कोतवाली थाना क्षेत्र के डायलाब हनुमान मंदिर में चोरों का धावा डायलाब के 3 मंदिरों में चोरी, DVR और दान पेटी से हज़ारों नकदी ले गए चोर बांसवाड़ा। जिले के डायलाब क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिरों से सीसीटीवी कैमरों का DVR और दान पेटी से नकदी ले गए। सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाने के साथ रिकॉर्डिंग का DVR भी अपने साथ ले गए, ताकि वारदात से जुड़े फुटेज हाथ न लग सकें। मंदिरों में रखी नकदी भी चोरी कर ली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। एक साथ तीन मंदिरों में चोरी की घटना से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

- श्री कृष्ण धाम मुंगाना टांडा से गणपति विसर्जन के लिए जाते हुए लोग श्री राधे कृष्णा मंदिर लबाना समाज मुंगाना की और से गणपति विसर्जन हुआ लोगों की गर्मी की वजह शाम 5:00 बजे शोभा यात्रा निकाली गई1
- सीमलवाड़ा में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया”, हजारों श्रद्धालुओं ने दी विदाई सीमलवाड़ा में गूंजा “गणपति बप्पा मोरया”, हजारों श्रद्धालुओं ने दी विदाई सीमलवाड़ा। कस्बे में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति महोत्सव का समापन हुआ। गणपति बप्पा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा डीजे-बैंड, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नाचते-गाते और “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते नजर आए। बाजार से होते हुए शोभायात्रा तालाब की पाल तक पहुंची, जहां विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। �1
- आज अनंत चतुरदस व्रत सोमेश्वर महादेव मंदिर पुनाली में भक्तजन भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित इसी क्रम में आज गणेश विसर्जन की बोली और महा आरती की बोली नर्मदा शंकर जी गंगाराम जी दवे ने ली गजानन महाराज की कृपा बनी रहे गणपति बप्पा मोरिया2
- ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान ग्राम बरोठा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा वाचक पूज्य कमलेश जी शास्त्री, डोराना के मुखारविंद से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। आज कथा में रुक्मणी विवाह का भव्य प्रसंग हुआ। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कंस वध, वासुदेव-देवकी को कारागृह से मुक्त कराने तथा महाराज उग्रसेन का राजतिलक करने की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूम उठे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। 🙏🚩 📍 स्थान — ग्राम बरोठा 🎙️ कथा वाचक — कमलेश जी शास्त्री, डोराना 📖 श्रीमद्भागवत कथा — छठा दिवस3
- बेड़सा में अनंत चतुर्दशी पर मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़ ग्राम पंचायत बेड़सा में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चों का आना-जाना लगा रहा। मंदिर के बाहर बाइक और ऑटो की कतारें लगी रहीं, बाजार में भी चहल-पहल बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर भगवान सत्यनारायण की कथा और अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। दोपहर तक मंदिर परिसर में मेला जैसा माहौल रहा। *1
- प्रेम संबंध - विवाह फिर धोखा । ओर फंसा दिया झूठे केस में जावरा सुखेड़ा हर्ष जैन ओर सुरभि जैन का प्रेम संबंध फिर धोखे से फंसा दिया झूठे दहेज केस में सीसीटीवी फुटेज ओर फोटो जारी मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के छोटे शहर जावरा में प्रेम विवाह के बाद झूठे दहेज केस में फसाने का अनोखा किस्सा सामने आया है यहां लड़के हर्ष जैन लड़की सुरभि जैन का प्रेम संबंध था लोगो के अनुसार लड़की के प्रेम संबंध माता पिता ओर भाई भाभी काफी हद तक नाराज थे, नाराजगी के रहते पहले तो शादी के लिए हा कर दी फिर शादी के कुछ माह बाद बेटी को अपने पास बुलाया ओर धोखे से लड़के हर्ष को फसवा दिया झूठे केस में कहते है तीसरी आंख सब देखती है झूठी बताई घटना की जारी हुई सीसीटीवी फुटेज लड़की सुरभि जैन अपने भाई के साथ जाती हुई दिखाईं दे रही है ओर जाने के बाद परिवार के दबाव में आकर झूठे केस कर दिए थे ।4
- अगले बरस तू जल्दी अनन्त चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ बप्पा का विसर्जन दस दिन तक विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को अगले बरस तू जल्दी आ के गुंजायमान नारों के बीच अनन्त चतुर्दशी पर धूमधाम से हुआ बप्पा का विसर्जन किया गया2
- आज गणपति विसर्जन करने वाले जाते हुए अपनी सभ्यता के अनुसार हमारे गांव के विष्णु समाज के लोगों द्वारा गणपति विसर्जन करने के लिए जाते हुए अनुशासन परंपरा रीति रिवाज के अनुसार गणपति का हुआ विसर्जन बड़े-बूढ़े लोक लोक अनुशासन में मान सम्मान के अनुसार गणपति जी को विसर्जन करने जाते हुए लोग1
- शिव शक्ति धाम पुनाली में गणपति विसर्जन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया और गणपति विसर्जन का और आरती का लाभ बसंत अमृतलाल जी जोशी गणपति जी की 10 दिन भजन कीर्तन कई सारे कार्यक्रम करके आज विसर्जन कर पूरे क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे सभी का स्वास्थ्य अच्छा रहे ऐसी कामना करते हुए गणपति बप्पा का विसर्जन किया3