logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुल्तानपुर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर, 28 जुलाई। जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडा भैरोपुर में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान श्रीमती फूलकुमारी (40 वर्ष), पत्नी संजय हरिजन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

सुल्तानपुर: घरेलू कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी सुल्तानपुर, 28 जुलाई। जनपद सुल्तानपुर के थाना अखंड नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंडा भैरोपुर में सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर घरेलू कलह से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान श्रीमती फूलकुमारी (40 वर्ष), पत्नी संजय हरिजन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चांदा में अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज चांदा में अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज चांदा, सुलतानपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदा कस्बे के इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जे. सी. सरोज के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चालू अवस्था में मिली, लेकिन केंद्र पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीजों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार कर उन्हें दी जा रही थी, जिसे विभाग ने गंभीर अनियमितता माना। डॉ. जे. सी. सरोज ने बताया कि बिना अधिकृत चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित करना कानून का उल्लंघन है। इसी के चलते केंद्र को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान विभाग के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार राय भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    3
    चांदा में अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
चांदा में अवैध रूप से संचालित इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
चांदा, सुलतानपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चांदा कस्बे के इंद्रावती अल्ट्रासाउंड सेंटर को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप मच गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. जे. सी. सरोज के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चालू अवस्था में मिली, लेकिन केंद्र पर कोई अधिकृत चिकित्सक मौजूद नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि चिकित्सक की अनुपस्थिति में मरीजों की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट तैयार कर उन्हें दी जा रही थी, जिसे विभाग ने गंभीर अनियमितता माना।
डॉ. जे. सी. सरोज ने बताया कि बिना अधिकृत चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड सेवाएं संचालित करना कानून का उल्लंघन है। इसी के चलते केंद्र को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
छापेमारी के दौरान विभाग के वरिष्ठ सहायक विजय कुमार राय भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य निजी अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक केंद्रों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
    user_SantoshPandit
    SantoshPandit
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुल्तानपुर: पैगापुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, विकास भवन कर्मचारी की दर्दनाक मौत सुल्तानपुर। जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगापुर के पास मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में विकास भवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बांसी, थाना कुड़वार, सुल्तानपुर अपनी बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैगापुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    1
    सुल्तानपुर: पैगापुर के पास नीलगाय से टकराई बाइक, विकास भवन कर्मचारी की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर। जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगापुर के पास मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसे में विकास भवन में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार के अनुसार, जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बांसी, थाना कुड़वार, सुल्तानपुर अपनी बाइक से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पैगापुर के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई, जिससे उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है तथा घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सुरौली में शब्बेदारी का आयोजन; रात भर गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली में मंगलवार रात अंजुमन अब्बासिया द्वारा शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इस दौरान हज़रत अली अकबर के ताबूत की ज़ियारत की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए मौलाना सैयद उरूज अली ने मजलिस को संबोधित किया। अपने संबोधन में मौलाना सैयद उरूज अली ने मोमिन के सच बोलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मोमिन कभी झूठ नहीं बोलता, और इसी तरह अमीरुल मोमेनीन (ईमानदारों के सरदार) भी हमेशा सच बोलते हैं। उनके द्वारा कही गई हर बात सत्य होती है। मौलाना ने उदाहरण देते हुए बताया कि रसूल की बेटी ने ईद पर अपने बच्चों के कपड़ों के दर्जी के पास होने की बात कही थी, जिसके बाद एक फरिश्ता दर्जी बनकर कपड़े लेकर आया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बारह इमामों ने भी हमेशा सच बोला, यही कारण था कि उनके दुश्मन भी उन पर कोई आरोप नहीं लगा सके। मौलाना ने यह भी कहा कि आज भी अली और हुसैन की औलादें ज़ालिमों के सामने डटकर खड़ी हैं, क्योंकि वे भी झूठे नहीं हैं। उन्होंने अन्य मुस्लिम देशों की चुप्पी पर टिप्पणी की, जो ज़ालिमों से डरकर खामोश हैं। शब्बेदारी का संचालन हसन वास्ती ने किया। चंदन फैजाबादी, मुनव्वर जलालपुरी, अमन सुल्तानपुरी और महफूज सुल्तानपुरी ने पेशखानी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अंजुमन हैदरिया मनियारपुर, ज़ीनतुल अज़ा रजिस्टर्ड अलीगढ़, अज़ाए हुसैन सुरौली, लश्करे अब्बास जगदीशपुर, मोहम्मदिया तकिया सुरौली, ज़ीनतुल अज़ा अलीगढ़, रिज़विया हसनपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, असगरिया गोराबारिक अमहट, मज़लूमे हुसैनी छतौना, गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, जाफरिया हयातनगर, गुनचए कर्बला गुलाबगंज अमहट, लश्करे हुसैनी अफ्लेपुर और अंजुमन अब्बासिया सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला वालों को याद किया। कार्यक्रम में मौलाना डॉ. इश्तियाक हुसैन अंसारी और मौलाना मोहम्मद सिब्तैन ने भी मजलिस को संबोधित किया। रजा हॉस्पिटल की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था। इस दौरान ज़हीरुल हसन, मोहम्मद हसनैन, गमखार हुसैन, मोहम्मद सकलैन, इक्तेदार हुसैन, मोहम्मद अमैन, मोहम्मद अयाज, अली इमाम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    1
    सुरौली में शब्बेदारी का आयोजन; रात भर गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं
सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सुरौली में मंगलवार रात अंजुमन अब्बासिया द्वारा शब्बेदारी का आयोजन किया गया। इस दौरान हज़रत अली अकबर के ताबूत की ज़ियारत की गई। बिहार के मुजफ्फरपुर से आए मौलाना सैयद उरूज अली ने मजलिस को संबोधित किया।
अपने संबोधन में मौलाना सैयद उरूज अली ने मोमिन के सच बोलने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक मोमिन कभी झूठ नहीं बोलता, और इसी तरह अमीरुल मोमेनीन (ईमानदारों के सरदार) भी हमेशा सच बोलते हैं। उनके द्वारा कही गई हर बात सत्य होती है।
मौलाना ने उदाहरण देते हुए बताया कि रसूल की बेटी ने ईद पर अपने बच्चों के कपड़ों के दर्जी के पास होने की बात कही थी, जिसके बाद एक फरिश्ता दर्जी बनकर कपड़े लेकर आया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बारह इमामों ने भी हमेशा सच बोला, यही कारण था कि उनके दुश्मन भी उन पर कोई आरोप नहीं लगा सके।
मौलाना ने यह भी कहा कि आज भी अली और हुसैन की औलादें ज़ालिमों के सामने डटकर खड़ी हैं, क्योंकि वे भी झूठे नहीं हैं। उन्होंने अन्य मुस्लिम देशों की चुप्पी पर टिप्पणी की, जो ज़ालिमों से डरकर खामोश हैं।
शब्बेदारी का संचालन हसन वास्ती ने किया। चंदन फैजाबादी, मुनव्वर जलालपुरी, अमन सुल्तानपुरी और महफूज सुल्तानपुरी ने पेशखानी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अंजुमन हैदरिया मनियारपुर, ज़ीनतुल अज़ा रजिस्टर्ड अलीगढ़, अज़ाए हुसैन सुरौली, लश्करे अब्बास जगदीशपुर, मोहम्मदिया तकिया सुरौली, ज़ीनतुल अज़ा अलीगढ़, रिज़विया हसनपुर, सिपाहे हुसैनी भनौली, असगरिया गोराबारिक अमहट, मज़लूमे हुसैनी छतौना, गुलज़ारे हुसैनी अली नगर, जाफरिया हयातनगर, गुनचए कर्बला गुलाबगंज अमहट, लश्करे हुसैनी अफ्लेपुर और अंजुमन अब्बासिया सहित कई अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला वालों को याद किया।
कार्यक्रम में मौलाना डॉ. इश्तियाक हुसैन अंसारी और मौलाना मोहम्मद सिब्तैन ने भी मजलिस को संबोधित किया। रजा हॉस्पिटल की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया गया था।
इस दौरान ज़हीरुल हसन, मोहम्मद हसनैन, गमखार हुसैन, मोहम्मद सकलैन, इक्तेदार हुसैन, मोहम्मद अमैन, मोहम्मद अयाज, अली इमाम सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अखंड नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशो के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़ हो गई, जहां पर एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई, साथ में एक अवैध असलहा बरामद हुआ , क्षेत्राधिकारी की बाइट
    1
    अखंड नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और गौकशो के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली 
सुल्तानपुर जनपद के अखंड नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीती रात पुलिस और गौकशो के बीच मुठभेड़ हो गई, जहां पर एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गोली लग गई, साथ में एक अवैध असलहा बरामद हुआ , क्षेत्राधिकारी की बाइट
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर: मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2026। जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रभान वर्मा (56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी ग्राम खटवन, थाना गोसाईंगंज, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरौसा-बेलहरी मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रभान वर्मा और मोटरसाइकिल चालक मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू यादव का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
    1
    सुल्तानपुर: मंदिर से पूजा कर लौट रहे श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत, बाइक चालक घायल
सुल्तानपुर, 28 जुलाई 2026। जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मंदिर से पूजा कर लौट रहे एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, सुबह लगभग 10:00 बजे सूचना मिली कि बरौसा मंडा स्थित हनुमान मंदिर से पूजा-अर्चना करने के बाद चंद्रभान वर्मा (56 वर्ष) पुत्र राम उजागिर वर्मा, निवासी ग्राम खटवन, थाना गोसाईंगंज, सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान बरौसा-बेलहरी मार्ग पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में चंद्रभान वर्मा और मोटरसाइकिल चालक मोनू यादव पुत्र सोनू, निवासी ग्राम असवान, थाना लंभुआ, दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जयसिंहपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चंद्रभान वर्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू यादव का इलाज जारी है।
पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
    1
    अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
अमरोहा में हड़कंप! पेड़ से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
    user_KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    KHABREIN UTTAR PRADESH KI
    Newspaper publisher Sultanpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.