logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वानी पीएम कॉलेज ग्राउंड पर छात्रों का सत्याग्रह, रातभर चला प्रदर्शन

3 hrs ago
user_Lucky Gole (Aditya)
Lucky Gole (Aditya)
Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

बड़वानी पीएम कॉलेज ग्राउंड पर छात्रों का सत्याग्रह, रातभर चला प्रदर्शन

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • धामनोद अवैध कच्ची शराब के तहत बुटीनाला में आबकारी व पुलिस की सयुक्त कारवाही 5 प्रकरण दर्ज 12000 महुवा लहान किया नस्ट 3 थाने का बल रहा मौजुद शराब माफियाओ में हड़कंप लोकेशन - धामनोद / धरमपुरी रिपोर्टर जगन्नाथ यादव धरमपुरी मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पिने से २२ मोतो के बाद धरमपुरी आबकरी विभाग भी कुम्भकर्ण की नीद से जाग गया और आज सुबह तड़के धार जिले के धामनोद में ३ थानों की पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुटी नाले के क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। सुबह करीब 7 बजे से 9:30 बजे तक चली कार्रवाई में ९५ लीटर हाथ बैठत महुवा शराब एवं शराब निर्माण में पर्युक्त सामग्री एवं उपकण जप्त क्रर लगभग 12000 किलोग्राम महुवा लहान नष्ट किया गया कुल कीमत 12 .50000 रु बताई गई इस कारवाही में ५ दर्जन से पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब बनाई जाती है हालांकि दो वर्ष पूर्व में भी इसी तरह की कारवाही हुई थी यही नहीं शराब नर्मदा पट्टी में भी खुली धड़ले से बिक रही है जबकी cm ने नर्मदा किनारे शराब बंद क्रर रखी है इसके बाद अगली कारवाही कब होगी यह भी एक सवाल है धरमपुरी से जगन्नाथ यादव की रिपोर्ट बाइट -01 प्रशांत मंडलोई सहायक जिला आबकारी धार 02 मोनिका सिंह sdop धामनोद
    3
    धामनोद अवैध कच्ची शराब के तहत बुटीनाला में आबकारी व पुलिस की सयुक्त कारवाही 5 प्रकरण दर्ज 12000 महुवा लहान किया नस्ट 3 थाने का बल रहा मौजुद शराब माफियाओ में हड़कंप 
लोकेशन - धामनोद / धरमपुरी 
रिपोर्टर  जगन्नाथ यादव  धरमपुरी 
मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पिने से २२ मोतो के बाद धरमपुरी आबकरी विभाग भी कुम्भकर्ण की नीद से जाग गया और आज सुबह तड़के धार जिले के धामनोद में ३ थानों की  पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुटी नाले के क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। सुबह करीब 7 बजे से 9:30 बजे तक चली कार्रवाई में ९५ लीटर हाथ बैठत महुवा शराब एवं शराब निर्माण में पर्युक्त सामग्री एवं उपकण जप्त क्रर लगभग 12000 किलोग्राम महुवा लहान नष्ट किया गया कुल कीमत 12 .50000 रु बताई गई इस कारवाही में ५ दर्जन से पुलिस बल एवं अधिकारी मौजूद रहे  इस  क्षेत्र में बड़ी संख्या में शराब बनाई जाती है हालांकि दो वर्ष पूर्व में भी इसी तरह की कारवाही हुई थी यही नहीं शराब नर्मदा पट्टी में भी खुली धड़ले से  बिक रही है जबकी cm ने  नर्मदा किनारे शराब बंद क्रर रखी है  
इसके बाद अगली कारवाही कब होगी यह भी एक सवाल है धरमपुरी से जगन्नाथ यादव की रिपोर्ट 
बाइट -01 प्रशांत  मंडलोई सहायक जिला आबकारी  धार
02  मोनिका सिंह sdop  धामनोद
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मोरीको सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया संजय कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर पर नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मंच के संरक्षक पूनमबाई रेवाल, चैनसिंग वडखिया, अमर सिंह ,पारश रेवाल व संयोजक मोहन प्रजापत, लाखन सिंह बारोड़, की उपस्थिति में सर्व सहमति से गोविंद जी मोरी को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जीवन जी पवार राजा प्रजापत सह कोसाध्याच भरत जी मोरी, अशोक जी सिंगर ,उपाध्यक्ष बलराम जी मकवाना जितेन जी प्रजापत, सुरेश प्रजापत सचिव रोहित जी प्रजापत महासचिव रामेश्वर जी प्रजापत को बनाया गया, बैठक में कोसा अध्यक्ष भरत प्रजापत ने अपने कार्य काल का आय व्यय प्रस्तुत किया साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजेश जी भूरिया (भगत) के कार्यकाल की सराहना भी मंच के संरक्षक व सदस्यों द्वारा की गई,बैठक पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया था। हिम्मत बारोड की रिपोर्ट
    1
    नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मोरीको सर्व सहमति से अध्यक्ष बनाया गया

संजय कॉलोनी स्थित माताजी मंदिर पर नव शक्ति युवा मंच की वार्षिक बैठक हुई सम्पन्न,मंच के संरक्षक पूनमबाई रेवाल, चैनसिंग वडखिया, अमर सिंह ,पारश रेवाल व संयोजक मोहन प्रजापत, लाखन सिंह  बारोड़,  की उपस्थिति में सर्व सहमति से गोविंद जी मोरी  को अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जीवन जी पवार राजा प्रजापत सह कोसाध्याच भरत जी मोरी, अशोक जी सिंगर ,उपाध्यक्ष बलराम जी मकवाना जितेन जी प्रजापत, सुरेश प्रजापत सचिव रोहित जी प्रजापत महासचिव रामेश्वर जी प्रजापत को बनाया गया, बैठक में कोसा अध्यक्ष भरत प्रजापत ने अपने कार्य काल का आय व्यय प्रस्तुत किया साथ ही पूर्व अध्यक्ष राजेश जी भूरिया (भगत)  के कार्यकाल की सराहना भी मंच के संरक्षक व सदस्यों द्वारा की गई,बैठक पश्चात सहभोज का आयोजन भी किया गया था।
हिम्मत बारोड की रिपोर्ट
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में आयोजित 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026' का शुभारंभ कार्यक्रम देखें #सेवा_संकल्प_अभियान
    1
    राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गांधी नगर ग्राउंड, इंदौर में आयोजित 'स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026' का शुभारंभ कार्यक्रम देखें 
#सेवा_संकल्प_अभियान
    user_प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
    खबर भारत360 न्यूज Live Depalpur, Indore•
    1 hr ago
  • बड़वाह: सार्वजनिक गणेश उत्सव के मंच पर दूसरे दिवस नानी बाई का मायरा कथा की रही धूम
    1
    बड़वाह: सार्वजनिक गणेश उत्सव के मंच पर दूसरे दिवस नानी बाई का मायरा कथा की रही धूम
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • यदि पुरुषों को सीता जैसी पतिवृता स्त्री चाहिए तो उनका चरित्र भी राम जैसा आदर्श और मर्यादित होना चाहिए।
    1
    यदि पुरुषों को सीता जैसी पतिवृता स्त्री चाहिए तो उनका चरित्र भी राम जैसा आदर्श और मर्यादित होना चाहिए।
    user_दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    दधिवल मानव, ग्राम गिदखिनी
    Farmer हातोद, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • खलघाट मीसाबंदी व समाजसेवी डाँ शोभाराम प्रजापति का निधन* *गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी* *अंतिम यात्रा में बड़ी समाजन एवं भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल* लोकेशन खलघाट /धरमपुरी ,(जगन्नाथ यादव) ग्राम खलघाट के वरिष्ठ भाजपा नेता मीसाबंदी एवं समाजसेवी डॉक्टर शोभाराम प्रजापति का बुधवार देर रात निधन हो गया वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लोकतंत्र सेनानी के रूप में उनके योगदान को देखते हुये अंतिम यात्रा के पुर्व इनके ग्रहनिवास पर पुलिस जवानो के द्वारा गार्ड आफ ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। श्री प्रजापति की शोक की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से लगते ही वरिष्ठ भाजपा नेता सहित सैकड़ो भाजपाई उनके निज स्थान खलघाट पहुंचे जहां पर श्रद्धांजलि के साथ-साथ तिरंगे व भाजपा का झंडा ओढ़कर भाजपायों द्वारा श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर विधायक धरमपुरी ठाकुर धार युंवा मौर्चा जिला अंध्यक्ष उज्जवल सौलंकी मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर धरमपुरी तहसीलदार श्रीमति अंजली गुप्ता धामनोद नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह धामनोद टीआई संतोष यादव एव भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेंश पाटीदार जीवनसिंह पटेल महादेव खानदेशिया विष्णु मालाधारी राधेश्याम कसरावदीया महेश पाटीदार अरूण पाटीदार ओम पाटीदार जितेन्द्र पाटीदार पंकज गावडेकर सहित ग्रामीणों ने उपस्थित होकर खलघाट नर्मदा तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    1
    खलघाट मीसाबंदी व समाजसेवी डाँ शोभाराम प्रजापति का निधन*
*गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी*
*अंतिम यात्रा में बड़ी समाजन एवं भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल*
लोकेशन
खलघाट /धरमपुरी
,(जगन्नाथ यादव)
ग्राम खलघाट के वरिष्ठ भाजपा नेता मीसाबंदी एवं समाजसेवी डॉक्टर शोभाराम प्रजापति का बुधवार देर रात निधन हो गया वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। लोकतंत्र सेनानी के रूप में उनके योगदान को देखते हुये अंतिम यात्रा के पुर्व इनके ग्रहनिवास पर पुलिस जवानो के द्वारा गार्ड आफ  ऑनर के साथ अंतिम सलामी दी गई। श्री प्रजापति की शोक की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से लगते ही वरिष्ठ भाजपा नेता सहित सैकड़ो भाजपाई उनके निज स्थान खलघाट पहुंचे जहां पर श्रद्धांजलि के साथ-साथ तिरंगे व भाजपा का झंडा ओढ़कर भाजपायों द्वारा श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर विधायक धरमपुरी  ठाकुर धार युंवा मौर्चा जिला अंध्यक्ष उज्जवल सौलंकी मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर धरमपुरी तहसीलदार श्रीमति अंजली गुप्ता  धामनोद नायब तहसीलदार कृष्णा पटेल 
धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह धामनोद टीआई संतोष यादव एव भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेंश पाटीदार जीवनसिंह पटेल महादेव खानदेशिया विष्णु मालाधारी राधेश्याम कसरावदीया महेश पाटीदार अरूण पाटीदार ओम पाटीदार जितेन्द्र पाटीदार पंकज गावडेकर सहित ग्रामीणों ने  उपस्थित होकर खलघाट नर्मदा तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 24 घंटे के पूर्व नया बस स्टैंड से चोरी हुई 03 मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी अभिरक्षा में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। *इसी क्रम में दिनांक 15/09/2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित श्रीमाया होटल के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक-एक कर 03 मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की सूचना* प्राप्त हुई। सूचना पर *थाना राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार के नेतृत्व में द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच* की गई। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश की गई। तलाश के दौरान आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ एवं एक बाल अपचारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों को धक्का देकर ले जाते हुए दोनों बदमाशों को सोसाइटी मैदान राजगढ़ के पास पकड़ा गया। दोनों को अभिरक्षा में लेकर चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं। पूछताछ में *आरोपी दिनेश द्वारा पूर्व में राजगढ़ नया बस स्टैंड से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर मोहनखेड़ा हेलीपैड के पास* छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। 👮 *गिरफ्तार/अभिरक्षा में* 1.दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ। 2.एक बाल अपचारी। 🏍️ *जप्त मशरूका* 1.बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹95,000* /- 2.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹60,000* /- 3.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹70,000/* - *कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹2,25,000/-* ⭐ *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, नरेश कोटे, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, रईस पठान, आरक्षक जयेंद्र जादौन, दिलीप डुडवे एवं सैनिक जगदीश कच्छावा की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    24 घंटे के पूर्व नया बस स्टैंड से चोरी हुई 03 मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार एवं एक बाल अपचारी अभिरक्षा में
पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री पारुल बेलापुरकर व एसडीओपी सरदारपुर श्री विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
*इसी क्रम में दिनांक 15/09/2026 को थाना राजगढ़ क्षेत्र के नया बस स्टैंड स्थित श्रीमाया होटल के सामने से अज्ञात बदमाशों द्वारा एक-एक कर 03 मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाने की सूचना* प्राप्त हुई।
सूचना पर *थाना राजगढ़ पुलिस थाना प्रभारी श्री समीर पाटीदार के नेतृत्व में द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच* की गई। सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश अलग-अलग मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की तलाश की गई।
तलाश के दौरान आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ एवं एक बाल अपचारी को चोरी की दो मोटरसाइकिलों को धक्का देकर ले जाते हुए दोनों बदमाशों को सोसाइटी मैदान राजगढ़ के पास पकड़ा गया। दोनों को अभिरक्षा में लेकर चोरी की दोनों मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं।
पूछताछ में *आरोपी दिनेश द्वारा पूर्व में राजगढ़ नया बस स्टैंड से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर मोहनखेड़ा हेलीपैड के पास* छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
👮 *गिरफ्तार/अभिरक्षा में* 
1.दिनेश पिता डूंगर सिंह तड़वला, जाति भिलाला, निवासी ग्राम फरटेडी, थाना राणापुर, जिला झाबुआ।
2.एक बाल अपचारी।
🏍️ *जप्त मशरूका* 
1.बजाज कंपनी की मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹95,000* /-
2.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹60,000* /-
3.हीरो होंडा डीलक्स मोटरसाइकिल — अनुमानित कीमत *₹70,000/* -
*कुल जप्त मशरूका – लगभग ₹2,25,000/-* 
⭐ *सराहनीय भूमिका* 
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना राजगढ़ से उप निरीक्षक निहाल सिंह दंडोतिया, नरेश कोटे, सहायक उप निरीक्षक सैयद अहमद, रईस पठान, आरक्षक जयेंद्र जादौन, दिलीप डुडवे एवं सैनिक जगदीश कच्छावा की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    11 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है। छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके। मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है। छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।
    1
    मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।

बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है।

छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं।

इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।
मध्यप्रदेश के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र स्थित ग्राम खुर्दी में आदिवासी बालक छात्रावास संचालित है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों द्वारा वार्डन एवं अधीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।
बच्चों का आरोप है कि जब वे छात्रावास की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से शिकायत करने की बात करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है और शिकायत करने पर बच्चों के खिलाफ FIR करवाने की बात कही जाती है। बच्चों से 1 हजार रुपए की राशि लेने की बात भी मने आई है।
छात्रावास में बच्चों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक के पास दो छात्रावासों की जिम्मेदारी है, जिसके कारण वे छात्रावास में पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों की व्यवस्थाओं पर उचित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बच्चों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें डराया जाता है तथा उनके साथ मारपीट की जाती है। कुछ बच्चों का कहना है कि वार्डन/अधीक्षक शराब के नशे में छात्रावास में आते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं।
इन शिकायतों को देखते हुए छात्रावास की व्यवस्थाओं, भोजन की गुणवत्ता, बच्चों की सुरक्षा तथा वार्डन/अधीक्षक के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराई जाना आवश्यक है, ताकि यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सके और बच्चों को सुरक्षित एवं उचित वातावरण मिल सके।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा इंदौर–सांवेर। सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा इंदौर–सांवेर। सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है। हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    1
    बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा
इंदौर–सांवेर।
सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है।
हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
बड़ी खबर — सांवेर में जर्जर मकान गिरने से बड़ा हादसा
इंदौर–सांवेर।
सांवेर क्षेत्र में एक जर्जर मकान, जिसे स्थानीय स्तर पर “नेताजी की बिल्डिंग” के नाम से बताया जा रहा है, में तोड़फोड़ और मटेरियल निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान को आंशिक रूप से तोड़े जाने के बाद वहां मटेरियल निकालने और तोड़ने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मलबा गिर गया, जिसकी चपेट में 4 से 5 महिलाओं के आने की सूचना है।
हादसे में तीन महिलाओं की मौत होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। वहीं, एक बच्चे के भी मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। बच्चे को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।
यह जानकारी समंदर मंडोत्रा द्वारा दी गई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और मलबा हटाने का काम जारी है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मृतकों और अन्य प्रभावित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.