logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मीरजापुर में लगभग 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण *आस्था और व्यवस्था, विरासत और विकास के साथ वेटिकन-रोम और येरुशलम से बेहतर बन रहा विंध्याचल धाम:मंत्री ए.के. शर्मा* *विरासत के साथ विकास और आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच पर आगे बढ़ रहा देश: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री* मीरजापुर | नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर में जोनल ऑफिस का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसी दृष्टि से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें। मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि उन्होंने वेटिकन सिटी और रोम जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक शहरों को भी देखा है। अपने अनुभव के आधार पर वे कह सकते हैं कि विंध्याचल धाम का विकास जिस प्रकार से हो रहा है, वह इन स्थानों से भी बेहतर और भव्य रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाराणसी अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर और आधारभूत ढांचे का जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है और अपना विंध्याचल धाम किसी से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि चौबे घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और घंटाघर क्षेत्र में पक्के घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मड़िहान तहसील में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हो गया है, जो उत्तर प्रदेश का चौथा 765 केवीए उपकेंद्र होगा। इसके अलावा विंध्याचल विद्युत उपकेंद्र में एक अतिरिक्त 5 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई है तथा 30 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

on 14 March
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
on 14 March
f1054a82-d5d5-4ad5-be6e-247fadc3f755

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मीरजापुर में लगभग 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण *आस्था और व्यवस्था, विरासत और विकास के साथ वेटिकन-रोम और येरुशलम से बेहतर बन रहा विंध्याचल धाम:मंत्री ए.के. शर्मा* *विरासत के साथ विकास और आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच पर आगे बढ़ रहा देश: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री* मीरजापुर | नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अष्टभुजा गेस्ट हाउस परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर में जोनल ऑफिस का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

93ae053e-cc19-4dec-a9c7-101eaabba005

इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसी दृष्टि से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें। मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि उन्होंने वेटिकन सिटी और रोम जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक

55bf0cbb-b16b-438b-933b-d51a8d57e074

शहरों को भी देखा है। अपने अनुभव के आधार पर वे कह सकते हैं कि विंध्याचल धाम का विकास जिस प्रकार से हो रहा है, वह इन स्थानों से भी बेहतर और भव्य रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाराणसी अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर और आधारभूत ढांचे का जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है और अपना विंध्याचल धाम किसी से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि चौबे घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और घंटाघर क्षेत्र में पक्के घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए

47ac8db8-40df-4c1f-ad65-27c17b566762

उन्होंने बताया कि मड़िहान तहसील में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हो गया है, जो उत्तर प्रदेश का चौथा 765 केवीए उपकेंद्र होगा। इसके अलावा विंध्याचल विद्युत उपकेंद्र में एक अतिरिक्त 5 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई है तथा 30 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    1
    सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    11 hrs ago
  • आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
    3
    आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉo भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी, क्षेत्रीय अभिलेखागार वाराणसी एवं विजडम विंग्स पब्लिक स्कूल, ज्ञानपुर, भदोही के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, पुरातत्व उत्खनन अवशेष की प्रदर्शनी एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री नेहा सिंह,असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स एवं अरविन्द सरोज असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल टैक्स द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेहा सिंह ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के विचारों को समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री राम नारायण यादव एवं डॉ. बसंत कुमार यादव (डेंटल सर्जन) ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके सामाजिक एवं संवैधानिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर राजीव रंजन ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। विभाग के कर्मचारी मिथुन, प्रिंस, उमाशंकर, अंकित पाल, प्रदीप, एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण अभिलेख, चित्र एवं दस्तावेज प्रदर्शित किए गए, जिन्हें छात्रों एवं आगंतुकों ने बड़े उत्साहपूर्वक देखा और सराहा।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by B Republic News
    1
    Post by B Republic News
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Gyanpur, Bhadohi•
    17 hrs ago
  • बाबा साहेब की जयंती पर भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का लिया गया संकल्प
    1
    बाबा साहेब की जयंती पर भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का लिया गया संकल्प
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Sanskar mishra
    1
    Post by Sanskar mishra
    user_Sanskar mishra
    Sanskar mishra
    Court reporter Rajatalab, Varanasi•
    5 hrs ago
  • Post by Satish pal
    1
    Post by Satish pal
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत
    1
    आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 04 अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अभियोग पंजीकृत
    user_BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    BHADOHI REPUBLIC NEWS (BRN BHARAT)
    Newspaper publisher ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एटा में शादी, धोखा और साजिश का मामला सामने आया है माधुरी और नीरज की शादी 12 साल पहले हुई थी, शादी के तीन साल बाद माधुरी गांव के ही देवसिंह के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली नीरज ने माधुरी के खिलाफ घर से जेवर और नकदी ले जाने का केस दर्ज कराया था, जो अभी भी चल रहा है अब माधुरी के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप पहले पति नीरज पर लगाया जा रहा है आशंका जताई जा रही है कि यह पूरी घटना नीरज पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए रची गई साजिश हो सकती है
    1
    एटा में शादी, धोखा और साजिश का मामला सामने आया है
माधुरी और नीरज की शादी 12 साल पहले हुई थी, शादी के तीन साल बाद माधुरी गांव के ही देवसिंह के साथ भाग गई और उससे शादी कर ली
नीरज ने माधुरी के खिलाफ घर से जेवर और नकदी ले जाने का केस दर्ज कराया था, जो अभी भी चल रहा है
अब माधुरी के पैर में गोली लगने का मामला सामने आया है, जिसमें आरोप पहले पति नीरज पर लगाया जा रहा है
आशंका जताई जा रही है कि यह पूरी घटना नीरज पर केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए रची गई साजिश हो सकती है
    user_Sanskar mishra
    Sanskar mishra
    Court reporter Rajatalab, Varanasi•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.