logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विचारपुर में 119 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, विचारपुर में 119 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, 3 अगस्त सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडरिया रोड स्थित ग्राम विचारपुर में दबिश देकर 119 पौवा अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.42 बल्क लीटर शराब, बिक्री की 500 रुपये नगद राशि तथा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल 61,740 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी, विनायक यादव, गुलशन भगत और संजय धुर्वे शामिल हैं। चारों को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना छुईखदान में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

11 hrs ago
user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

विचारपुर में 119 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, विचारपुर में 119 पौवा अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, 3 अगस्त सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार छुईखदान पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडरिया रोड स्थित ग्राम विचारपुर में दबिश देकर 119 पौवा अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21.42 बल्क लीटर शराब, बिक्री की 500 रुपये नगद राशि तथा परिवहन में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल सहित कुल 61,740 रुपये का सामान जब्त किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत ढीमर उर्फ बंटी, विनायक यादव, गुलशन भगत और संजय धुर्वे शामिल हैं। चारों को शराब बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना छुईखदान में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में छुईखदान थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड* नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला। मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
    1
    *नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड*
*नेहरू बाल उद्यान में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप ने मनाया मित्रता दिवस, सदस्यों ने बांधे दोस्ती के बैंड*
नवापारा-राजिम। नगर के नेहरू बाल उद्यान में रविवार को मित्रता दिवस (फ्रेंडशिप डे) का आयोजन मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों द्वारा उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर गीत-संगीत का विशेष आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी लोगों ने संगीत का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया। वातावरण में मित्रता, अपनत्व और खुशी का माहौल देखने को मिला।
मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है, जो हर परिस्थिति में साथ निभाने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल बढ़ाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
कार्यक्रम में ग्रुप के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान सभी ने नियमित रूप से ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ... Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...
    1
    Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...

Alakh Sir Help On Assam Flood : असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ...
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    19 hrs ago
  • कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan
    1
    कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan 
कवर्धा भोरमदेव मंदिर में भारी संख्या मे श्रद्धालु।। Kawardha Bhoramdev Temple Swan
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें। उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।
    1
    बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता
बालाघाट के नए कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला कार्यभार, संवेदनशीलता और पारदर्शिता होगी प्राथमिकता
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार 03 अगस्तय को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।
कलेक्टर श्री कुमार सत्यम ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर जाकर निराकरण सुनिश्चित करने तथा प्रो-एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही बालाघाट जिले को विकास और सुशासन के हर पैमाने पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी समन्वय और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।
कलेक्टर श्री सत्यम ने आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले शिविरों में सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दें।
उल्लेखनीय है कि श्री कुमार सत्यम इससे पूर्व एसडीएम डिंडोरी, एसडीएम सौंसर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत मंदसौर तथा अतिरिक्त कलेक्टर ग्वालियर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।
    user_लोकेश गोखले
    लोकेश गोखले
    Local News Reporter किरनापुर, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के अनुसार गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खसरा क्रमांक 97/1 की लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इस भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन एवं अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखा जाए तथा यदि जांच में अवैध कब्जा पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आगे भी प्रशासन के समक्ष आवाज उठाने की बात कही।
    3
    सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के तिल्दा-नेवरा खंड ने ग्राम सासाहोली वार्ड क्रमांक 01 में स्थित सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए तहसीलदार तिल्दा-नेवरा को ज्ञापन सौंपा है।
पार्टी के अनुसार गोपाल पेट्रोल पंप के पीछे स्थित खसरा क्रमांक 97/1 की लगभग 5 से 7 एकड़ सरकारी भूमि पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि सीमित बची है, इसलिए इस भूमि को भविष्य में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के सामुदायिक भवन एवं अन्य जनहित कार्यों के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए।
पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए, सरकारी भूमि को शासन के अधीन सुरक्षित रखा जाए तथा यदि जांच में अवैध कब्जा पाया जाता है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है और उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनहित एवं सार्वजनिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए आगे भी प्रशासन के समक्ष आवाज उठाने की बात कही।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    38 min ago
  • भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... आज उनका BJ ,RS के दक्षिणपंथी लंपटों द्वारा सोशल मीडिया पर इनका RATE लगाया जा रहा है।
    1
    भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... 
भारत की बेटी श्रद्धा सिंह है, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल थी। लेकिन मोदी जी को ये सब नही दिखेगा... 
आज उनका BJ ,RS के दक्षिणपंथी लंपटों द्वारा सोशल मीडिया पर इनका RATE लगाया जा रहा है।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    22 hrs ago
  • सावन में भोरमदेव की धरा पर सजा संभागीय सरस मेला 🌿 Kawardha Chattisgarh Bhoramdev Mela ✨ सावन में भोरमदेव की धरा पर सजा संभागीय सरस मेला 🌿 📍 स्थान: भोरमदेव मंदिर (चौरा), कबीरधाम 📅 2 से 6 अगस्त 2026 ग्रामीण संस्कृति, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, स्थानीय हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम। परिवार के साथ जरूर पहुंचें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें। #Sarasmela #Bhoramdev #Kabirdham #Chhattisgarh #Sawan2026 #VocalForLocal #SelfHelpGroups #LocalProducts
    1
    सावन में भोरमदेव की धरा पर सजा संभागीय सरस मेला 🌿 Kawardha Chattisgarh Bhoramdev Mela 
✨ सावन में भोरमदेव की धरा पर सजा संभागीय सरस मेला 🌿
📍 स्थान: भोरमदेव मंदिर (चौरा), कबीरधाम
📅 2 से 6 अगस्त 2026
ग्रामीण संस्कृति, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, स्थानीय हस्तशिल्प और स्वादिष्ट व्यंजनों का अनूठा संगम। परिवार के साथ जरूर पहुंचें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।
#Sarasmela #Bhoramdev #Kabirdham #Chhattisgarh #Sawan2026 #VocalForLocal #SelfHelpGroups #LocalProducts
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पहली बारिश में ही टूटा 20 लाख का पुल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा के ग्राम भुरसुदा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा महीने पहले बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और सड़क धंसने के बाद ग्रामीणों और उपसरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भुरसुदा और गुजरा के बीच नाले पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण कराया गया था। वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी, क्योंकि बारिश के दिनों में आवागमन और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद पहली बारिश में ही पुल की सड़क धंस गई और कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं। उपसरपंच राजेश नायक का आरोप है कि उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया और बाद में दरारों को छिपाने के लिए रातों-रात सीमेंट-कंक्रीट से मरम्मत कर लीपापोती की गई। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच महिला हैं, लेकिन अधिकांश कार्य उनके पति और पुत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण एजेंसी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों तथा गुणवत्ता प्रमाणित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
    4
    पहली बारिश में ही टूटा 20 लाख का पुल, ग्रामीणों ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
तिल्दा-नेवरा। विकासखंड तिल्दा-नेवरा के ग्राम भुरसुदा में लगभग 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल पहली ही तेज बारिश के बाद क्षतिग्रस्त हो गया। करीब सवा महीने पहले बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ने और सड़क धंसने के बाद ग्रामीणों और उपसरपंच ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं तथा निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भुरसुदा और गुजरा के बीच नाले पर किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगभग 15 मीटर लंबी पुल का निर्माण कराया गया था। वर्षों से इस पुल की मांग की जा रही थी, क्योंकि बारिश के दिनों में आवागमन और खेतों तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता था। लेकिन निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद पहली बारिश में ही पुल की सड़क धंस गई और कई स्थानों पर चौड़ी दरारें दिखाई देने लगीं।
उपसरपंच राजेश नायक का आरोप है कि उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले ही जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया और बाद में दरारों को छिपाने के लिए रातों-रात सीमेंट-कंक्रीट से मरम्मत कर लीपापोती की गई।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत की निर्वाचित सरपंच महिला हैं, लेकिन अधिकांश कार्य उनके पति और पुत्र द्वारा संचालित किए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है।
ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण एजेंसी, पंचायत के जिम्मेदार लोगों तथा गुणवत्ता प्रमाणित करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो भविष्य में यह पुल किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • 18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्रा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर से किया शुभारंभ
    1
    18 किमी लंबी भोरमदेव पदयात्रा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बूढ़ा महादेव मंदिर से किया शुभारंभ
    user_Jeevan Yadav
    Jeevan Yadav
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.