*क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*
*क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा सतत प्रभावी कार्रवाई कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 6980 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी । घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी कन्हैया पुत्र रमेश साहनी निवासी ग्राम बेलहरकला थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर दिनांक 31.03.2026 को वादी के मोबाइल नम्बर(फोन पे) से गलत अकाउंट पर 6980 रुपये ट्रांसफर हो गया था । तत्पश्चात् वादी द्वारा थाना बेलहरकला पर शिकायत दर्ज कराया गया था । जिसके उपरान्त तत्काल कार्यवाही करते हुए साइबर हेल्प डेस्क थाना बेलहरकला द्वारा 6980 रूपये (शत प्रतिशत) वापस करा दिया गया । *बरामदगी टीम-* प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला श्री अनिल कुमार, उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, का0 दीनानाथ, का0 शैलेश यादव, म0का0 वैष्णवी शुक्ला । *जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।*
- संतकबीरनगर । नगर के हाइडिल कॉलोनी स्थित पुरानी पुलिस लाइन परिसर से गुरुवार को संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा पुरानी पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा और आजाद चौक से होती हुई समय जी माता मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान "जय श्रीराम" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत यात्रा पुनः कथा स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में किन्नर समाज की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिससे आयोजन में सामाजिक समरसता का संदेश भी परिलक्षित हुआ। आयोजकों के अनुसार संगीतमयी श्रीराम कथा 2 अप्रैल से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से आयोजित की जाएगी। कथा के दौरान कथा व्यास गोरखनाथ मिश्रा भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, धर्म और भक्ति से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। धार्मिक आयोजन के माध्यम से क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया, भाजपा नेत्री किरण प्रजापति, श्याम सिंह, शुभम राय, राकेश पाठक, सभासद वीरेंद्र यादव, विजय ठाकुर, दीपक यादव एवं किन्नर समाज की निकिता पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।2
- पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजा भक्ति का जयघोष संत कबीर नगर। समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अद्वितीय भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भाव और धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से बड़े ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और ऊर्जावान बन गया। उपस्थित महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अद्वितीय भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भाव और धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। साथ ही सभी भक्तों को उनका आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ कर भक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों की सहभागिता ने आयोजन को और भी दिव्य बना दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जायसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में सभी भक्तों ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र और सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति एवं सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।2
- ब्यूरो अश्विनी कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीर नगर के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में थानाध्यक्ष महुली द्वारा कस्बा मुखलिसपुर में पैदल गश्त कर क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों से संवाद कर अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने हेतु पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने की बात कही गई। चौकी प्रभारी हरिहरपुर मय पुलिस बल द्वारा कस्बा हरिहरपुर में संध्याकालीन पैदल गश्त किया गया तथा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 08 वाहनों से कुल ₹8000 का ई-चालान किया गया। चौकी प्रभारी मुखलिसपुर द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कस्बा नाथनगर में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 05 वाहनों से ₹5000 का ई-चालान किया गया। इसी क्रम में चौकी प्रभारी शनिचरा बाबू उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा एवं उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उपनिरीक्षक परमेश कुमार मिश्रा द्वारा 08 वाहनों से ₹8000 तथा उपनिरीक्षक गौतम यादव द्वारा 05 वाहनों से ₹6000 का ई-चालान किया गया। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मोलनापुर द्वारा अपने चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए वाहनों की चेकिंग की गई तथा आमजन को सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जागरूक किया गया। थाना महुली पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहयोग मिल सके।4
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- Post by रवि चन्द्र पत्रकार1
- Sari hde par kr rhe hai1
- संत कबीर नगर।।समय माता मंदिर के पीछे स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य आयोजन बजरंग दल एवं सनातन धर्म प्रेमियों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम”, “जय बजरंगबली” एवं सनातन धर्म के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपस्थितअवधेश जी महाराज जी ने भगवान श्री हनुमान जी के जीवन, उनकी अटूट भक्ति, अपार शक्ति, सेवा भावना एवं धर्म रक्षा के महत्व पर प्रेरणादायक प्रवचन दिया। उनके विचारों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और सभी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में बजरंगी भक्तों ने भाग लेकर अपनी आस्था और श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सौरभ जयसवाल (जिला सहसंयोजक, बजरंग दल), जितेंद्र गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय शर्मा, शक्ति यादव, मनीष यादव, मनीष गौतम, गोलू विश्वकर्मा, सुनील पाठक, सूरज सिंह सहित अन्य गणमान्य भक्त उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान श्री हनुमान जी से समाज, राष्ट्र एवं सनातन धर्म की रक्षा, उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना किया।1
- *भाजपा नगर महामंत्री गौरव अग्रहरि* ने *श्री बालाजी ट्रस्ट* द्वारा आयोजित भव्य *हनुमान जन्मोत्सव* कार्यक्रम में सम्मिलित होकर बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। *इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।*🚩💐💐 *जय बजरंगबली!* 🙏1
- बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, गहने व नकदी लेकर फरार हुए चोर संतकबीरनगर। जनपद में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित नवीन कुमार श्रीवास्तव, निवासी थाना क्षेत्र खलीलाबाद, ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 31 मार्च 2026 को अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान 2 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे जब वह वापस अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर घुसते ही सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। चोरों ने बड़े ही शातिर अंदाज में घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए सामान में सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण समेत करीब 15,000 रुपये नगद शामिल बताए जा रहे हैं।1