एक महिला परिचालक एवं सवारियों को बेहद परेशान कर रही है सूत्रों के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ, महिला पहले परिचालक को संत कबीर नगर पुलिस के पास ले गई कोतवाली में वहां पुलिस ने महिला को समझा बूझकर वापस कर दिया एवं फिर परिचालक के साथ इस गाड़ी में बैठा दिया महिला ने फिर आगे चलकर बस्ती के बाद छावनी थाने के पास 112 नंबर फोन किया और फिर परिचालक को ब्लैकमेल करने में लगी है जैसा बस में बैठी सवारियों का बयान है उसके अनुसार सारी गलती उसे महिला की है संत कबीर नगर पुलिस ने उसे समझा बूझकर हटा दिया था जबरदस्ती फिर बस में बैठी क्योंकि उसके पास टिकट रहा होगा सवारी की दुर्दशा हो रही है सरकारी बस के अंदर आता है प्रशासन एक अधिकारियों को मामले को सब ज्ञान में लेकर फौरन तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए जिससे ऐसी महिलाएं बसों में किसी सीधे-साधे आदमी का या किसी कर्मचारी का शोषण न कर पाए
एक महिला परिचालक एवं सवारियों को बेहद परेशान कर रही है सूत्रों के माध्यम से वीडियो प्राप्त हुआ, महिला पहले परिचालक को संत कबीर नगर पुलिस के पास ले गई कोतवाली में वहां पुलिस ने महिला को समझा बूझकर वापस कर दिया एवं फिर परिचालक के साथ इस गाड़ी में बैठा दिया महिला ने फिर आगे चलकर बस्ती के बाद छावनी थाने के पास 112 नंबर फोन किया और फिर परिचालक को ब्लैकमेल करने में लगी है जैसा बस में बैठी सवारियों का बयान है उसके अनुसार सारी गलती उसे महिला की है संत कबीर नगर पुलिस ने उसे समझा बूझकर हटा दिया था जबरदस्ती फिर बस में बैठी क्योंकि उसके पास टिकट रहा होगा सवारी की दुर्दशा हो रही है सरकारी बस के अंदर आता है प्रशासन एक अधिकारियों को मामले को सब ज्ञान में लेकर फौरन तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए जिससे ऐसी महिलाएं बसों में किसी सीधे-साधे आदमी का या किसी कर्मचारी का शोषण न कर पाए
- Post by फ़िरोज़ अहमद1
- गोरखपुर में बेकाबू डंपर ने 9वीं के छात्र को कुचला, मौत,आक्रोशित ग्रामीणों ने तीन डंपर कुचे, एक डंपर फूंका! हादसे के बाद सड़क पर ग्रामीणों का जोरदार प्रदर्शन,पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का आरोप! #गोरखपुर #GorakhpurNews #डंपरहादसा #सड़कहादसा #छात्रकीमौत #DumperAccident #BreakingNews #GorakhpurNewsToday #ग्रामीणप्रदर्शन #लाठीचार्ज #पुलिस #ABC_Hindustan #ABCHindustan #उत्तरप्रदेश #UPNews1
- UPI Charge Truth: ₹2,000 से ऊपर UPI Payment पर नया Rule? RBI-NPCI का पूरा सच जानिए1
- पाली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, पूजा-अर्चना के बाद हुआ मिष्ठान वितरण गोरखपुर। पाली क्षेत्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के घघसरा बाजार, जोगिया चौराहा, ठर्रापार, नेवास सहित आसपास के विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों, कारीगरों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न बाजारों और चौराहों पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा। विश्वकर्मा पूजा को लेकर सुबह से ही दुकानों, प्रतिष्ठानों, वर्कशॉप, निर्माण स्थलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में विशेष तैयारियां शुरू हो गई थीं। लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई करने के साथ ही मशीनों, औजारों और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों को साफ कर व्यवस्थित किया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा एवं चित्र के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा को पुष्प, माला, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किए। लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि, कारोबार में उन्नति और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं एवं आसपास मौजूद लोगों के बीच मिष्ठान और प्रसाद का वितरण किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। घघसरा बाजार में विशेष उत्साह घघसरा बाजार में विश्वकर्मा पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा कर पूजा की व्यवस्था की गई थी। वहीं जोगिया चौराहा, ठर्रापार और नेवास क्षेत्र में भी दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और प्रसाद ग्रहण किया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दुर्गेश, जयप्रकाश, अनुराग, कुणाल, सत्य प्रकाश, मंटू, सुशील विश्वकर्मा, शैलेंद्र विश्वकर्मा, नीरज विश्वकर्मा और मनीष विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों की मौजूदगी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, वास्तुकला और तकनीकी कार्यों का देवता माना जाता है। यही वजह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन विशेष रूप से औजारों, मशीनों और कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की पूजा करने की परंपरा है। लोगों का मानना है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता, व्यवसाय में वृद्धि और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। विश्वकर्मा पूजा के चलते पाली क्षेत्र के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर दिनभर चहल-पहल बनी रही। विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना के बाद मिष्ठान और प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मनाते हुए भगवान विश्वकर्मा से सुख, समृद्धि और उन्नति की कामना की।4
- निर्माण, सृजन और शिल्पकला के अधिष्ठाता देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति का संचार हो।1
- आप सभी को हमारे तरफ से विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं...🙏🙏1
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया कल्याण मंडपम का लोकार्पण गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार, 16 सितंबर को जंगल नकहा नंबर-2 स्थित नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। करीब 3.08 करोड़ रुपये की लागत से बने इस दो मंजिला मंडपम का निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया है। करीब 2,461 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस कल्याण मंडपम में लगभग 300 लोगों के आयोजन की क्षमता है। यहां बड़ा हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय, चेंज रूम, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। परिसर में लॉन और फव्वारा भी बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने मंडपम का निरीक्षण करने के बाद परिसर में मौलश्री का पौधारोपण भी किया। यह सुविधा खासतौर पर अल्प एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों को मांगलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की गई है। जंगल नकहा का यह मंडपम गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा लोकार्पित आठवां कल्याण मंडपम बताया गया है। इसके अलावा दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी चल रहा है। रिपोर्ट: आलोक कुमार पांडेय आजकल न्यूज़ 241
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 1100 ग्राम अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 17.09.2026 को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को NH 27 काला गेट के पास से अवैध गांजा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर । बरामदगी 1100 ग्राम अवैध गांजा । 01 अदद मोटरसाइकिल । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव ।2
- गोरखपुर में बीएससी छात्र शुभम मिश्रा की चा*कू मार*कर नि*मर्म ह*या,इलाके में मचा हड़*कंप..पुलिस जाँच में जुटी..।1