logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के दम्मीनगर गांव में एक युवक की खेत में लगी करंट वाली कटीली बाड़ की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवक बीती रात अपने खेत पर गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो मंगलवार की सुबह उसका शव खेत में लगी कटीली बाड़ के पास मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान दम्मीनगर निवासी 28 वर्षीय राजीव पुत्र रामदत्त के रूप में हुई है। राजीव सोमवार को अपने खेत पर मक्का की रोपाई के कार्य से गया था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह जब परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत पर पहुंचे तो राजीव का शव खेत की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों के पास पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी कारणवश कंटीले तारों में बिजली का करंट प्रवाहित हो गया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि राजीव खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। राजीव परिवार का मुख्य सहारा था और उसकी असमय मौत से पत्नी, पुत्र तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

6 hrs ago
user_Pawan Verma Press Reporter
Pawan Verma Press Reporter
पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूँ जिले में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उसहैत के ककराला चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस कार्रवाई के दौरान जिलाध्यक्ष अजीत यादव समेत कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया कि महंगाई के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए इन कांग्रेस नेताओं को लगभग दो घंटे बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
    1
    बदायूँ जिले में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उसहैत के ककराला चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। इस कार्रवाई के दौरान जिलाध्यक्ष अजीत यादव समेत कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन पार्टी ने स्पष्ट किया कि महंगाई के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। हिरासत में लिए गए इन कांग्रेस नेताओं को लगभग दो घंटे बाद निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • shri.devi.ka.pyar.bhahut.accha.ham.sabhi.ko.badai.dena.chahiye
    1
    shri.devi.ka.pyar.bhahut.accha.ham.sabhi.ko.badai.dena.chahiye
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Artist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Mumbai ka pul. Dr igtuu.gujfruj.tuj.tivduvduhf.yjxyj.yj.
    1
    Mumbai ka pul. Dr igtuu.gujfruj.tuj.tivduvduhf.yjxyj.yj.
    user_Azeem
    Azeem
    Tour Guide बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बदायूं जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र के महेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीण प्रजापति समाज के लोगों और सरदारों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले।
    3
    बदायूं जनपद के मूसाझाग थाना क्षेत्र के महेरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीण प्रजापति समाज के लोगों और सरदारों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले।
    user_Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Hukum Singh दैनिक भास्कर संवाददाता Dataganj
    Local News Reporter Dataganj, Budaun•
    9 hrs ago
  • Gujarat ka mashhur DJ.djxf.dydsfdh.dufau.dugzt.ruyse.dihdh.
    1
    Gujarat ka mashhur DJ.djxf.dydsfdh.dufau.dugzt.ruyse.dihdh.
    user_Azeem
    Azeem
    Tour Guide बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां गांव में उधारी के पैसे मांगने पर एक किराना दुकानदार महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रसूलपुर कलां निवासी ब्रमादेवी पत्नी महीपाल ने बताया कि गत दिवस शाम को जब वह अपनी किराना दुकान पर बैठी थीं, तभी गांव के ही ओमवीर पुत्र जुगली और विजय पुत्र पूरन उनकी दुकान पर आए और कुछ परचून का सामान उधार ले गए। जब ब्रमादेवी ने उनसे उधार दिए सामान के पैसे मांगे तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर, उन्होंने ब्रमादेवी और उनके पति महीपाल के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ब्रमादेवी का आरोप है कि दोनों आरोपी दबंग किस्म के हैं और इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने जरीफनगर थाना प्रभारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    2
    बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां गांव में उधारी के पैसे मांगने पर एक किराना दुकानदार महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, रसूलपुर कलां निवासी ब्रमादेवी पत्नी महीपाल ने बताया कि गत दिवस शाम को जब वह अपनी किराना दुकान पर बैठी थीं, तभी गांव के ही ओमवीर पुत्र जुगली और विजय पुत्र पूरन उनकी दुकान पर आए और कुछ परचून का सामान उधार ले गए। जब ब्रमादेवी ने उनसे उधार दिए सामान के पैसे मांगे तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर, उन्होंने ब्रमादेवी और उनके पति महीपाल के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

पीड़िता ब्रमादेवी का आरोप है कि दोनों आरोपी दबंग किस्म के हैं और इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने जरीफनगर थाना प्रभारी से मामले की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.