वायु प्रदूषण, चूल्हे का धुआं और परोक्ष धूम्रपान बढ़ा रहे हैं बच्चों का कैंसर: डॉ सूर्य कान्त लखनऊ, 15 फरवरी 2025 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के मौके पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में स्वयंसेवी संस्था ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन एवं लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर फॉर क्लीन एयर के द्वारा शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्य कान्त ने कैंसर पीड़ित बच्चों के तीमारदारों को कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किस तरह से कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते हैं । उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण एवं परोक्ष धूमपान के कारण बच्चों में कैंसर जैसी बीमारी जन्म लेती हैं । चूल्हे से निकलने वाले धुएं , बीड़ी सिगरेट के धुएं , फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं में कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक रासायनिक तत्व होते हैं । वायु प्रदूषण से बच्चों को बचा कर रखते हैं तो उनमें कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना बहुत कम होती है । कुछ सावधानियां को बरतकर काफी हद तक कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है । डॉ. सूर्य कान्त ने यह भी बताया कि जो कैंसर मरीज बहुत निर्धन हैं और इलाज सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं । उनके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, विपन्न योजना चलाई जा रही हैं जिसके तहत वह निशुल्क इलाज करा सकते हैं । उन्होंने कैंसर के लक्षणों के बारे में बताया कि यदि किसी को बुखार आ रहा है, शरीर के किसी भी अंग में गांठें हैं, घाव है, भूख कम लगती है ,वजन तेजी से कम हो रहा है तो यह कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं । यदि ऐसे लक्षण किसी में भी दिखते हैं तो शीघ्र डॉक्टर को दिखाएं और जांच कराएं । ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका सपना उपाध्याय ने बताया कि संस्था पिछले 20 सालों से कैंसर पीड़ितों के लिए कार्यरत है और उनकी हर तरह से मदद कर रही है । इस कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक शुक्ला , डॉक्टर फॉर क्लीन एयर के नवीन पांडे, स्वर्णिमा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे,
वायु प्रदूषण, चूल्हे का धुआं और परोक्ष धूम्रपान बढ़ा रहे हैं बच्चों का कैंसर: डॉ सूर्य कान्त लखनऊ, 15 फरवरी 2025 अंतर्राष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस के मौके पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में स्वयंसेवी संस्था ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन एवं लंग केयर फाउंडेशन और डॉक्टर फॉर क्लीन एयर के द्वारा शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ । कार्यक्रम में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. सूर्य कान्त ने कैंसर पीड़ित बच्चों के तीमारदारों को कैंसर के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि किस तरह से कैंसर जैसी बीमारी से बच सकते हैं । उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण एवं परोक्ष धूमपान के कारण बच्चों में कैंसर जैसी बीमारी जन्म लेती हैं । चूल्हे से निकलने वाले धुएं , बीड़ी सिगरेट के धुएं , फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं में कैंसर पैदा करने वाले हानिकारक रासायनिक तत्व होते हैं । वायु प्रदूषण से बच्चों को बचा कर रखते हैं तो उनमें कैंसर जैसी बीमारी होने की संभावना बहुत कम होती है । कुछ सावधानियां को बरतकर
काफी हद तक कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है । डॉ. सूर्य कान्त ने यह भी बताया कि जो कैंसर मरीज बहुत निर्धन हैं और इलाज सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे हैं । उनके लिए सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना, विपन्न योजना चलाई जा रही हैं जिसके तहत वह निशुल्क इलाज करा सकते हैं । उन्होंने कैंसर के लक्षणों के बारे में बताया कि यदि किसी को बुखार आ रहा है, शरीर के किसी भी अंग में गांठें हैं, घाव है, भूख कम लगती है ,वजन तेजी से कम हो रहा है तो यह कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं । यदि ऐसे लक्षण किसी में भी दिखते हैं तो शीघ्र डॉक्टर को दिखाएं और जांच कराएं । ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका सपना उपाध्याय ने बताया कि संस्था पिछले 20 सालों से कैंसर पीड़ितों के लिए कार्यरत है और उनकी हर तरह से मदद कर रही है । इस कार्यक्रम में डॉ. अभिषेक शुक्ला , डॉक्टर फॉर क्लीन एयर के नवीन पांडे, स्वर्णिमा उपाध्याय आदि उपस्थित रहे,
- आकाशवाणी आगरा के ग्राम्यालोक कार्यक्रम के माध्यम से श्रोताओं को स्वनिधि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस प्रसारण के दौरान सहकारी समिति के सचिव श्री रामवीर सिंह ने एम पैक्स (PACS) सदस्यता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा किया, जिससे स्थानीय स्तर पर लाभार्थियों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।1
- उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के अजीतमल में पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी लोन ऐप के माध्यम से लोगों के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से 19 सिम कार्ड और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।1
- इटावा में सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने का एक मामला सामने आया है। मैनपुरी जिले के थाना किशनी क्षेत्र के निवासी रामपाल सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इटावा को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता रामपाल सिंह का आरोप है कि ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम केशोंपुर निवासी और ताखा के भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक नंदन जाटव ने 7 जुलाई 2026 को अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने रामपाल सिंह को धारा 302 यानी हत्या जैसे गंभीर अपराध का आरोपी बताया है। रामपाल सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक करार देते हुए स्पष्ट किया है कि उनके खिलाफ हत्या का कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है।1
- इटावा के थाना इकदिल पुलिस ने लूट की एक घटना में शामिल आरोपी शिवम उर्फ शिवा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 28 वर्षीय आरोपी जसवंतनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई को इटावा-भरथना मार्ग पर सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पूछताछ में आरोपी ने 3 जुलाई को थाना इकदिल क्षेत्र में चैन छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा, कारतूस और 20,170 रुपये नकद बरामद किए हैं, जो उसी लूट से संबंधित बताए गए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या, चोरी, आबकारी और एनडीपीएस एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं और पुलिस ने अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।3
- उत्तर प्रदेश के बलिया में राज्य सरकार के मंत्री संजय निषाद अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे थे, तभी अचानक बिजली गुल हो गई। इस घटना के कारण वहां मौजूद लोगों के बीच सरकार के दावों का एक तरह से लाइव फैक्ट चेक हो गया। अंधेरा होने के बाद मंत्री के साथ मौजूद कार्यकर्ता अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाते हुए नजर आए। इस पूरी स्थिति के बीच मंत्री संजय निषाद मंद-मंद मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।1
- आकाशवाणी आगरा के 'ग्राम्यालोक' कार्यक्रम में निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना को लेकर विशेष जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डॉ. भारती कटारे ने इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और श्रोताओं को इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस सत्र का उद्देश्य निराश्रित गोवंश के प्रबंधन और योजना में जन-सहभागिता के महत्व को समझाना था।1
- औरैया जिले के सदर विकासखंड की ग्राम पंचायत जसवंतपुर में लगातार हुई बारिश ने गंभीर जलभराव की समस्या खड़ी कर दी है। गांव की मुख्य सड़कें और गलियां पूरी तरह पानी से लबालब हैं, जिससे लोगों का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और ग्रामीणों को घरों से बाहर निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की है, जिन्हें गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। अभिभावकों का कहना है कि कई स्थानों पर जलस्तर इतना अधिक है कि बच्चों को गोद में उठाकर सड़क पार करानी पड़ती है, जिससे उनकी स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुन्नी देवी ने बताया कि इस जलभराव के कारण स्कूल में बच्चों की उपस्थिति काफी कम हो गई है, जिसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्थानीय निवासी धीरेन्द्र गौतम के अनुसार, जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या हर वर्ष बारिश के दौरान उत्पन्न होती है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। वहीं, ग्रामीण अंगद, राजबहादुर और केदार नाथ ने गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने अब ग्राम पंचायत, ब्लॉक प्रशासन और जिला प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने और भविष्य के लिए एक स्थायी प्रणाली विकसित करने की मांग की है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।2
- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। इस आपदा के चलते पातालगंगा क्षेत्र में स्थित एक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में एक गंभीर हादसा हुआ है, जहाँ बाढ़ का पानी परिसर के भीतर तक घुस गया। प्लांट के यार्ड में रखे गए लगभग 3 हजार गैस सिलेंडर पानी के तेज बहाव में बहकर पातालगंगा नदी में समा गए हैं। इस घटना से जिला प्रशासन और कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल हाई अलर्ट जारी कर दिया है।1