जिले में बूथ स्तर तक मजबूती से काम कर रहा संगठन : डॉ. यतेंद्र राव जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी के समक्ष जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण के चलते जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता के साथ निरंतर संपर्क पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. यतेंद्र राव ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ओर से दिए गए दायित्वों को पूरी मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करेगा। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव और अजीत कलवाड़ी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिले में बूथ स्तर तक मजबूती से काम कर रहा संगठन : डॉ. यतेंद्र राव जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी के समक्ष जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण के चलते जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता के साथ निरंतर संपर्क पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. यतेंद्र राव ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ओर से दिए गए दायित्वों को पूरी मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करेगा। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव और अजीत कलवाड़ी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- खेड़की गांव से वार्ड 21 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे रोहित यादव* बहरोड़, कस्बे के खेड़की गांव से वार्ड नंबर 21 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव चुनाव मैदान में हैं। रोहित यादव ने बताया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे जलभराव, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि जीतने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं और बुजुर्गों में उनके प्रति अच्छा समर्थन देखने को मिल रहा है।1
- कोटपूतली-बहरोड़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कोटपूतली के गंगा सागर तालाब पर भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से सजे परिसर में आमजन को मतदान के महत्व का संदेश दिया गया तथा लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और आमजन ने दीप प्रज्वलित कर शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लोकतांत्रिक सहभागिता, मतदाता जागरूकता और निष्पक्ष मतदान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप नोडल एवं एसीईओ गोपाल मीणा, नगर परिषद आयुक्त अरुण शर्मा, बीडीओ भागीरथ मल मीणा, डीईओ नंदलाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।1
- चिड़ावा वार्ड 44 में विकास चाहर का शक्ति प्रदर्शन! लड्डुओं से तौला, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब चिड़ावा वार्ड 44 में विकास चाहर का शक्ति प्रदर्शन! लड्डुओं से तौला, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब 📍 चिड़ावा। नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 44 में विकास चाहर के समर्थन में जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। समर्थकों ने विकास चाहर का भव्य स्वागत किया और लड्डुओं से तौलकर अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। नारेबाजी और उत्साह के बीच चुनावी माहौल पूरी तरह गरम नजर आया। 🗳️ वार्ड 44 के चुनावी मुकाबले में विकास चाहर की दावेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल!1
- CNG भरवाते टाइम आपके साथ भी हो सकता है यह हादसा ध्यान रखें CNG भरवाते टाइम आपके साथ भी हो सकता है यह हादसा ध्यान रखें1
- नीमराना में भक्तिमय माहौल: आशादीप ग्रीन एकड़ सोसायटी में भागवत कथा का शुभारंभ, गाजे-बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व निकाली मंगल कलश यात्रा. कलश यात्रा को करवाया नगर भ्रमण. नीमराना कस्बे की आशादीप ग्रीन एकड़ सोसायटी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आज विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।आरडब्ल्यूए वीमैन्स क्लब की अध्यक्षा पूनम अरोड़ा ने बताया कि कथा से पूर्व आज मंगल कलश यात्रा को नगरभ्रमण करवाया गया।जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने नाचते गाते हुए भाग लिया।कथावाचक श्री कृष्ण प्रिय जी महाराज आशादीप प्रांगण स्थित भक्तेश्वर मंदिर में व्यासपीठ से कथावाचन करेंगे।इस अवसर पर राजेश यादव,होशियार यादव,चौधरी,कृष्ण चौधरी,दलीप यादव,सीए मनीष गुप्ता,अजीत यादव,भागीरथ सिंह शेखावत,महावीर यादव,सतीश,मधु ,पिंकी,रेखा,अनु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।1
- झुंझुनूं में जबरन शादी के आरोप से हड़कंप, लड़की ने वीडियो बनाकर सुनाई अपनी आपबीती झुंझुनूं में जबरन शादी के आरोप से हड़कंप, लड़की ने वीडियो बनाकर सुनाई अपनी आपबीती1
- कांटी गोलीकांड पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, 4 सितंबर को महापंचायत का ऐलान। अटेली। महेंद्रगढ़ जिले के अटेली क्षेत्र के गांव कांटी में हुए गोलीकांड को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। घटना के विरोध में मंगलवार को खेड़ी के सरपंच सत्यनारायण की अध्यक्षता में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में आसपास के गांवों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग और ग्रामीण शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 4 सितंबर को सुबह 10 बजे कांटी बस स्टैंड पर महापंचायत आयोजित की जाएगी। महापंचायत में गोलीकांड, पुलिस की कार्रवाई और क्षेत्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा आगामी आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 4 सितंबर की महापंचायत तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की घोषणा की जाएगी। पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल पंचायत का संचालन अशोक नावदी ने किया। उन्होंने कहा कि गोलीकांड जैसी घटनाएं क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यदि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो जाएगा तो आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ेगी। पंचायत में मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सरपंच देवी सिंह ने कहा कि प्रशासन को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे। कई गांवों के प्रतिनिधि रहे मौजूद पंचायत में गांव नावदी के सरपंच राकेश, बिहाली के सरपंच सीताराम, रामपुरा के सरपंच के पिता जोगेंद्र, जोनी रामपुरा, अशोक नावदी सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। महापंचायत तक प्रशासन को अल्टीमेटम ग्रामीणों ने कहा कि 4 सितंबर को कांटी बस स्टैंड पर होने वाली महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। यदि तब तक गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि महापंचायत किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, दोषियों पर कार्रवाई कराने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुलाई गई है। क्या है कांटी गोलीकांड का मामला जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6 बजे गांव कांटी में देवकरण उर्फ देवा पर तीन युवकों द्वारा गोली चलाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि जान बचाने के लिए देवकरण रामपुरा रोड की ओर भाग गया, जिससे वह गोली लगने से बच गया। मामले में पड़ोसी गांव के तीन युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर ग्रामीण पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। अब सभी की निगाहें 4 सितंबर को कांटी बस स्टैंड पर होने वाली महापंचायत पर टिकी हैं, जहां ग्रामीण आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं।2
- भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- झुंझुनूं में जबरन शादी का आरोप! लड़की ने खुद वीडियो बनाकर किया वायरल झुंझुनूं से शादी को लेकर एक युवती झुंझुनूं में जबरन शादी का आरोप! लड़की ने खुद वीडियो बनाकर किया वायरल झुंझुनूं से शादी को लेकर एक युवती के गंभीर आरोपों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने वीडियो में दावा करते हुए अपनी बात रखी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पक्ष और पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। 📢 वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल—क्या युवती की सहमति के बिना कराई गई शादी?1