पनवाड़ कस्बे में बाराफात के जुलूस में उमड़े जायरीन,उर्स का आगाज कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से बुधवार को मुख्य मार्गों से दोपहर बाद बाराफात का जुलूस निकाला गया। हजरत ख्वाजा बुरहानूद्दीन चिश्ती रहम तुल्ला अलैह का 15वा उर्स जुलूस में अकिमंदो ने भाग लिया। बाराफात का जुलूस छोटी मस्जिद से शुरू होकर जामा मस्जिद पहुंचा। सदर नफीस खन्नी, व्यवस्थापक जाबिर कुरैशी, नायब सदर शरीफ कुरैशी, कदीर खान, सलाम मंसूरी ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर कस्बे में जुलूस निकाल कर मोहम्मद साहब का जन्मदिवस मनाया गया। इसके तहत जामा मस्जिद में कुरानखानी का आयोजन किया गया। इसके बाद कुरान खानी मे मौजूद अकीदतमंदों को तबुर्रक तकसीम किया गया। बाराफात के जुलूस में ठंडे पानी, शरबत के छबीले लगाए गए। और ईदगाह परिसर में रात को तकरीर मिलाद शरीफ का आयोजन किया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद सदर रफीक खन्नी, छोटी मस्जिद सदर समद पठान, जामा मस्जिद सैकेटी नाजिम मंसूरी, सोनू मंसूरी, हाजी लतीफ कुरैशी, फारूक पठान, अलीमुद्दीन, जाबिद, अख्तर सहित कई समाज के लोगों ने भाग लिया। इसी के साथ ही ईदगाह परिसर में हजरत ख्वाजा बुरहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह पर 15 वा तीन दिवसीय उर्स का आगाज हो गया। प्रथम दिन ख्वाजा की शान में गुरुवार को कव्वाल यूसुफ शोला नागपुर, शुक्रवार को कासिम हनीफ आगरा उत्तरप्रदेश, आमिल आरीफ मेरठ द्वारा खुदा की शान मे कलाम पेश किए जाएंगे।

- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे जोलपा गांव, साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार को जोलपा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मूर्धन्य राजस्थानी साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने गौड़ के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को राजस्थानी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।2
- रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश छीपाबड़ौद / बारां विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।4
- राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, कचनारिया कलां गांव का मामला- हरनावदाशाहजी कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'2
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।3
- नेपाल मे बाढ के कारण फंसे एक युवक को ऐसे किया गया रेस्कु1
- नगर पालिका अटरू वार्ड नंबर 6 में हो रही है गंदगी गंदगी के बीच रह रहे हैं वार्ड वासी नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही 15 सालों से लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं प्रशासन का ध्यान नहीं है आखिर कैसे होगा विकास1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।3
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1