गंगा पुल निर्माण में देरी पर आजसू ने दी आंदोलन की चेतावनी साहेबगंज-मनिहारी गंगा पुल के निर्माण में हो रही देरी अब राजनीतिक मुद्दा बनने लगी है। पुल निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर आजसू पार्टी ने नाराजगी जताते हुए आंदोलन की तैयारी शुरू करने की बात कही है। रविवार को जेएन राय रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि साहेबगंज और मनिहारी के बीच गंगा पर बन रहा पुल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से झारखंड और बिहार के बीच आवागमन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। बावजूद इसके निर्माण कार्य की रफ्तार संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग से निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने और काम में तेजी लाने की मांग की। वहीं आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी जल्द ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र भेजकर पुल निर्माण में हो रही देरी से अवगत कराएगी। इसके बाद भी यदि निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं आती है तो पार्टी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत धरना-प्रदर्शन, जनआंदोलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन भी किया जाएगा। आजसू ने स्पष्ट किया कि गंगा पुल निर्माण में देरी के मुद्दे को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी। वहीं प्रेस कांफ्रेंस में कृष्णा शर्मा, राजीव कुमार, सोनू कुमार मिश्रा, रामप्रवेश यादव समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

- कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री का काम अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाने की दिशा में किए गए बदलाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री का काम अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। रजिस्ट्री प्रक्रिया को पेपरलेस और डिजिटल बनाने की दिशा में किए गए बदलाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। जमीन की रजिस्ट्री कराने पहुंचने वाले लोगों को पहले की तुलना में कागजी प्रक्रिया से कम जूझना पड़ रहा है। ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए दस्तावेजों की तैयारी और सत्यापन को आसान बनाने की कोशिश की जा रही है। इससे समय की बचत के साथ रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने में भी मदद मिल रही है। निबंधन कार्यालय में लोगों को डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग नई व्यवस्था को समझकर इसका इस्तेमाल कर सकें। जिला अवर निबंधक हरिशंकर सुमन ने बताया कि तकनीक के इस्तेमाल से रजिस्ट्री प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि रजिस्ट्री के दौरान अनावश्यक परेशानी कम हो। कुल मिलाकर, कटिहार निबंधन कार्यालय अब पारंपरिक कागजी व्यवस्था से आगे बढ़ते हुए डिजिटल और पेपरलेस सिस्टम की ओर तेजी से कदम बढ़ाता नजर आ रहा है।1
- #Bhagalpur पूर्व विधायक इंजीनियर ललन कुमार ने क्या पीरपैंतीे जनता के लिए कहा खासकर बाढ़ प्रभावित लोग के बारे में क्या कहा कुछ खास बातचीत.. #viral #tranding #FacebookPage Sanjeev Kumar Carvan News #pirpainti #barahat #meharma1
- पूर्णिया जिले के चौपाई गांव में युवक युवतियों का अंतरजाती विवाह होने के कारण गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है1
- Post by लोकल 18 न्यूज़ कटिहार1
- *जूतों के सोल में बिका छात्रों का भविष्य, भाजपा सरकार कटघरे में* *जूतों के सोल में महाराष्ट्र के युवाओं के भविष्य का सौदा! आगरा से लेकर ठाणे तक फैले इस भ्रष्टाचार के जाल ने साबित कर दिया है कि भाजपा राज में न परीक्षा सुरक्षित है और न युवाओं का भविष्य। महज़ 8 हजार रुपए और एक प्लॉट के लालच में मेहनतकश छात्रों के सपनों को कुचल दिया गया और परीक्षा की तारीख आते ही तारीख पर तारीख देकर युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया गया। आखिर युवाओं के भविष्य से इस खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाब दीजिए!*1
- सुशांत- दिशा के गवाहों पर हमला! सलमान खान को लेकर क्यों मचा बवाल?1
- जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,,1
- न्यू मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 15,700 रुपये जुर्माना वसूला कटिहार। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कटिहार नगर निगम की ओर से शहर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को न्यू मार्केट क्षेत्र में विशेष प्लास्टिक रेड अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने विभिन्न दुकानों की जांच कर सिंगल यूज प्लास्टिक के थैले, डिस्पोजल और अन्य प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को जब्त किया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के इस्तेमाल को लेकर कुल 15,700 रुपये की दंड राशि वसूल की। अधिकारियों ने दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने और इसके स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। अभियान के दौरान न्यू मार्केट क्षेत्र में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा संबंधित लोगों से नियमानुसार जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम प्रशासन ने दुकानदारों और व्यवसायियों से शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। अभियान के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी नूर अली खान, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह, सहायक अभियंता अभय कुमार, नगर प्रबंधक ज्योति कृष्णमूर्ति सहित नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1