Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from Rajasthan and nearby areas
- 75 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यो, फ्लाईंग ट्रेनिंग स्कूल, रूरल वूमन बीपीओ सहित कई बढ़ी घोषणाएं राज्य बजट वर्ष 2026-27 से सवाई माधोपुर को मिलेगी विकास की नई गति: मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर, 15 फरवरी। कृषि एवं उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं एवं सवाई माधोपुर जिले को मिली महत्वपूर्ण घोषणाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है, जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है। मंत्री ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये के आकार वाला यह बजट वर्ष 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इसमें राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ प्रति व्यक्ति आय पहली बार 2 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है।2
- ओप्पो मास्टर ब्लास्टर और जीजीसी रॉयल चैलेंजर्स के बीच हुए मुक़ाबले में टॉस जीतकर ओप्पो मास्टर ब्लास्टर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओप्पो की ओर से मोहम्मद गाजी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। गाजी ने 103 रनों की शानदार पारी खेली। संजय सिंह ने 46 रनों की पारी खेली। ओप्पो के बल्लेबाज पूरी तरह से मैच में हावी रहें। ओर ओप्पो की टीम ने 20 ओवर में 197 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में जीजीसी रॉयल रेंजर की शुरुआत ठीक नहीं रही। पहली ही गेंद पर ओपनर बल्लेबाज गंगेंद्र बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद विशाल गौतम और तनिष्क सिंघल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रनो की साझेदारी की। तनिष्क सिंघल ने 104 रनों की शानदार पारी खेली । पर अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। जीजीसी रॉयल रेंजर 20 ओवर में 159 रन बना सकी। ओप्पो मास्टर ने 38 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच में टॉस के बॉस अजीत सिंह गुरुकुल स्कूल रहें। कैच ऑफ द मैच पोरस गुर्जर, बॉलर ऑफ द मैच सज्जाद खान ,सिक्स ऑफ द मैच, मैन ऑफ द मैच मोहम्मद गाजी रहें। दिन का दूसरा मुकाबला जीजीसी हंटर्स और एफसीए डॉमिनेटरर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जीजीसी हंटर्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।इस मैच में टॉस के बॉस विजेंद्र सिंह बीएस बैट्ररी रहे। जीजीसी हंटर्स के बल्लेबाज काव्य पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। एफसीए डॉमिनेटरर्स के गेंदबाज पूरी तरह से मैच में डोमिनेट करते हुए दिखे और जीजीसी हंटर्स के लगातार विकेट लेकर रनों पर अंकुश लगाए रखा। जीजीसी हंटर्स के महज 83 रनों पर 7 विकेट गिर गए। कृष्णा मित्तल 35 और तन्मय के 22 रनों का योगदान दिया।अंत में अमित भारद्वाज ने 29 रनों की संघर्ष भरी पारी खेलकर अपनी टीम को 120 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने लक्ष्य को शानदार बल्लेबाजी के बदौलत महज 15 ओवर में ही हासिल कर लिया। एफसीए डॉमिनेटरर्स की ओर से कृष्णा ने 40 और विजेंद्र कुमार ने नाबाद 45 रनों की शानदार पारी खेली। एफसीए डॉमिनेटरर्स ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में सिक्स ऑफ द मैच कृष्णा मित्तल,बोलर ऑफ द मैच,कैच ऑफ द मैच कुलदीप और मैन ऑफ द मैच विजेंद्र कुमार रहें। मैच के दौरान दिशा क्रिकेट क्लब और जीपीएल कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।1
- गंगापुर सिटी विराट हिंदू सम्मेलन का किया आयोजन निकाली कलश यात्रा सजीव झांकिया का किया चित्रण1
- उनियारा (टोंक)। उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148D पर कचरावता के पास रविवार को एक सड़क हादसे में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहनों को काफी नुकसान पहुँचा है। हादसे का घटनाक्रम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कचरावता के पास सवारियाँ उतारने के लिए रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। बस के अचानक रुकने के कारण पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बस से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि रोडवेज बस के पीछे के शीशे पूरी तरह चकनाचूर हो गए। यातायात रहा बाधित टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही नगर फोर्ट थाना पुलिस मय जाप्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत क्रेन मंगवाई और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क के बीच से हटाकर किनारे करवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को पुनः सुचारु रूप से शुरू कराया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।1
- गंगापुर सिटी में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की कार्रवाई आज भी जारी रही। शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए टीम सुबह से ही मौके पर पहुंची और सड़क किनारे रखे सामान, अस्थायी ढांचे और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। नगर परिषद अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर दो पहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिषद ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया है। अतिक्रमण के चलते सड़कों पर गंदगी भी फैल रही है, जिससे आमजन का जीना दुश्वार हो गया है। नालियां जाम होने और कचरे के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई से उन्हें नुकसान हो रहा है। विरोध बढ़ने पर कुछ देर के लिए अतिक्रमण तोड़ने का कार्य रोक दिया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। नगर परिषद ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हमीद मेवाती रहे करौली दौरे पर टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने किया स्वागत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती करौली दौरे पर रहे।रास्ते में हिंडौन सड़क मार्ग पर टोल प्लाजा के पास उनका भाजपाइयों ने स्वागत किया है। भाजपा बूथ अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि टोल प्लाजा के पास भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती का मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी के नेतृत्व में साफा माला पहना कर स्वागत किया गया।इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह नूर खान, खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी, बूथ अध्यक्ष जुबेर खान, रमजान शेख, इलियास मिस्त्री, जगदीश चौधरी, तैयब खान सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।4
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- गढ़खेड़ा क्षेत्र में एक युवती को कथित रूप से ब्लैकमेल कर परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जब युवती के परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने परिवार पर ही हमला बोल दिया। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।1
- करणपुर के डगरिया में आदिवासी मीणा पांच पटेल महापंचायत के तत्वाधान में मां पंचायत का आयोजन किया गया।महा पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम मीणा द्वारा की गई। समाजसेवी सीएल मीणा ने रविवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि महा पंचायत में समाज सुधार को लेकर विचार विमर्श किया गया। समाज के प्रतिष्ठ व्यक्तियों ने समाज में फैल रही कुरुतियो पर रोक लगाने पर जोर दिया।इस दौरान मीणा समाज के कई लोग मौजूद रहे।1