Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस (DSS) नरेंद्र चाहर ने एक महिला यात्री के छूट जाने पर ट्रेन रुकवाई थी। इसे चेन पुलिंग मानकर आरपीएफ के जवानों ने महिला यात्री को पकड़ लिया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों द्वारा महिला को पकड़े जाने का विरोध किया और उन्हें टोका, तो जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जवानों ने डिप्टी एसएस को थप्पड़ मारे और उन्हें करीब 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए थाने ले गए।
आशीष कुमार मिश्रा
उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस (DSS) नरेंद्र चाहर ने एक महिला यात्री के छूट जाने पर ट्रेन रुकवाई थी। इसे चेन पुलिंग मानकर आरपीएफ के जवानों ने महिला यात्री को पकड़ लिया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों द्वारा महिला को पकड़े जाने का विरोध किया और उन्हें टोका, तो जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जवानों ने डिप्टी एसएस को थप्पड़ मारे और उन्हें करीब 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए थाने ले गए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ में 12 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन द्वारा प्रदेश भर में पौधा रोपण किया गया। यह आयोजन 'वृक्षारोपण महायज्ञ 2026' अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसके तहत व्यापारियों ने पूरे प्रदेश में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी के आवाहन पर प्रदेश के प्रत्येक जिले में टिम्बर व्यापारियों द्वारा आंवला, अशोक, अमरूद, सीताफल, नीम, जामुन, पीपल और बरगद सहित तमाम पौधे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत लगाए गए। इसी कड़ी में विधिक सलाहकार आशीष त्रिवेदी ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यालय के पास स्थित राजेंद्र नगर पार्क में ऐशबाग के बड़ी संख्या में टिम्बर व्यापारियों ने एकत्रित होकर पौधा रोपण किया और पूरे उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। इस अभियान के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव अख्तर खान, चित्रकूट से आए महंत वरुण अवस्थी, मीडिया प्रभारी दिवाकर प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज खान, विनोद शर्मा, सचिव वसीम अहमद, अनिल कुमार, अरविंद, विवेक पांडे, विशाल शर्मा, रूप कुमार, मुन्नू और नबी सहित दर्जनों टिम्बर व्यापारी उपस्थित रहे।3
- सुलतानपुर के चांदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदा चौराहे पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर में हजारों करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर एक अनोखी रैली निकाली गई है। इस रैली के जरिए प्रभु श्री राम मंदिर में हुई हजारों करोड़ों रुपये की चोरी के मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कराने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है।1
- लखनऊ के गोमतीनगर स्थित फन मॉल के सामने एक सड़क हादसा हुआ है, जहाँ कार चला रही एक युवती ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस मौजूद है।1