सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, एम्बुलेंस का गेट टूटा मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा; रस्सी से बांधकर भेजे गए मरीज *सड़क हादसे में 3 गंभीर घायल, एम्बुलेंस का गेट टूटा मिलने पर परिजनों का फूटा गुस्सा; रस्सी से बांधकर भेजे गए मरीज* उचेहरा/सतना (मध्य प्रदेश) सतना जिले के उचेहरा-नागौद मार्ग पर स्थित हत्था बाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दो युवकों और सड़क किनारे खड़े एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कासिम अंसारी (18 वर्ष), हर्ष लहगीर (17 वर्ष) और अंजय ताम्रकार (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सतना के लिए रेफर कर दिया। *स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: एम्बुलेंस का गेट टूटा, रस्सी से बांधकर रवाना हुए मरीज* अस्पताल में अव्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि घायलों को सतना ले जाने के लिए बुलाई गई 108 एम्बुलेंस का पिछला दरवाजा ही खराब था। गेट न खुलने और वाहन की खस्ताहाल स्थिति देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप है कि उन्हें काफी इंतज़ार कराया गया और प्राइवेट वाहन करने की सलाह दी गई। काफी हंगामे के बाद आखिरकार एम्बुलेंस के दरवाजे को रस्सी से बांधकर घायलों को सतना के लिए रवाना किया गया। *अस्पताल में सुविधाओं का अकाल, टॉर्च की रोशनी में इलाज और जनरेटर खराब* उचेहरा अस्पताल की लचर व्यवस्थाएं लगातार चर्चा में हैं। अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। हाल ही में सामने आई खबर के मुताबिक, अस्पताल में बिजली की माकूल व्यवस्था न होने के कारण अंधेरे में इलाज करने की नौबत आ गई थी। अस्पताल का जनरेटर लंबे समय से बंद पड़ा है, जिसे अब तक सुधरवाया नहीं गया है। हैरानी की बात यह है कि मरीजों के इलाज के लिए जनरेटर तो बंद रहता है, लेकिन जहाँ नर्स, डॉक्टर और स्टाफ बैठते हैं, वहाँ लाइट की पूरी और रेगुलर व्यवस्था रहती है। मिली सूचना के आधार पर, स्थानीय लोगों और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा इस बदहाली को लेकर एक बार नहीं, बल्कि कई बार एसडीएम (SDM) को आवेदन और ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके अलावा, स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग है कि अस्पताल में एक्स-रे (X-Ray) मशीन जैसी अति-आवश्यक मशीनरी और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं, लेकिन अब तक ये सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा सकी हैं। परिसर में पसरी गंदगी और खस्ताहाल एम्बुलेंस जैसी समस्याएं लगातार मरीजों की जान जोखिम में डाल रही हैं। *पुलिस की कार्रवाई* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। #SatnaNews #UnchehraNews #NagodNews #MadhyaPradeshNews #MPNews

- आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव ने लगाए आरोप क्या सांसद जी देंगे जवाब? आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव ने लगाए आरोप क्या सांसद जी देंगे जवाब?1
- मैहर में मुख्यमंत्री जी की बड़ी सौगात मैहर लोग का भूमि पूजन मैहर लोग का भूमि पूजन1
- *सौरज पाण्डेय की अगुवाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव जिंदाबाद की गूंज से गूंजा देवीधाम* *सौरज पाण्डेय की अगुवाई में मुख्यमंत्री मोहन यादव जिंदाबाद की गूंज से गूंजा देवीधाम* माई की रसोई के संचालक सेवक सौरज पाण्डेय ने देवीधाम में आज मुख्यमंत्री का अनोखे अंदाज में स्वागत किया। सौरज की अगुवाई में मुख्यमंत्री का सत्कार कतारबद्ध होकर सीएम मोहन यादव जिंदाबाद और जय श्रीराम का नारे लगाकर किया गया। सौरज ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का मैहर आना और मैहर को अनेकों सौगातों के माई के लोक का भूमि पूजन करना ऐतिहासिक कार्य था। यह माई का धाम है यहां मां सरस्वती के रूप में माई शारदा विराजी है यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है। माई के धाम के साथ साथ यहां आसपास मौजूद कई अन्य स्थान है जिन्हें पर्यटन के रूप में विकसित किया जाय तो स्थानीय रोजगार के साथ साथ हमारे शहर की आय में भी बड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे जिससे युवाओं को बड़ी मात्रा में काम मिलेगा। आवश्यकता है इस धाम को योजनाबद्ध तरीके एक उम्दा सोच के साथ पारदर्शी तरीके से विकसित करने की।1
- सीएम के मैहर आगमन पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, कई कार्यकर्ता हिरासत में भ्रष्टाचार, अवैध शराब और बिजली संकट के मुद्दे पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा; पुलिस ने रमेश प्रजापति सहित नेताओं-कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में सीएम के मैहर आगमन पर कांग्रेस का जोरदार विरोध, कई कार्यकर्ता हिरासत में भ्रष्टाचार, अवैध शराब और बिजली संकट के मुद्दे पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा; पुलिस ने रमेश प्रजापति सहित नेताओं-कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में मैहर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बुधवार को मैहर आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और कथित अव्यवस्थाओं को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश प्रजापति के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए कई कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मैहर क्षेत्र में लंबे समय से भ्रष्टाचार, अवैध शराब की बिक्री और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या सहित कई गंभीर जनसमस्याएं बनी हुई हैं। इन्हीं मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने उठाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी की थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा एहतियातन कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखी गई। कांग्रेस के मुताबिक, सुबह से ही ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया था। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने से रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद कई कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकले और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने लगे। कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरते ही मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक की स्थिति भी बनी। कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर अपना विरोध जताते रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति, महेंद्र पटेल यशवंत सिंह चंदेल सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने ले जाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कांग्रेस नेताओं ने मैहर क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार, अवैध शराब की बिक्री और किसानों तथा ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने को प्रमुख मुद्दा बनाया। कांग्रेस का आरोप है कि शराबबंदी के बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार जारी है, वहीं ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण किसान परेशान हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर प्रशासन और सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया गया। हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस कार्रवाई से उनका आंदोलन कमजोर नहीं होगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि किसानों, ग्रामीणों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने और सरकार से सवाल पूछने का अधिकार है। मुख्यमंत्री के मैहर दौरे के दौरान कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर शहर में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गईं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।1
- सतना हाटी जैतवारा मार्ग कल से बंद... हटिया नदी पुल के ऊपर से वह रहा भारी पानी.... सतना हाटी जैतवारा मार्ग कल से बंद... हटिया नदी पुल के ऊपर से वह रहा भारी पानी....1
- *मां शारदा शक्तिपीठ मैहर🚩20 08 2026 गुरुवार को काल भैरव के दिव्य अलौकिक दर्शन एवम आरती🚩* *मां शारदा शक्तिपीठ मैहर🚩20 08 2026 गुरुवार को काल भैरव के दिव्य अलौकिक दर्शन एवम आरती🚩*1
- गजब: पुलिस की "शानदार" त्वरित कार्रवाई... इटावा। इटावा जिले में पत्नी और सास की हत्या के आरोपी सत्येंद्र के दोस्त मुकेश को पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ लिया। घायल मुकेश की मौके पर ही इंस्पेक्टर साहब ने पट्टी बांध दी और हाथोंहाथ पूछताछ भी पूरी कर ली।1
- "ॐ शारदा माता ईश्वरी, मैं नित सुमरि तोय। हाथ जोड़ अरजी करूं, विद्या वर दे मोय॥" प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!! "ॐ शारदा माता ईश्वरी, मैं नित सुमरि तोय। हाथ जोड़ अरजी करूं, विद्या वर दे मोय॥" प्रात:कालीन दिव्य श्रृंगार दर्शन, मां शारदा मैया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है करती है मेरी मां शारदा मैया नाम मेरा हो रहा है जय मां शारदा भवानी !! जय माई की!! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !! जय माई की !! !!जय हो माई शारदा की!! !!जय हो माई शारदा की!!2
- अपडेट अत्यधिक बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात। घरों में भर गया पानी। राहत एवं बचाव के लिए SDRF की टीम पहुंची सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरिया मोहल्ला। लोगों को घरों से निकाला जा रहा। मोहल्ले में चल रही नाव। SP ऑफिस परिसर भी बाढ़ की चपेट में। अपडेट अत्यधिक बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात। घरों में भर गया पानी। राहत एवं बचाव के लिए SDRF की टीम पहुंची सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरिया मोहल्ला। लोगों को घरों से निकाला जा रहा। मोहल्ले में चल रही नाव। SP ऑफिस परिसर भी बाढ़ की चपेट में।1