logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर्षोल्लास के साथ मेडिवर्स हास्पिटैलिटी अस्पताल एवं नगर प्रखंड प्रमुख,राजीव साहा ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार* *भाईयों की सलामती की दुआ के साथ बहनों ने कलाई पर बांधी राखी* गया जी: भाई-बहन के मधुर स्नेह, अटूट विश्वास और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को गया जी के मेडिवर्स हास्पिटैलिटी अस्पताल में डा तेजस्वी नंदन ने अपने महिला डा के साथ और अपने बच्चों एवं परिवार जनो के साथ मनाई और वही प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी ने अपने भाई के हाथ में राखी बांधी कर राखी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया एवं वही पटना सीटी में राजीव साह ने अपने बहन से घर पर राखी बंधवा।इन लोगो ने भाई की सलामती और सुख-समृद्धि की दुआ करते हुए उनके माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद आरती उतारकर भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास के प्रतीक राखी का पवित्र धागा बांधा। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और उनके सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की है। वहीं भाइयों ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुःख में साथ निभाने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर गया जी शहर से लेकर नगर प्रखंड हर गांव तक विशेष उत्साह देखने को मिला है। छोटे बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा है। कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, तो कई भाई अपनी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाते नजर आए। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ रही है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों का भी प्रतीक है। प्रेम और विश्वास के इस पवित्र धागे में भाई-बहन के बीच स्नेह, अपनापन और जिम्मेदारी की भावना जुड़ी होती है। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। रक्षाबंधन की परंपरा भाई-बहन के रिश्ते की अटूट डोर को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी विश्वास का संदेश भी देती है।

3 hrs ago
user_Dhiraj KumarGupta repoter
Dhiraj KumarGupta repoter
Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
3 hrs ago
c3eb3df8-5bf4-4c7a-9a5e-534797f2599e

हर्षोल्लास के साथ मेडिवर्स हास्पिटैलिटी अस्पताल एवं नगर प्रखंड प्रमुख,राजीव साहा ने मनाया रक्षाबंधन का त्योहार* *भाईयों की सलामती की दुआ के साथ बहनों ने कलाई पर बांधी राखी* गया जी: भाई-बहन के मधुर स्नेह, अटूट विश्वास और पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को गया जी के मेडिवर्स हास्पिटैलिटी अस्पताल में डा तेजस्वी नंदन ने अपने महिला डा के साथ और अपने बच्चों एवं परिवार जनो के साथ मनाई और वही प्रखंड प्रमुख सुचित्रा रंजनी ने अपने भाई के हाथ में राखी बांधी कर राखी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया एवं वही पटना सीटी में राजीव साह ने अपने बहन से घर पर राखी बंधवा।इन लोगो ने भाई की सलामती और सुख-समृद्धि की दुआ करते हुए उनके माथे पर रोली-चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद आरती उतारकर भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास के प्रतीक राखी का पवित्र धागा बांधा। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और उनके सुखी, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की है। वहीं भाइयों ने भी

8ae1d789-43f8-4f73-8196-e3cc2b3193eb

बहनों की रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुःख में साथ निभाने का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन को लेकर गया जी शहर से लेकर नगर प्रखंड हर गांव तक विशेष उत्साह देखने को मिला है। छोटे बच्चों में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा है। कई बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, तो कई भाई अपनी बहनों के घर जाकर राखी बंधवाते नजर आए। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर लोगों की भीड़ रही है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और पारिवारिक मूल्यों का भी प्रतीक है। प्रेम और विश्वास के इस पवित्र धागे में भाई-बहन के बीच स्नेह, अपनापन और जिम्मेदारी की भावना जुड़ी होती है। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाने वाला यह पर्व भारतीय सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। रक्षाबंधन की परंपरा भाई-बहन के रिश्ते की अटूट डोर को मजबूत करने के साथ-साथ परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं आपसी विश्वास का संदेश भी देती है।

  • user_Maheswar pathak
    Maheswar pathak
    इमामगंज, गया, बिहार
    🙏🌹🙏
    1 hr ago
More news from Bihar and nearby areas
  • चिराग के घर सजी राखी की महफिल, बहनों ने बांधा प्यार का धागा—रक्षाबंधन पर दिखी खास रौनक! #ChiragPaswan #ChiragPaswanNews #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #LJPR #LJP #BiharNews #BiharPolitics #ChiragPaswanSister #RakshabandhanSpecial #ViralNews #TrendingNews #SadhnaNews #SadhnaNewsBihar
    1
    चिराग के घर सजी राखी की महफिल, बहनों ने बांधा प्यार का धागा—रक्षाबंधन पर दिखी खास रौनक!

#ChiragPaswan #ChiragPaswanNews #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #LJPR #LJP #BiharNews #BiharPolitics #ChiragPaswanSister #RakshabandhanSpecial #ViralNews #TrendingNews #SadhnaNews #SadhnaNewsBihar
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    1 hr ago
  • मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव जी को समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता गूंजा सिंह ने बांधी राखी। सुरक्षा का लिया संकल्प।
    1
    मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव जी को समाजसेवी सह भाजपा कार्यकर्ता गूंजा सिंह ने बांधी राखी। सुरक्षा का लिया संकल्प।
    user_Uma Shanker singh
    Uma Shanker singh
    Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
  • Toxic Movie 2026 by actor Rocking Star Yash Toxic Fairy tale for grown -ups Toxic Movie seen 2026 by actor Rocking Star Yash Toxic Fairy tale for grown -ups written and directed by Geetu mohandas and rocking star yash
    1
    Toxic Movie 2026 by actor Rocking Star Yash Toxic Fairy tale for grown -ups 
Toxic Movie seen 2026 by actor Rocking Star Yash   Toxic   Fairy tale  for grown -ups written and directed by  Geetu mohandas  and rocking star yash
    user_Pintu kumar
    Pintu kumar
    Video Creator Gaya Town C.D.Block, Gaya•
    5 hrs ago
  • आज पुलिस केंद्र गया में वरीय पुलिस पदाधिकारियो द्वारा पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया l आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस केन्द्र गया में प्रातः 07:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण) गया द्वारा पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड)को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस दीदी टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए गया पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
    1
    आज पुलिस केंद्र गया में वरीय 

 पुलिस पदाधिकारियो द्वारा 
पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम अभया ब्रिगेड को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया l 
आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस केन्द्र गया में प्रातः 07:00 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं पुलिस अधीक्षक, (ग्रामीण)  गया द्वारा पुलिस दीदी पेट्रोलिंग टीम (अभया ब्रिगेड)को हरी झंडी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा पुलिस दीदी टीम को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, जागरूकता एवं सहायता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए गया पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    9 hrs ago
  • गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद। गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी
    1
    गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद।
गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है।
थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे।
पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया।
कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई।
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    23 hrs ago
  • गया में स्कूल बस के कागजात पर सवाल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जांच की मांग #Gaya #GayaNews #SchoolBus #SchoolBusSafety #SchoolChildren #TransportDepartment #VehicleFitness #FitnessExpired #RoadSafety #ChildSafety #BiharNews #Bihar #NewsUpdate #GroundReport #PublicSafety #SchoolTransport #ViralNews #PrathamSangyan #dto #gaya
    1
    गया में स्कूल बस के कागजात पर सवाल, बच्चों की सुरक्षा को लेकर जांच की मांग 
#Gaya #GayaNews #SchoolBus #SchoolBusSafety #SchoolChildren #TransportDepartment #VehicleFitness #FitnessExpired #RoadSafety #ChildSafety #BiharNews #Bihar #NewsUpdate #GroundReport #PublicSafety #SchoolTransport #ViralNews #PrathamSangyan
#dto #gaya
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    बोधगया, गया, बिहार•
    19 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग कोंच। प्रखंड क्षेत्र के अस्लेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंघड़ा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह अस्लेमपुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया कृष्णा सिंह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बहन से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बंधवाई। इस दौरान पारिवारिक एवं सामाजिक माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। वहीं, विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने विशेष रूप से सिंघड़ा गांव से तयाप तक सड़क निर्माण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों की मांग पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह, श्यामराज सिंह, नगिना सिंह, मनोज सिंह, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, मुना सिंह, शिवकुमार सिंह, आशुतोष सिंह, वरुण कुमार शशि, पिंकू पांडे, राहुल कुमार सिंह, बीके सिंह, किशोर सिंह, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग
रक्षाबंधन पर सिंघड़ा पहुंचे रफीगंज विधायक, देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग
कोंच। प्रखंड क्षेत्र के अस्लेमपुर पंचायत अंतर्गत सिंघड़ा गांव में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिंघड़ा देवी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा-अर्चना के बाद विधायक प्रमोद कुमार सिंह अस्लेमपुर पंचायत के पूर्व उपमुखिया कृष्णा सिंह के घर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बहन से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बंधवाई। इस दौरान पारिवारिक एवं सामाजिक माहौल में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
वहीं, विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर उनसे बातचीत की। ग्रामीणों ने विशेष रूप से सिंघड़ा गांव से तयाप तक सड़क निर्माण कराने की मांग विधायक के समक्ष रखी। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क की स्थिति बेहतर होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और आसपास के गांवों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विधायक के गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर पूर्व मुखिया रजनीश कुमार सिंह, श्यामराज सिंह, नगिना सिंह, मनोज सिंह, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, मुना सिंह, शिवकुमार सिंह, आशुतोष सिंह, वरुण कुमार शशि, पिंकू पांडे, राहुल कुमार सिंह, बीके सिंह, किशोर सिंह, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    4 hrs ago
  • आशीर्वाद लॉज में पुलिस की दबिश, कमरों का खुला राज! आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में! #कोचस #आशीर्वादलॉज #रोहतास #पुलिसछापेमारी #बिहारन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #रोहतासपुलिस #पुलिसकार्रवाई #लॉजरेड #युवकयुवतियां #बिहारन्यूज़ #RohtasNews #Kochas #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #ViralNews
    1
    आशीर्वाद लॉज में पुलिस की दबिश, कमरों का खुला राज! आधा दर्जन युवक-युवतियां हिरासत में!

#कोचस #आशीर्वादलॉज #रोहतास #पुलिसछापेमारी #बिहारन्यूज़ #ब्रेकिंगन्यूज़ #रोहतासपुलिस #पुलिसकार्रवाई #लॉजरेड #युवकयुवतियां #बिहारन्यूज़ #RohtasNews #Kochas #BreakingNews #BiharNews #PoliceAction #ViralNews
    user_SATISH KUMAR (पत्रकार)
    SATISH KUMAR (पत्रकार)
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर Gaya Town C.D.Block, Bihar•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.