पाकुड़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा और नकदी बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) को पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया। दंडाधिकारी के साथ टीम जब चाय दुकान पहुंची, तो पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कई लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों, अंसारूल शेख (50 वर्ष, चाय दुकान संचालक) और सादुल शेख (55 वर्ष), को खदेड़कर पकड़ लिया। दंडाधिकारी की उपस्थिति में ली गई तलाशी के दौरान अंसारूल शेख के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर (4.30 ग्राम) बरामद हुई। उसकी चाय दुकान से 09 पुड़िया ब्राउन शुगर (2.77 ग्राम) और 24 पुड़िया गांजा (50.44 ग्राम) के साथ ₹2310 नकद भी जब्त किए गए। सादुल शेख की तलाशी में 02 पुड़िया गांजा (4.29 ग्राम) बरामद हुआ। कुल मिलाकर, पुलिस ने 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (07.07 ग्राम), 26 पुड़िया गांजा (54.73 ग्राम) और ₹2310 नकद जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान अंसारूल शेख ने बताया कि बदरूल शेख नामक व्यक्ति पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर और गांजा लाकर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है, जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी सादुल शेख नशीला पदार्थ खरीदने के उद्देश्य से चाय दुकान पर पहुंचा था। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 73/2026, दिनांक 08 जून 2026 के तहत NDPS Act, 1985 की धारा 20(b)(II)(A), 21(d) एवं 22(d) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रदेव सिंह और सहायक अवर निरीक्षक महादेव मंडल सहित मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पाकुड़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा और नकदी बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) को पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया। दंडाधिकारी के साथ टीम जब चाय दुकान पहुंची, तो पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कई लोग भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो व्यक्तियों, अंसारूल शेख (50 वर्ष, चाय दुकान संचालक) और सादुल शेख (55 वर्ष), को खदेड़कर पकड़ लिया। दंडाधिकारी की उपस्थिति में ली गई तलाशी के दौरान अंसारूल शेख के पास से 12 पुड़िया ब्राउन शुगर (4.30 ग्राम) बरामद हुई। उसकी चाय दुकान से 09 पुड़िया ब्राउन शुगर (2.77 ग्राम) और 24 पुड़िया गांजा (50.44 ग्राम) के साथ ₹2310 नकद भी जब्त किए
गए। सादुल शेख की तलाशी में 02 पुड़िया गांजा (4.29 ग्राम) बरामद हुआ। कुल मिलाकर, पुलिस ने 21 पुड़िया ब्राउन शुगर (07.07 ग्राम), 26 पुड़िया गांजा (54.73 ग्राम) और ₹2310 नकद जब्त किए हैं। पूछताछ के दौरान अंसारूल शेख ने बताया कि बदरूल शेख नामक व्यक्ति पश्चिम बंगाल से ब्राउन शुगर और गांजा लाकर विभिन्न दुकानों में सप्लाई करता है, जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी सादुल शेख नशीला पदार्थ खरीदने के उद्देश्य से चाय दुकान पर पहुंचा था। इस मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 73/2026, दिनांक 08 जून 2026 के तहत NDPS Act, 1985 की धारा 20(b)(II)(A), 21(d) एवं 22(d) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव, थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चन्द्रदेव सिंह और सहायक अवर निरीक्षक महादेव मंडल सहित मुफस्सिल थाना सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
- फिलीपींस में आज छात्रों ने भूकंप के दौरान दहशत के उन पलों को महसूस किया। यह दृश्य एक स्कूल के भीतर का था, जहाँ भूकंप के कारण छात्रों ने बेहद खौफनाक और डरावने अनुभव का सामना किया।1
- एक पत्रकार द्वारा अस्पताल निर्माण के लिए पैसों के स्रोत पर सवाल उठाए जाने के बाद, खान सर ने इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल के निर्माण के लिए राज शमानी के प्लेटफॉर्म पर लोगों ने सहयोग राशि एकत्र की थी। जब यह राशि उन्हें भेजने की बात आई, तो खान सर ने इसे लेने से मना कर दिया और स्पष्ट कहा कि इन पैसों को उन्हें न भेजा जाए, बल्कि किसी ज़रूरतमंद के काम में लगाया जाए। यह कार्य ऐसे समय में बहुत बड़ी बात है जब लोग हर अवसर को कमाई के ज़रियए के रूप में देखते हैं, वहीं खान सर ने अपने लिए आई सहायता को भी ज़रूरतमंदों के नाम कर दिया। यही कारण है कि लाखों छात्र उन्हें केवल एक शिक्षक नहीं मानते। उन्होंने शिक्षा को गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों तक पहुँचाया, कम फीस में पढ़ाया, और बार-बार यह साबित किया कि समाज के लिए कुछ करने की नीयत ही सबसे बड़ी पूंजी होती है। जबकि आरोप लगाना और सवाल उठाना आसान है, यह भी स्पष्ट किया गया है कि वर्षों से लाखों छात्रों का विश्वास जीतना आसान नहीं होता। अन्य सभी आरोप-प्रत्यारोपों का फैसला अदालत और कानून करेंगे, लेकिन किसी व्यक्ति के अच्छे कार्यों और समाज के लिए किए गए योगदान को भी याद रखा जाना चाहिए। इसी भरोसे और योगदान के चलते लाखों छात्र आज भी खान सर के साथ खड़े हैं।1
- कटिहार जिले के अहमदाबाद दुर्गापुर पंचायत में सड़कों की गंभीर समस्या बनी हुई है। यह मुद्दा स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण परेशानी का कारण है।1
- सड़क पर मकाई फैला दिए जाने के कारण सवारी करने वाले लोगों को आवागमन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।1
- झारखंड के बड़ा तालबोना गांव में कथित तौर पर एक भूत के निकलने से दहशत फैल गई है। खबरों के अनुसार, यह भूत लोगों से कह रहा है कि वे सिर्फ आर्यन केल्वीन को ही फॉलो करते हैं।1
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर भगवान बिरसा मुंडा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।1
- hibgagajaioahhhahahajaajkanah jahshjsisaoiaajhshshshswjwj Balak dance. ja jshhsjss jshhssh nsbshshsh jshshsh jshshsshj jshsjsisi gegegge hhhggghg jshsh hhahgwiw8wuyye53672 5377373bww jast6ww828w8wiwuwhw hshshshuwiw89wihwhwhwhhwhwhhahaajjajajasjw jsshshsh hahhshshshahuauauususwujwhwh nbshshsy7s8sisjhehehehhehwhwhwhhw nahshshhs1
- ईरान ने देश इज़राइल के पूरे शहर को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी हैं। इस कार्रवाई के माध्यम से ईरान ने इज़राइल को उसकी 'औकात' दिखा दी है।1