीसरी शादी रचाने पहुंचा और फेरे के दौरान ही उसकी पहली पत्नी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। मंदिर परिसर में चल रही शादी की रस्में अचानक थम गईं, लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस की गाड़ी मंदिर के बाहर रुकी और जैसे ही जवान अंदर पहुंचे, दूल्हा बना युवक मौके से फरार हो गया। आरोपी की पहचान अनिल सहनी, पिता जगदीश सहनी, निवासी अरेराज मलाई के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अनिल की पहली शादी वर्ष 2019 में मोतिहारी जिले के भवानीपुर जिरात निवासी अर्चना देवी से अरेंज मैरेज के तहत हुई थी। शादी के कुछ वर्षों तक सब सामान्य चला, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2024 में उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अर्चना देवी का कहना है कि वह लंबे समय से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। दोनों के दो छोटे-छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा 4.5 वर्षीय ऋषु कुमार फिलहाल पिता के पास रह रहा है, जबकि 3.5 वर्षीय आर्यन अपनी मां के साथ है। पीड़िता की मांग साफ है—उसे अपने पति से कोई संबंध नहीं रखना, बस अपने बेटे से मिलने या उसे अपने पास रखने का अधिकार चाहिए। उसका कहना है कि वह लगातार प्रताड़ना झेलती रही है और अब केवल अपने बच्चे के लिए लड़ रही है। इसी बीच जानकारी मिली कि अनिल सहनी बेतिया के दुर्गा बाग मंदिर में तीसरी शादी रचा रहा है। बताया जाता है कि मंदिर में विधि-विधान से फेरे चल रहे थे, तभी पहली पत्नी को इसकी सूचना मिली। वह तत्काल पुलिस के साथ मंदिर पहुंच गई। जैसे ही पुलिस ने हस्तक्षेप किया, अनिल सहनी वहां से फरार हो गया। इस अचानक घटनाक्रम से मंदिर परिसर में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीसरी पत्नी के रूप में सामने आई युवती की पहचान बगहा के सेमरा बाजार कुरकुरवा निवासी दुखन सहनी की पुत्री पुनीता कुमारी के रूप में हुई है। पुनीता कुमारी का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनका होने वाला पति पहले से दो शादियां कर चुका है और एक मामला कोर्ट में लंबित है। उन्होंने खुद को ठगा हुआ बताते हुए कहा कि अब वह भी अपने नए-नवेले दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के बड़े भाई और कथित तीसरी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है—पहली शादी, दूसरी शादी और अब तीसरी शादी की कोशिश, सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और संबंधित दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है। दुर्गा बाग मंदिर में हुई इस घटना ने एक बार फिर वैवाहिक धोखाधड़ी, महिलाओं की सुरक्षा और कानून के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर पहली पत्नी न्याय और अपने बच्चे के अधिकार की मांग कर रही है, तो दूसरी ओर तीसरी पत्नी भी खुद को ठगा हुआ बता रही है। अब सबकी नजर पुलिस जांच और कानूनी कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इस पूरे मामले में सच क्या है और आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है।1
- सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय स्थित कक्ष में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने सभी समस्याओं पर ध्यान देते हुए जिला के सभी पदाधिकारीयों को तुरंत समाधान हेतु दिशा निर्देश जारी किया। 20.02.2026.1
- Post by Sadhana national News1
- शराबबंदी पर अब अपनों का ही प्रहार, सुनिए पीके का बयान!!1
- बलिया:जिला मुख्यालय स्थित टाउन डिग्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय चौराहे के निकट पंडित दीनदयाल चबुतारा पर राष्ट्र सेवा के अप्रतिम प्रतीक,परम श्रद्धेय श्री माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की जयंती के पावन अवसर पर बृहस्पतिवार की देर शाम श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।युवा भाजपा नेता और स्वयंसेवक अनूप सिंह ने उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गुरुजी का त्यागमय जीवन भारत को विश्व गुरु बनाने और 'रामराज्य' की स्थापना का सशक्त आधार है।उनके बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री सिंह ने कहा कि गुरु जी की कल्पना थी कि भारत शक्तिशाली विचार,सशक्त राष्ट्र बने उनके विचारों का अनुसरण कर आज देश के लाखों युवा इस सेवा धर्म के कार्य पथ पर अग्रसर है।इस अवसर पर संजय राय, ज्ञानेन्द्र सिंह, अरविंद शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, सोनू सिंह, संजय चौबे, बबलू सिंह, अंकित सिंह, अनुराग, अभिषेक यादव आयुष कुमार, मनीष कुमार गुप्ता, इत्यादि लोग उपस्थित रहे। बलिया से कैलाशपति सिंह की रिपोर्ट।1
- बेतिया पुलिस अधीक्षक द्वारा आज पुलिस केंद्र बेतिया में व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभिन्न थानों, पुलिस अंचल कार्यालय एवं पुलिस केंद्र की गाड़ियों का परेड आयोजित किया गया। निरीक्षण में गाड़ियों की सायरन, लाइट, हूटर, लाठी, बॉडी प्रोटेक्टर, प्राथमिक उपचार किट और रखरखाव की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। साथ ही, चालकों और परिवहन शाखा परिचारियों को सुरक्षा मानकों और वाहन परिचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस निरीक्षण में पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिवहन शाखा के परिचारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मी भी उपस्थित रहे। बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 20 फरवरी शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस वाहनों की तैयारी और कर्मियों की तत्परता सुनिश्चित करना है, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1