मेड़ता से एक बेहद प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां गणगौर जैसे पारंपरिक त्योहार को जरूरतमंद महिलाओं के साथ खास अंदाज में मनाया गया मेड़ता सिटी(नागौर),,गणगौर पर्व, जो सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इस बार मेड़ता में कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। किरण क्रांति फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण देवल ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें नए कपड़े वितरित किए और पूरे विधि-विधान से गणगौर का पूजन करवाया, महिलाओं को पारंपरिक परिधान पहनाए गए, तिलक लगाया गया और मंगल गीतों के साथ पूरे उत्साह के साथ गणगौर की पूजा संपन्न करवाई गई। इस पहल से उन महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई, जो अक्सर ऐसे त्योहारों से दूर रह जाती हैं। डॉ. किरण देवल पिछले लंबे समय से समाज के वंचित वर्ग के लिए काम कर रही हैं। खासकर कामकाजी महिलाएं, कचरा बीनने वाली महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और छोटे बच्चों के लिए उनका योगदान लगातार जारी है। सिर्फ त्योहार ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के लिए डॉ. किरण द्वारा "अपनायत री पाठशाला" भी रोजाना चलाई जाती है, जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार दोनों दिए जाते हैं।
मेड़ता से एक बेहद प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां गणगौर जैसे पारंपरिक त्योहार को जरूरतमंद महिलाओं के साथ खास अंदाज में मनाया गया मेड़ता सिटी(नागौर),,गणगौर पर्व, जो सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इस बार मेड़ता में कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। किरण क्रांति फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. किरण देवल ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली जरूरतमंद महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें नए कपड़े वितरित किए और पूरे विधि-विधान से गणगौर का पूजन करवाया, महिलाओं को पारंपरिक परिधान पहनाए गए, तिलक लगाया गया और मंगल गीतों के साथ पूरे उत्साह
के साथ गणगौर की पूजा संपन्न करवाई गई। इस पहल से उन महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई, जो अक्सर ऐसे त्योहारों से दूर रह जाती हैं। डॉ. किरण देवल पिछले लंबे समय से समाज के वंचित वर्ग के लिए काम कर रही हैं। खासकर कामकाजी महिलाएं, कचरा बीनने वाली महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और छोटे बच्चों के लिए उनका योगदान लगातार जारी है। सिर्फ त्योहार ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद बच्चों के लिए डॉ. किरण द्वारा "अपनायत री पाठशाला" भी रोजाना चलाई जाती है, जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार दोनों दिए जाते हैं।
- मूंडवा महिलाओं का सबसे प्रिय 16 दिन चलने वाला त्यौहार गणगौर पर्व के तहत महिलाएं गणगौर ईश्वर की प्रतिमाओं को लेकर पानी पिलाने की रस्म अदा करने के लिए शहर के पारंपरिक पेय जल के स्रोत लाखोलाव सरोवर पर इस रश्म को अदा करती है साथ ही गणगौर पर्व के पश्चात गणगौर की बलवानी (विदाई) के बीच महिलाएं प्रतिदिन गणगौर को विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगती है1
- जिला कलेक्टर कार्यालय पर महापड़ाव डालकर एनजीटी कोर्ट के आदेशों कि पालना कराने कि गुहार, अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के खिलाफ जोधपुरा संघर्ष समिति (मोहनपुरा) के लोग 1195 दिनों से प्लांट के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। अब NGT के मुकदमा न.143/2024 में 3-11-2025 को जोधपुरा संघर्ष समिति के पक्ष में निर्णय आया है1
- अतिक्रमण कोटा में आए बुलडोजर पर अचानक गिर पड़ी तीन मंजिला इमारत1
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान शहर में अमन कला केंद्र की ओर से महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में सोमवार को होली-ईद मिलन समारोह रंगारंग अंदाज में आयोजित किया गया। “गीत गाता चल ओ साथी, गुनगुनाता चल” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुराने हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतों की मधुर प्रस्तुति ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थानी सिनेमा के सुपर स्टार का विशेष सम्मान किया गया। आयोजन संयोजक एम. रफीक कादरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कला और संगीत के माध्यम से आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल रॉयल इन, रानी बाजार के डायरेक्टर रहे। अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा एवं रीतेश अरोड़ा (डायरेक्टर, कंप्यूटर एजुकेशन डॉट कॉम) ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. भूपेंद्र तिवाड़ी, सैय्यद अख्तर, डॉ. हिमांशु दाधीच, मो. सदीक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश पुगलिया, अरुण पांडे, एम.आर. कुकरेजा और यश बंशी माथुर शामिल रहे।कार्यक्रम में बीकानेर के स्थानीय कलाकारों—सिराजुद्दीन खोखर, एम. रफीक कादरी, जावेद मिर्जा, राजेंद्र बोथरा, अनवर अजमेरी, संजीव एरन, दीपक खत्री, कैलाश खरखोदिया, डॉ. मुकेश पोपली, कमल श्री माली सहित कई गायकों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। उनके गीतों पर उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की और होली ईद मिलन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम का संचालन एम. रफीक कादरी ने किया।1
- श्री डूंगरगढ़ में आज एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है बताया जा रहा है कि जिसको पीटा गया व युवक श्री डूंगरगढ़ थाने का हिस्ट्रीशीटर है। गांव के पास ही के ही गांव के लोगों द्वारा उसको रोक कर पीटने की जानकारी सामने आई है।1
- शहर की बड़ी ईदगाह में ईदुल फ़ितर की नमाज़ अदा करने के लिए ऐतिहासिक नवाज़ीयी की भीड़ उमड़ी ईदगाह के बाहर दोनों तरफ़ रोड जाम हो गई इंशाल्लाह आने वाले वक़्त में तादाद और बढ़ेगी मैं सभी शहरवासियों का तहेदिल से ईद नमाज़ ईदगाह में अदा करने पर शुक्रिया अदा करता हूँ ईद की नमाज अदा करने के बाद कब्रिस्तान जरूर गए थे वहां के सुकून या लगता जो परिवार के जहां सदस्य हैं उनके लिए फूल होगी पानी की जरत करी और सबसे दुआ सलाम करें और दुआ मांगी अमन और चैन इसके अंदर प्रशासन का बहुत ही अच्छा सा रोल निभाया प्रशासन ने पूरा सहयोग था साकिर हुसैन उनका प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद बीकानेर के शहर का जी ने नमाज अदा कराई तमाम बीकानेर वासियों को अमन और उज्जैन की भाईचारे की मिसाल दिए बीकानेर बीकानेर छोटी काशी से जाना जाता है प्रशासन को फिर एक बार साकिर हुसैन की तरफ से बहुत-बहुत दिल से शुभकामनाएं बहुत अच्छा सहयोग आपने दिया ईद की नमाज की अदा करने कब्रिस्तान ओके फिर अपने घरवालों से बड़े बुजुर्ग छोटे बुजुर्ग को सबको दुआ सलाम करिए लोगों ने तमाम बीकानेर निवास को मेरा निवेदन है आपसे आप ऐड अपने मोहल्ले में गर्मी बढ़ाए आप जैसे ईद के दूसरे दिन हम पार्क जाते हो पार्क में ऐड मत मनाया करो हमारे हुजूर सल्ला वसल्लम ने जो ईद की नमाज ज्यादा करने के लिए ईद का बड़ी जरूर जाते थे तो आसपास की मस्जिद हो तो जब ऐड आता है तब आपकी टाबरी आप जाए नमाज नहीं अदा करें और ईद का हमारी में पैदल जरूर जय करें ईद की नमाज अदा करेंगे साल की ईद की नमाज वही अदा कर करें सभी बीकानेर निवासियों को साकिर हुसैन की तरफ से बहुत-बहुत ईद की शुभकामनाएं अगर कोई गलती हुई क्षमा चाहता हूं मुझे माफ करें अगर वीडियो न्यूज़ अच्छी लगे तो शेयर जरूर करना मैं इस बार का वीडियो ऐसा भेज रहा हूं ताकि जैसे मैं हमेशा भेजता रहता हूं हर पल की अपडेट देता रहता हूं आपको में से कोई गलती हुई मैं आपके लिए बहुत-बहुत शुक्रवार हूं मुझे माफ करें1
- कोटपूतली जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच कर महापड़ाव किया । अब 23 मार्च को शहीद दिवस है। आज़ ही के दिन भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, को अंग्रेज हुकूमत ने फांसी दी थी। गौरे तो भारत छोड़कर चले गये। लेकिन काले लोगों द्वारा अब भी लगातार शोषण जारी हैं। इस शहादत दिवस पर हम सभी आप सबके सहयोग से जिला कलेक्टर के यहां महापड़ाव डालकर एनजीटी कोर्ट के आदेशों कि पालना कराने कि गुहार लगायें ।1
- बीकानेर / पत्रकार इकबाल खान: शहर के गजनेर रोड स्थित कल्ला पेट्रोल पंप के पास की एक गली पिछले कई दिनों से अवरुद्ध पड़ी है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार गली में पानी निकासी की समस्या और गंदगी जमा होने के कारण रास्ता पूरी तरह से बाधित हो गया है। ऐसे में लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है, जबकि वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। खास बात यह है कि इन दिनों नवरात्र का पर्व भी चल रहा है, ऐसे में साफ-सफाई और रास्तों की सुचारू व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन हालात इसके उलट बने हुए हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से जल्द से जल्द गली को साफ करवाने और रास्ता सुचारू करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- श्री डूंगरगढ़ में हादसे से रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं नेशनल हाईवे 11 पर कार व बाइक के बीच हुई भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए ।घटना की जानकारी मिलने पर सामाजिक संगठन एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को डूंगरगढ़ अस्पताल लाया गया है।1