logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालई नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिलाः मंडला में पुल के नीचे नहाने गया था मंडला जिले की बालई नदी में डूबे मजदूर का शव करीब 48 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है। बुधवार शाम को नदी में शव तैरता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला।घटना 9 मार्च की दोपहर की है, जब नागपुर निवासी 28 वर्षीय सुभाष भलावी नारायणगंज के पास नेशनल हाईवे-30 पर बने पुल के नीचे नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सुभाष यहां एक ठेकेदार के पास सड़क निर्माण के काम में मजदूरी करता था। दो दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन हादसे की खबर मिलते ही टिकरिया पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची थी। सोमवार और मंगलवार को दिनभर गोताखोरों ने नदी की खाक छानी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को नदी में शव दिखाई दिया, जिसे तुरंत बाहर निकालकर नारायणगंज अस्पताल भेजा गया। टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि मृतक के परिवार को जानकारी दे दी गई है। सुभाष के भाई और अन्य रिश्तेदार नारायणगंज पहुंच चुके हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

17 hrs ago
user_Govardhan kushwaha
Govardhan kushwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
17 hrs ago

बालई नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिलाः मंडला में पुल के नीचे नहाने गया था मंडला जिले की बालई नदी में डूबे मजदूर का शव करीब 48 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया है। बुधवार शाम को नदी में शव तैरता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला।घटना 9 मार्च की दोपहर की है, जब नागपुर निवासी 28 वर्षीय सुभाष भलावी नारायणगंज के पास नेशनल हाईवे-30 पर बने पुल के नीचे नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सुभाष यहां एक ठेकेदार के पास सड़क निर्माण के काम में मजदूरी करता था। दो दिनों तक चला सर्च ऑपरेशन हादसे की खबर मिलते ही टिकरिया पुलिस और एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची थी। सोमवार और मंगलवार को दिनभर गोताखोरों ने नदी की खाक छानी, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। बुधवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को नदी में शव दिखाई दिया, जिसे तुरंत बाहर निकालकर नारायणगंज अस्पताल भेजा गया। टिकरिया थाना प्रभारी प्रदीप पांडे ने बताया कि मृतक के परिवार को जानकारी दे दी गई है। सुभाष के भाई और अन्य रिश्तेदार नारायणगंज पहुंच चुके हैं। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मंडला में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म सोशल मीडिया पर सप्लाई बंद होने की उड़ रही खबरें गैस एजेंसियों ने बताया — सप्लाई पूरी तरह सामान्य लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
    1
    मंडला में गैस सिलेंडर को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म
सोशल मीडिया पर सप्लाई बंद होने की उड़ रही खबरें
गैस एजेंसियों ने बताया — सप्लाई पूरी तरह सामान्य
लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
    user_Neelesh THAKUR
    Neelesh THAKUR
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by प्रशांत पटैल खबरी लाल
    1
    Post by प्रशांत पटैल खबरी लाल
    user_प्रशांत पटैल खबरी लाल
    प्रशांत पटैल खबरी लाल
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला योजना भवन में गुरुवार को शाम 6 बजे एसडीएम एवं तहसीलदारों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ बैठक कर वितरण व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि डीलरों से नियमित संवाद बनाकर रखें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
    1
    कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला योजना भवन में गुरुवार को शाम 6 बजे एसडीएम एवं तहसीलदारों की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में वितरण प्रणाली की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर वितरण में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और डीलरों के साथ बैठक कर वितरण व्यवस्था की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि डीलरों से नियमित संवाद बनाकर रखें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Salim khan
    1
    Post by Salim khan
    user_Salim khan
    Salim khan
    Mandla, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • मंडला - टिकारिया थाना अंतर्गत बालई नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला.. पुल के नीचे नहाने गया था मृतक सुभाष भलावी
    1
    मंडला -  टिकारिया थाना अंतर्गत
बालई नदी में डूबे युवक का शव दो दिन बाद मिला.. पुल के नीचे नहाने गया था मृतक सुभाष भलावी
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Rajju Bhartiya
    1
    Post by Rajju Bhartiya
    user_Rajju Bhartiya
    Rajju Bhartiya
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न आज 12 मार्च को शाम 5 बजे जानकारी प्राप्त हुई,जनपद पंचायत मोहगांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (घुघरी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं: * सहभागिता: बैठक में घुघरी और मोहगांव क्षेत्र की नवांकुर संस्थाओं (प्रगति सेवा समिति, आदर्श ग्राम विकास समिति आदि), मेंटर्स और सीएम इंटर्न्स ने हिस्सा लिया। * प्रमुख एजेंडा: 9 से 15 मार्च तक चलने वाले क्षमता वर्धन प्रशिक्षण की तैयारियों, नर्सरी प्रबंधन, संस्कार केंद्रों के संचालन और MPJAP एप पर जानकारी अपलोड करने की समीक्षा की गई। * नया निर्देश: श्री धुर्वे ने नई समितियों के गठन, खातों के संचालन और त्रैमासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने के निर्देश दिए। * उद्देश्य: ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
    1
    जन अभियान परिषद की विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
आज 12 मार्च को शाम 5 बजे जानकारी प्राप्त हुई,जनपद पंचायत मोहगांव में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (घुघरी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विकासखंड समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में हुई इस बैठक की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:
* सहभागिता: बैठक में घुघरी और मोहगांव क्षेत्र की नवांकुर संस्थाओं (प्रगति सेवा समिति, आदर्श ग्राम विकास समिति आदि), मेंटर्स और सीएम इंटर्न्स ने हिस्सा लिया।
* प्रमुख एजेंडा: 9 से 15 मार्च तक चलने वाले क्षमता वर्धन प्रशिक्षण की तैयारियों, नर्सरी प्रबंधन, संस्कार केंद्रों के संचालन और MPJAP एप पर जानकारी अपलोड करने की समीक्षा की गई।
* नया निर्देश: श्री धुर्वे ने नई समितियों के गठन, खातों के संचालन और त्रैमासिक प्रतिवेदन समय पर जमा करने के निर्देश दिए।
* उद्देश्य: ग्रामीण स्तर पर सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया गया।
    user_Durgesh prajapati
    Durgesh prajapati
    घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिले के बीजाडंडी विकासखंड के ग्राम छिंद गांव निवासी ने गुरुवार को दोपहर 3:45 मिनट पर बताता की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की राशि 1500 रुपए मिल रहे है जिससे हर महीने दैनिक जरूरत को पूरा करने में कर रही हैं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है
    1
    जिले के बीजाडंडी विकासखंड के ग्राम छिंद गांव निवासी ने गुरुवार को दोपहर 3:45 मिनट पर बताता की मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना की राशि 1500 रुपए मिल रहे है जिससे हर महीने दैनिक जरूरत को पूरा करने में कर रही हैं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.