कोड़ापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गांव फूलपुर, प्रयागराज। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कोड़ापुर गांव में विद्यालय परिवार की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़ापुर से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राएं, शिक्षक और विद्यालय स्टाफ गांव की गलियों में निकले। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। तिरंगा यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्राथमिक विद्यालय कोड़ापुर पहुंची। यहां कुछ देर रुकने के बाद यात्रा पुनः उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़ापुर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। यात्रा के सफल संचालन में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोड़ापुर के विरंची विक्रम, दिनेश कुमार सिंह, रमा और नीता उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं प्राथमिक विद्यालय से प्रदीप कुमार, डेजी और शिक्षामित्र कलावती ने सहभागिता की। दोनों विद्यालयों की रसोइयों ने भी तिरंगा यात्रा में सहयोग किया। विद्यालय शिक्षकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा कोड़ापुर गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

- प्रयागराज की हंडिया तहसील अंतर्गत पड़ने वाला गांव कुंदौरा गांव में समिति की देख देख में कुदौंरा महादेव को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है1
- हमार भुवेंद्र गांव में में आज बारिश हो रही है 3:30 बजे से बहुत ज्यादा गर्मी के कारण आज रवि राहत हुआ है थोड़ा मौसम ठंडा हुआ है1
- ### *कौशांबी: अतीक अहमद के बेटे अली का काफिला पहुंचा कोखराज बाईपास, प्रयागराज रवाना* *"छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए हाईकोर्ट से मिली पैरोल"* *कौशाम्बी संदेश संवाददाता* *कौशाम्बी।* अतीक अहमद के बेटे *अली अहमद* का पुलिस काफिला शनिवार को *कौशांबी* पहुंचा। *कोखराज बाईपास* क्रॉस करने के बाद काफिला *प्रयागराज के हटवा* की ओर रवाना हो गया। #### *हाईकोर्ट से मिली पैरोल* अली को *छोटे भाई अबान अहमद* के अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए *हाईकोर्ट से पैरोल* मिली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अली को *सुबह करीब 9 बजे झांसी जिला जेल* से रवाना किया गया था। #### *क्या हुआ था* बताया जा रहा है कि *6 अगस्त 2026* को *झांसी में कार डिवाइडर से टकराने* के बाद अबान अहमद की मौत हो गई थी। अबान के शव को प्रयागराज लाया गया है। सूत्रों के अनुसार *मगरिब की नमाज के बाद कसारी-मसारी कब्रिस्तान* में अबान को *सुपुर्द-ए-खाक* किया जाएगा। #### *सुरक्षा व्यवस्था* काफिले के साथ भारी पुलिस बल मौजूद है। कोखराज बाईपास से लेकर प्रयागराज बॉर्डर तक जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। अंतिम संस्कार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों जनपदों की पुलिस समन्वय कर रही है।1
- *श्रद्धांजलि दिवस और तिरंगा यात्रा* प्रयागराज 13 अगस्त 1943 को अब्दुल मजीद राईन मुरारी मोहन भट्टाचार्य भगवती प्रसाद जॉनसेन गंज से तिरंगा लेकर घंटाघर की तरफ भारत छोड़ो आंदोलन का जुलूस लेकर आगे बढ़ रहे थे अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए थे उन्हीं के याद में चौक घंटाघर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करके तिरंगा यात्रा निकाला जाएगा 3:00 बजे आप सभी से अपील है कि इस तरंग यात्रा में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाएं। शगुन1
- यूपी: हरदोई के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को जला हुआ चावल परोस दिया गया। चावल से दाल भी नदारद थी। जांच में समाने आया है...स्कूल में हेड मास्टर राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार के बीच विवाद चल रहा था। एक शिक्षक ने वीडियो बनवाकर वायरल कराया। जांच में ये भी सामने आया है मिड डे मील की गुणवत्ता कभी कभी खराब हो जाती है। स्कूल में शिक्षण कार्य भी कमजोर अवस्था में पाया गया। इसलिए स्कूल के दोनों शिक्षकों को सस्पेंड कर उनको घर भेज दिया गया है। ये घटना हरदोई के टड़ियावां विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय कोटरा का बताया जा रहा है।1
- कल मेरे छोटे भाई मंजीत का जन्मदिन था। इस अवसर पर मैंने माननीय सांसद श्री S. बलवंत जी से अनुरोध किया कि वे मेरे भाई को जन्मदिन की बधाई दें। मेरी बात मानते हुए उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से मंजीत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। 🙏🎂 माननीय सांसद जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 💐1
- इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र भी अब हल्ला बोल के मूड में हैं, एनएसयूआई समेत दूसरे छात्र संगठनों ने आज कुलपति के घेराव का ऐलान किया था, छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि और शिक्षक भर्ती में अनियमितता के मुद्दे पर छात्रों ने घेराव का ऐलान किया था, कुलपति कार्यालय की तरफ जाते समय छात्रों की सुरक्षाकर्मियों और पुलिस से आमना सामना हो गया, यूनिवर्सिटी परिसर में काफ़ी देर तक नोंकझोंक और धक्कामुक्की हुई, छात्र अपनी मांगो पर अड़े रहे, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते दो घंटे से ज्यादा देर तक यूनिवर्सिटी परिसर का माहौल तनावपूर्ण रहा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्र भी अब हल्ला बोल के मूड में हैं, एनएसयूआई समेत दूसरे छात्र संगठनों ने आज कुलपति के घेराव का ऐलान किया था, छात्रसंघ बहाली, फीस वृद्धि और शिक्षक भर्ती में अनियमितता के मुद्दे पर छात्रों ने घेराव का ऐलान किया था, कुलपति कार्यालय की तरफ जाते समय छात्रों की सुरक्षाकर्मियों और पुलिस से आमना सामना हो गया, यूनिवर्सिटी परिसर में काफ़ी देर तक नोंकझोंक और धक्कामुक्की हुई, छात्र अपनी मांगो पर अड़े रहे, छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते दो घंटे से ज्यादा देर तक यूनिवर्सिटी परिसर का माहौल तनावपूर्ण रहा1