नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ सम्पन्न, डॉ. संदीप सरावगी रहे उपस्थित बबीना (झांसी)। नेशनल पत्रकार एसोसिएशन बबीना इकाई के तत्वाधान में नगर में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही वर-वधु पक्ष के परिजनों एवं नगरवासियों का आगमन प्रारंभ हो गया था, जिससे विवाह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। स्थानीय विवाह घर में छह हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह धार्मिक परंपरा के अनुसार काजी द्वारा संपन्न कराया गया। चुंगी नंबर एक बुध बाजार से दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर डीजे एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारात लेकर निकले। बारातियों ने नाचते-झूमते हुए नगर भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर संतोष साहू, महेंद्र रायकवार, विनोद कुशवाहा, सोनू साहू, ललुआ खान, सौरभ साहू एवं बंटी साहू सहित अन्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। आतिशबाजी से वातावरण उत्सवमय हो उठा। विवाह स्थल पहुंचने पर टीका एवं द्वारचार की रस्मों के बाद पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुए। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। इसके उपरांत वर-वधु पक्ष को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, उपहार एवं वस्त्र भेंट किए गए तथा सभी को भोजन ग्रहण कराया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी जोड़ों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा,एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, कुं. मृगेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप सरावगी द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग एवं सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इसे पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य बताया। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेविका राशि साहू, सुखवीर यादव, रितेंद्र टंडन (ठेकेदार), भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस बल ने बखूबी निभाई। बारात मार्ग से लेकर विवाह स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। समारोह के अंत में अतिथियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार साथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजन संभव हो पाते हैं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जाहिद मंसूरी ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन, बुंदेलखंड प्रभारी दीपक सिंह, राजस्थान प्रभारी दीपक अहिरवार,झांसी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर, प्रमोद सिंह झांकरी, राजेश बिलाटिया, मनोज ओझा, बिहारी साहू, अमित सोनी, वन माली, राजकुमार दीक्षित, अशोक सेन, आशीष उपाध्याय, ब्रजकिशोर बिलगईंया, गोविंद प्रतीक, दीपक जैन, गोविंद त्रिपाठी, अवधेश शर्मा उर्फ लला महाराज, सुनील शर्मा, सीताराम, राजेंद्र सिंह बुंदेला तहसील अध्यक्ष गरौठा, अरविंद सिंह परिहार, रिंकू यादव नगर अध्यक्ष गरौठा ,राजकुमार तिवारी, महेंद्र रैकवार, बिनय कुमार शर्मा धीरू, जिला महामंत्री हेमंत साहू ‘पोपो’, कुलदीप राय, मनीष यादव ‘रिंकू’, बृजेश यादव, रामनरेश ‘गोलू’ यादव, शेख मुख्तार, भोलू कुरैशी, अमित सेन, नासिर हुसैन, फैजान कुरैशी, विवेक विलगैया, विजय वर्मा, रानू जैन, मोहित साहू, नीरज साहू, सोनू साहू, शौर्य शिवहरे, अमित परिहार, संजय घिसौली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नेशनल पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ सम्पन्न, डॉ. संदीप सरावगी रहे उपस्थित बबीना (झांसी)। नेशनल पत्रकार एसोसिएशन बबीना इकाई के तत्वाधान में नगर में सात कन्याओं का निःशुल्क विवाह महायज्ञ हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही वर-वधु पक्ष के परिजनों एवं नगरवासियों का आगमन प्रारंभ हो गया था, जिससे विवाह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। स्थानीय विवाह घर में छह हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया, वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह धार्मिक परंपरा के अनुसार काजी द्वारा संपन्न कराया गया। चुंगी नंबर एक बुध बाजार से दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर डीजे एवं ढोल-नगाड़ों की धुन पर बारात लेकर निकले। बारातियों ने नाचते-झूमते हुए नगर भ्रमण किया। विभिन्न स्थानों पर संतोष साहू, महेंद्र रायकवार, विनोद
कुशवाहा, सोनू साहू, ललुआ खान, सौरभ साहू एवं बंटी साहू सहित अन्य नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया। आतिशबाजी से वातावरण उत्सवमय हो उठा। विवाह स्थल पहुंचने पर टीका एवं द्वारचार की रस्मों के बाद पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुए। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। इसके उपरांत वर-वधु पक्ष को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, उपहार एवं वस्त्र भेंट किए गए तथा सभी को भोजन ग्रहण कराया गया। आयोजन समिति द्वारा सभी जोड़ों को सम्मानपूर्वक विदा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह पारीछा,एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, कुं. मृगेंद्र सिंह, समाजसेवी संदीप सरावगी द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम समाज में एकता, सहयोग एवं सद्भावना को बढ़ावा देते
हैं। उन्होंने इसे पुनीत एवं प्रेरणादायी कार्य बताया। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेविका राशि साहू, सुखवीर यादव, रितेंद्र टंडन (ठेकेदार), भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा साहू, टोल प्लाजा प्रबंधक अभिषेक सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थाना प्रभारी विनय कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस बल ने बखूबी निभाई। बारात मार्ग से लेकर विवाह स्थल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। समारोह के अंत में अतिथियों, समाजसेवियों एवं पत्रकार साथियों को स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। नगर अध्यक्ष शैलेश सोनू शिवहरे ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजन संभव हो पाते हैं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार जाहिद मंसूरी ने
किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर जैन,राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनंदन जैन, बुंदेलखंड प्रभारी दीपक सिंह, राजस्थान प्रभारी दीपक अहिरवार,झांसी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह गौर, प्रमोद सिंह झांकरी, राजेश बिलाटिया, मनोज ओझा, बिहारी साहू, अमित सोनी, वन माली, राजकुमार दीक्षित, अशोक सेन, आशीष उपाध्याय, ब्रजकिशोर बिलगईंया, गोविंद प्रतीक, दीपक जैन, गोविंद त्रिपाठी, अवधेश शर्मा उर्फ लला महाराज, सुनील शर्मा, सीताराम, राजेंद्र सिंह बुंदेला तहसील अध्यक्ष गरौठा, अरविंद सिंह परिहार, रिंकू यादव नगर अध्यक्ष गरौठा ,राजकुमार तिवारी, महेंद्र रैकवार, बिनय कुमार शर्मा धीरू, जिला महामंत्री हेमंत साहू ‘पोपो’, कुलदीप राय, मनीष यादव ‘रिंकू’, बृजेश यादव, रामनरेश ‘गोलू’ यादव, शेख मुख्तार, भोलू कुरैशी, अमित सेन, नासिर हुसैन, फैजान कुरैशी, विवेक विलगैया, विजय वर्मा, रानू जैन, मोहित साहू, नीरज साहू, सोनू साहू, शौर्य शिवहरे, अमित परिहार, संजय घिसौली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
- आगामी होली पर्व और राजस्व वृद्धि के दृष्टिगत जिलाधिकारी मृदुल चौधरी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने जिलेभर में रविवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के तहत पांचों क्षेत्रों के आबकारी निरीक्षकों ने पुलिस बल के साथ देशी व कंपोजिट शराब दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। टीमों ने टेस्ट परचेजिंग के जरिए ओवररेटिंग की जांच की और स्टॉक पंजिका का भौतिक सत्यापन किया।1
- झांसी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साधु की बाइक में टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार साधु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर भर्ती कराया, जहां साधु का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम एवनी निवासी 69 वर्षीय साधु लक्ष्मी प्रसाद बाइक से बरुआमाफ से अपने गांव एवनी जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम बड़ागांव के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साधु घायल होकर सड़क पर गिर गए। जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है, फिलहाल घायल साधु का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, और पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश में जुटी है। घायल साधु1
- Post by News24harkhabar1
- भारत ने मैच जीत कर सेमीफाइनल में बनाई जगह1
- Post by S News1
- इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन(राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन) झांसी के द्वारा होली मिलन का आयोजन आज दिनांक 01 मार्च 2026 को इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन झांसी इकाई के द्वारा होली मिलन का आयोजन बड़े धूमधाम से राधा-कृष्ण मंदिर, डिफेंस कॉलोनी, करगुआ जी में मनाया गया। इसमें कई दर्जन पूर्व सैनिको ने भाग लिया एवं एक दूसरे को बधाई दी। इसी के साथ डिवीजन मुख्यालय झांसी से सेना के सेवारत ऑफिसर, जूनियर कमीशन ऑफिसर एवं कुछ जवानों ने भी शामिल होकर हम सभी से बातचीत की और कुछ जरूरी पत्र पढ़कर बताएं जो सेना मुख्यालय, नई दिल्ली से प्राप्त हुए थे। साथ ही एक-एक बुकलेट भी सभी को दिया, जिसमें बहुत सी अच्छी-अच्छी उपयोगी जानकारी है। और साथ ही हम सभी से समस्याओं के बारे में भी पूछताछ की, जिससे वह आगे पहुंचाकर उनका निराकरण करा सके। इसके बाद जो हमारे नए साथी जुड़े हैं, उनका परिचय हुआ एवं उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। सभी ने फूलों से होली खेली और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी और एक ग्रुपिंग फोटो हुई। अंत में चाय नाश्ते की भी व्यवस्था की गई थी । उसका हम सभी ने आनंद लिया और सभी ने सेना की टीम को धन्यवाद किया। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन जनक सिंह जी ने होली मिलन समारोह के समापन की घोषणा की और सभी का आभार व्यक्त किया। होली मिलन समारोह में वेटरन जनक सिंह, वी बी दीक्षित, इंद्रपाल कुशवाहा, रविंद्र सिंह, राम प्रकाश, आरसी शिवहरे, भगवत प्रसाद, धन सिंह कुशवाहा, किशोर मंडले, जीडी कुशवाहा, पी एन शर्मा, राम सहाय, राजेंद्र प्रसाद, पी एन शुक्ला, जीसी शर्मा, जागेश कुमार , वेद प्रकाश, राजेश थापा, बलवीर सिंह, गुलाब सिंह, हरिश्चंद्र, तेज सिंह, एस बी सिंह, मोतीलाल प्रजापति, रामलला पटेल, राकेश सिंह जादौन, राजेंद्र गिरी, जनक किशोर दुबे, शंभू दयाल, प्रेम सिंह, रघुवंश राय, राकेश कुमार सिंह, बाबूराम कश्यप, सीता शरण, विजय राम यादव, राजवली यादव, एस एस राजपूत, आरके कुशवाहा, लखन लाल, कैलाश नारायण, हरिकिशन, वीरेंद्र सिंह, सचिन कुमार , शिवदीन, मातादीन कुशवाहा, मानसिंह यादव, राकेश कुमार सिंह, इत्यादि शामिल हुए।1
- Post by Bablu Ramaiya1
- झांसी से वसीम रज़ा की रिपोर्ट- यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों के खिलाफ रविवार को टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने नंदनपुरा और आवास विकास क्षेत्र में सर्जिकल स्ट्राइक की। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगाकर रसूख दिखा रही एक थार पर 7500 का जुर्माना ठोंका गया, वहीं नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले ट्रक पर 20,000 की बड़ी कार्रवाई हुई। कार्रवाई यहीं नहीं रुकी, बिना नंबर और बिना डीएल के दौड़ रही बुलेट पर 11,000 का जुर्माना और एक ट्रैक्टर पर 12,000 का जुर्माना) लगाकर मौके पर ही सीज कर दिया गया। क्राफ्ट मेला मैदान के पास स्टंटबाजी कर रहे दो बाइकर्स भी पुलिस के हत्थे चढ़े। बिना कागजों के दौड़ रही R15 को 13,000 के जुर्माने के साथ सीज किया गया, जबकि एक नाबालिग द्वारा स्प्लेंडर चलाने पर 11,000 का चालान काटकर गाड़ी थाने पहुँचा दी गई। टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई का यह सिलसिला जारी रहेगा।।1