Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी: 24.86 लाख वोटर्स:66 हजार से ज्यादा नए नाम जुड़े इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम सूची के अनुसार, जिले में अब कुल 24,86, 996 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 12,52,332 पुरुष, 12,34569 महिला, 95 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। जिले का समग्र जेंडर रेश्यो 986 दर्ज किया गया है। यह जानकारी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पवार सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Amin sisgar
इंदौर जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी: 24.86 लाख वोटर्स:66 हजार से ज्यादा नए नाम जुड़े इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम पूरा हो गया है। बुधवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। अंतिम सूची के अनुसार, जिले में अब कुल 24,86, 996 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 12,52,332 पुरुष, 12,34569 महिला, 95 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। जिले का समग्र जेंडर रेश्यो 986 दर्ज किया गया है। यह जानकारी कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पवार सहित संबंधित अधिकारी और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- दिल्ली के भारत मंडपम में हुए AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद मध्यप्रदेश में सियासी माहौल गरमा गया। इसी के विरोध में इंदौर समेत कई शहरों में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस कार्यालयों का घेराव किया। इंदौर में यह प्रदर्शन हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। वहीं भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगहों पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन और बैरिकेडिंग का सहारा लिया। फिलहाल सभी शहरों में स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है। 📺 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो जरूर देखें। 👍 Like करें | 🔔 💬 Comment में अपनी राय दें।1
- इंदौर कांग्रेस कार्यालय पर हुए बीजेपी और कांग्रेस के बीच पत्थरबाजी में वर्तमान में इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को लगा पत्थर, पत्थर लगने के बाद कार्यकर्ताओं ने सम्हाला और अस्पताल में ले जाकर इलाज़ करवाया, इस वीडियो में आप देख सकते हैं की कैसे बीजेपी के लोगो की तरफ से पत्थर फेंका गया1
- Rameshwar Sharma ने राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे जनहितैषी और विकासोन्मुख बताया है।1
- पत्थरबाजों का समर्थन करने वाली कांग्रेस, पत्थरबाजी पर उतरी - सुमित मिश्रा बांग्लादेशी और रोहिंग्या जिहादियों की तर्ज पर कांग्रेस ने किया पथराव पुलिस जांच की मांग* इंदौर गांधी भवन प्रिंस यशवंत रोड इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि पत्थरबाजों का समर्थन करने वाली कांग्रेस, अब खुद पत्थरबाजी पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा का प्रतिकात्मक आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चल रहा था। सर्व विदित है,कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के इशारे पर नई दिल्ली में इंटरनेशनल एआई सबमिट के दौरान भाजपा का विरोध किया, भाजपा का विरोध करे लेकिन भाजपा का विरोध करते करते अब कॉंग्रेस भारत का विरोध करने लगी है, देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने पर उतर आई है, कॉंग्रेस। राहुल गांधी के इशारे पर दिल्ली में प्रदर्शन कर भारत की गरिमा को ठेस पहुंचायी गई और यहां कॉंग्रेस नेताओं ने पत्थरबाजी कर इंदौर को जम्मू कश्मीर बना दिया, जिहाद पर उतर आई है, कॉंग्रेस। शांति के टापू इंदौर के लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही हैं। इंदौर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया। देश, प्रदेश व इंदौर में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व कांग्रेस कार्यालय के अंदर मौजूद थे, इन जिहादी मानसिकता के पत्थरबाजों ने कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में कांग्रेस कार्यालय पर पत्थर, ईंट, ब्लॉक टाइल्स, पानी की बोतल, पानी की बोतल में रेत भरकर एकत्रित कर पथराव किया। कांग्रेस ने कश्मीर में पत्थरबाजों का समर्थन किया, हिंदू धर्म यात्रा पर पत्थर फेंकने वाले पत्थरबाजों का समर्थन किया। इंदौर में पूर्व में हुए दंगों में दंगाइयों पत्थरबाजों का समर्थन किया और आज कांग्रेस खुद पत्थरबाजी पर उतर आई है। कॉंग्रेस के नेता भाजपा की महिला नेत्रियों को अमर्यादित इशारे कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसी कुकृत्य की निंदा करते हुए मांग की है कि पत्थरबाजी में जिहादी मानसिकता के बांग्लादेशी और रोहिंगया समर्थक जिहादियों का हाथ तो नहीं है, जिस तरह कॉंग्रेस कार्यालय पर पत्थर, ईंट, ब्लॉक टाइल्स इत्यादि एकत्रित किया गया, इसकी जांच होना चाहिए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की जाना चाहिए।1
- अंतर्राष्ट्रीय खबरों के साथ बने रहिए ( रामकृष्ण सेलिया ) के साथ ! धन्यवाद1
- *कांग्रेस कार्यालय के बाहर पत्थर चले... पत्रकार सहित कई घायल* इंदौर के गांधी भवन के सामने भाजपा और कांग्रेस के आमनेसामने होने से भारी हंगामे की स्थिति बन गई... पुलिस ने युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को मच्छी बाजार चौराहे पर रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी भारी संख्या में जमा हो गए... इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दूर से ही रोकने की कोशिश की, लेकिन पत्थरबाजी भी शुरू हो गई... गांधी भवन पर हुई इस पत्थरबाजी में एक पत्रकार सहित कई लोगों के घायल होने की खबर है..! राजेंद्र मालवीय इंदौर मध्य प्रदेश1
- ( मध्य प्रदेश राजधानी की प्रमुख खबरें रामकृष्ण सेलिया के साथ ) *सूबेदार जितेंद्र अटेरिया की एक और सराहनीय कार्रवाई, ट्रेस कर किया गिरफ़्तार।* चलती कारों से हुड़दंग, उड़ाई थी नियमों की धज्जियां। VIP रोड पर बीच सड़क पर गाड़ियां रोककर मचाया उत्पात.. हवा में रसूख, जमीन पर खौफ.. भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर भी जानलेवा स्टंट.. आम जनता के लिए रास्ता बंद कर बीच सड़क पर जमाया था कब्ज़ा.. लहराती हुई गाड़ियों ने राहगीरों को डाला था दहशत में। हादसे को खुला न्योता देती हुई थी तस्वीर . रसूख के नशे में भूल गए थे अपनी और दूसरों की जान की कीमत.. वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था तेज़ी से वायरल.. सूबेदार जितेंद्र अटेरिया ने चंद दिनों में किया गिरफ़्तार।2
- इंदौर शांति का प्रतीक माना जाता है पर इंदौर के नेता कभी शांति नहीं होने देंगे, रजवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच भारी पत्थरबाजी हुई और सैकड़ों लोग घायल हुए , ऐसे एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर क्या संदेश देना चाहते हैं इंदौर के जनप्रतिनिधि, इस घटना से इंदौर की शांति भंग हुई है , कैसे एक दूसरे का विरोध करते हुए यह पत्थरबाजी पर उतर गए और आम जानत की सुरक्षा की इन्हें कोई परवाह नहीं, क्या इंदौर के जनप्रतिनिधि को इस घटना पर पूरे इंदौर से माफ़ी मांगनी चाहिए1
- इंदौर में कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई प्रिंस यशवंत रोड गांधी भवन इंदौर इंदौर भाजपा द्वारा इंदौर कांग्रेस कार्यालय को दोपहर 1 घेराव की चेतावनी देने के बाद कांग्रेस जन 11:00 बजे से कांग्रेस कार्यालय पर बड़े तादाद में पहुंच गए उनका कहना कि हम हमारे कार्यलय की सुरक्षा के लिए आए हैं आज दोपहर 2 बजे के तकरीबन बीजेपी कार्यकर्ता और महिला मोर्चा मच्छी बाजार की ओर से इकट्ठे होकर कांग्रेस कार्यालय को घेर ने के लिए आगे बड़े जैसे ही वह आगे बड़े कांग्रेसियों ने टमाटर फेंकना कलर भरे गुब्बारे चालू कर दिए इसके जवाब में पुलिस के सामने दोनों ओर से पत्थर फेंके गए इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी और नारेबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं ।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन और बल का प्रयोग किया। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और सोमवार को पुलिस कमिश्नर के कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने की घोषणा की है ।1