logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विक्रमशिला सेतु की जर्जर हालत से बढ़ी चिंता कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन बेखबर भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बाद अब विक्रमशिला सेतु की हालत भी चिंताजनक हो गई है। पुल पर जगह-जगह दरारें और क्षतिग्रस्त हिस्से हादसे को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत और जांच नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की लापरवाही पर होगी।

22 hrs ago
user_Latest news india
Latest news india
Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

विक्रमशिला सेतु की जर्जर हालत से बढ़ी चिंता कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रशासन बेखबर भागलपुर में सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के बाद अब विक्रमशिला सेतु की हालत भी चिंताजनक हो गई है। पुल पर जगह-जगह दरारें और क्षतिग्रस्त हिस्से हादसे को न्योता दे रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत और जांच नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की लापरवाही पर होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर सधुवापुर ग्राम पंचायत के परागी पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई। गांव निवासी ऊषा देवी और शोभावती ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके 12 वर्षीय बेटे सहित दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान मारपीट की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद कर ली गई थीं, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। उनका दावा है कि उस फोन में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं। पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब उन्होंने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। साथ ही आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके बेटे व पति का रास्ता रोककर हमला करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन थाने से ले जाने के लिए कहा गया है।
    4
    बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर सधुवापुर ग्राम पंचायत के परागी पुरवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला, बल्कि उल्टे उन्हीं पर कार्रवाई कर दी गई।
गांव निवासी ऊषा देवी और शोभावती ने पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि परिवार के ही दूसरे पक्ष से उनका काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके 12 वर्षीय बेटे सहित दोनों महिलाओं को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
पीड़ितों का कहना है कि घटना के दौरान मारपीट की तस्वीरें मोबाइल फोन में कैद कर ली गई थीं, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। उनका दावा है कि उस फोन में घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य मौजूद हैं।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि जब उन्होंने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई, तो पुलिस ने उल्टे उन्हीं पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर दी। साथ ही आरोप लगाया कि दूसरा पक्ष लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है और उनके बेटे व पति का रास्ता रोककर हमला करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ितों के अनुसार, इससे पहले भी कई बार हमले की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित ने अपनी जान को खतरा बताते हुए प्रशासन से सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि मोबाइल फोन थाने से ले जाने के लिए कहा गया है।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत #CO नानपारा महोदय व #कोतवाल नानपारा महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी। #UPPolice #BahraichPolice #SPBahraich
    1
    अलविदा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत #CO नानपारा महोदय व #कोतवाल नानपारा महोदय द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते हुए व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धर्मगुरुओं से वार्तालाप कर शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।
#UPPolice #BahraichPolice  #SPBahraich
    user_OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    OFFICIAL QADRI NEWS 📰🗞️
    Classified ads newspaper publisher नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 21/03/2026 Eid Mubarak sabhi bhaiyon ko sabhi bahanon aur Mao ko sabhi chacha ko sabhi bhaiyon ko meri taraf se Eid Mubarak
    1
    21/03/2026
Eid Mubarak sabhi bhaiyon ko sabhi bahanon aur Mao ko sabhi chacha ko sabhi bhaiyon ko meri taraf se Eid Mubarak
    user_AIMIM SHAFIk KHAN
    AIMIM SHAFIk KHAN
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएसी के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च नानपारा, बहराइच: चांद रात के मौके पर नानपारा के बाजारों में देर रात तक जबरदस्त रौनक देखने को मिली। ईद की तैयारियों को लेकर लोग बड़ी संख्या में बाजारों में उमड़ पड़े। सेवई की दुकानों पर खासा आकर्षण रहा, जहां तरह-तरह की सेवइयां और खोया सजे हुए दिखाई दिए। कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, वहीं चप्पल और जूतों की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बाजारों में परिवारों के साथ खरीदारी करते लोग और बच्चों की चहल-पहल ने पूरे माहौल को त्योहारमय बना दिया। हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया, जिससे साफ झलक रहा था कि लोग ईद के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। कोतवाली नानपारा की टीम ने पीएसी फोर्स के साथ बाजार और मुख्य सड़कों पर पैदल मार्च किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस की सक्रियता यह साफ संकेत दे रही है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    ईद से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पीएसी के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च
नानपारा, बहराइच: चांद रात के मौके पर नानपारा के बाजारों में देर रात तक जबरदस्त रौनक देखने को मिली। ईद की तैयारियों को लेकर लोग बड़ी संख्या में बाजारों में उमड़ पड़े। सेवई की दुकानों पर खासा आकर्षण रहा, जहां तरह-तरह की सेवइयां और खोया सजे हुए दिखाई दिए। कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही, वहीं चप्पल और जूतों की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
बाजारों में परिवारों के साथ खरीदारी करते लोग और बच्चों की चहल-पहल ने पूरे माहौल को त्योहारमय बना दिया। हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल नजर आया, जिससे साफ झलक रहा था कि लोग ईद के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वहीं, त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। कोतवाली नानपारा की टीम ने पीएसी फोर्स के साथ बाजार और मुख्य सड़कों पर पैदल मार्च किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों व माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। पुलिस की सक्रियता यह साफ संकेत दे रही है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_Latest news india
    Latest news india
    Local News Reporter नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद बहराइच के थाना क्षेत्र रूपईडीहा में इन दिनों मिट्टी खनन माफियाओं का बोल बाला है। माफिया खुले आम प्रशाशन /जिम्मेदारों के सामने से ही मिट्टी खनन कर सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्रालियों से रूपईडीहा ,नहर चौराहा जैतापुर , बाबागंज, जामोग, बरवालिया आदि स्थानों पर ले जाकर बिक्री कर अपनी जेब गर्म कर माला मॉल हो रहे है। वही दूसरी ओर कृषि योग्य भूमि की सीने को रोलर व जेसीबी मशीन की सहायता से सीने को चीरकर बंजर बना रहे है। लेकिन दिन हो या रात । बेखौफ मिट्टी खनन माफिया खुले आम प्रशाशन को चुनौती देते हुए सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढोते हुए नजर आते रहते है। ख़रहानिया , जैतापुर, निधिनगर आदि दर्जनों स्थानों की खेती योग्य भूमि को बंजर बना चुके है। आगे देखना होगा क्या कड़ी प्रशाशन की करवाई के लिए जानी जाने वाली नानपारा एसडीएम इस पर अंकुश लगाएंगी या फिर यूं ही यह माफिया फलते फूलते रहेंगे। आइए देखते है मेरे द्वारा तैयार यह वीडियो में यह मेरी विशेष रिपोर्ट:
    1
    जनपद बहराइच के थाना क्षेत्र रूपईडीहा में इन दिनों मिट्टी खनन माफियाओं का बोल बाला है। माफिया खुले आम प्रशाशन /जिम्मेदारों के सामने से ही मिट्टी खनन कर  सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन ट्रैक्टर ट्रालियों से  रूपईडीहा ,नहर चौराहा जैतापुर , बाबागंज,  जामोग, बरवालिया आदि स्थानों पर ले जाकर बिक्री कर अपनी जेब गर्म कर माला मॉल हो रहे है। वही दूसरी ओर कृषि योग्य भूमि की सीने को रोलर व जेसीबी मशीन की सहायता से सीने को चीरकर  बंजर बना रहे है। लेकिन दिन हो या रात  । बेखौफ मिट्टी खनन माफिया खुले आम प्रशाशन को चुनौती देते हुए सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढोते हुए नजर आते रहते है। ख़रहानिया , जैतापुर, निधिनगर  आदि  दर्जनों स्थानों की खेती योग्य  भूमि को बंजर बना चुके है।  आगे देखना होगा क्या कड़ी प्रशाशन की करवाई के लिए जानी जाने वाली नानपारा एसडीएम इस पर अंकुश लगाएंगी या फिर यूं ही यह माफिया फलते फूलते रहेंगे। आइए देखते है मेरे द्वारा तैयार यह वीडियो में यह मेरी विशेष रिपोर्ट:
    user_Rajkumar sharma
    Rajkumar sharma
    Ptrakar नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by शिवनंदन गौतम
    1
    Post by शिवनंदन गौतम
    user_शिवनंदन गौतम
    शिवनंदन गौतम
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मिहीपुरवा (बहराइच)। ब्लॉक मिहीपुरवा क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शनिवार सुबह ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईदगाहों में पहुंचकर नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। क्षेत्र के मोतीपुर, लौकाही, बलाई गांव, सर्रा, उर्रा सहित कई गांवों के ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हर तरफ भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ईद के मौके पर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। उनके अनुसार, सभी स्थानों पर ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
    2
    मिहीपुरवा (बहराइच)। ब्लॉक मिहीपुरवा क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शनिवार सुबह ईद का पर्व पूरे हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईदगाहों में पहुंचकर नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली एवं तरक्की के लिए दुआएं मांगीं।
क्षेत्र के मोतीपुर, लौकाही, बलाई गांव, सर्रा, उर्रा सहित कई गांवों के ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान हर तरफ भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
ईद के मौके पर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईदगाहों और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। उनके अनुसार, सभी स्थानों पर ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
ईद के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
    user_Saket
    Saket
    पत्रकार मिहीनपुरवा मोतीपुर, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शनिवार सुबह खराब मौसम के बावजूद ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। रखौना, अलीनगर, नकहा, शिवपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और पूरे अनुशासन के साथ नमाज़ अदा की। नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। नमाज़ समाप्त होने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग और बेहतर व्यवस्था की सराहना की। कुल मिलाकर खैरीघाट थाना क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साह के साथ मनाया गया।
    4
    बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में शनिवार सुबह खराब मौसम के बावजूद ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। रखौना, अलीनगर, नकहा, शिवपुर सहित क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों में बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और पूरे अनुशासन के साथ नमाज़ अदा की।
नमाज़ के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए हाथ उठाकर दुआ मांगी। नमाज़ समाप्त होने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान पूरे क्षेत्र में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का सुंदर संदेश देखने को मिला।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना क्षेत्र के सभी प्रमुख ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात किया गया था और अधिकारी लगातार भ्रमण करते रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी के चलते कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सहयोग और बेहतर व्यवस्था की सराहना की। कुल मिलाकर खैरीघाट थाना क्षेत्र में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उत्साह के साथ मनाया गया।
    user_Anurag Sharma
    Anurag Sharma
    नानपारा, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.