संगठन की विचारधारा बूथ तक पहुंचेः समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में संगठन की मजबूती , आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा ,बूथ सशक्तिकरण, मन की बात पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय , जिला महामंत्री मंयक राजपूत, सुरजसिंह परिहार, रामेश्वर तेजरा आदि मंचासीन उपस्थित थे। बैठक के पुर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मां भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। बैठक में अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलसिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने गुरुवार को जिला कार्यालय में जिले की बैठक में संगठनात्मक न गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन हित में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बूथ तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महापुरुषों के संघर्षों एवं उनके सिद्धांतों का अध्ययन कर समाज के बीच कार्य करना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से संवाद कर बूथों की स्थिति का आकलन किया तथा संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक माह प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने एवं उसमें बताए गए विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मालवीय ने जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ अलग-अलग वन टू वन चर्चा की गई। और निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की सलाह दी। जिला की मासीक बैठक 12 सितंबर को बडोद मंडल में आयोजित होगी। बैठक में अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मंयक राजपूत ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।
संगठन की विचारधारा बूथ तक पहुंचेः समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत जिलाध्यक्ष ओम मालवीय आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में संगठन की मजबूती , आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा ,बूथ सशक्तिकरण, मन की बात पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय , जिला महामंत्री मंयक राजपूत, सुरजसिंह परिहार, रामेश्वर तेजरा आदि मंचासीन उपस्थित थे। बैठक के पुर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मां भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। बैठक में अतिथियों का स्वागत मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत, मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलसिंह ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने गुरुवार को जिला कार्यालय में जिले की बैठक में संगठनात्मक न गतिविधियों की समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन हित में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को बूथ तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी
है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के महापुरुषों के संघर्षों एवं उनके सिद्धांतों का अध्ययन कर समाज के बीच कार्य करना चाहिए। बैठक के दौरान उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों से संवाद कर बूथों की स्थिति का आकलन किया तथा संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। साथ ही प्रत्येक माह प्रसारित होने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनने एवं उसमें बताए गए विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। मालवीय ने जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, जिला प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ अलग-अलग वन टू वन चर्चा की गई। और निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की सलाह दी। जिला की मासीक बैठक 12 सितंबर को बडोद मंडल में आयोजित होगी। बैठक में अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मंयक राजपूत ने किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।
- इंदौर में बारावफात का बड़ा जलसा, चंपा बाग से रानी बाग तक उमड़ी भीड़ | Barawafat 2026 इंदौर में बारावफात 2026 के मौके पर चंपा बाग से रानी बाग तक जलसा निकाला गया। इस जलसे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देने की बात कही गई। बारावफात के इस आयोजन में शामिल लोगों ने समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। हमारे संवाददाता ने मौके पर पहुंचकर Barawafat 2026, Indore Barawafat, Indore News, Barawafat Jalsa, Barawafat Procession की ग्राउंड रिपोर्टिंग की और आयोजन से जुड़े हाजी साहब से खास बातचीत की। देखिए इंदौर बारावफात जलसा 2026 की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए आयोजन को लेकर क्या कहा गया। Keywords: Indore Barawafat 2026, Barawafat 2026, Indore News, Indore Barawafat Jalsa, Barawafat Jalsa Indore, Barawafat Procession, बारावफात 2026, इंदौर बारावफात, इंदौर बारावफात जलसा, बारावफात जुलूस, बारावफात जलसा, चंपा बाग, रानी बाग, इंदौर न्यूज़, Indore Latest News, Indore Breaking News, Aman Shanti Message, अमन शांति का पैगाम, भाईचारे का संदेश1
- बड़ोद 27 अगस्त बढ़ती महंगाई के विरोध में शहर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन l बड़ौद (आगर ) महंगाई एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी बड़ौद द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि महंगाई के कारण आम आदमी की घरेलू बजट व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यमवर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। शहर कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण की मांग की। साथ ही रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में राहत देने, बिजली के बढ़ते बिलों से उपभोक्ताओं को राहत देने तथा ई-20 पेट्रोल से संबंधित उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। ज्ञापन में सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस एवं स्थायी कदम उठाने तथा गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए आवश्यक वस्तुएं उचित एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनके निराकरण के लिए उचित पहल की जाए। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरशाद मंसूरी सहित कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहरबान सिंह सिसोदिया प्रकाश शर्मा महेंद्र सिंह सोलंकी शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद मंसूरी सुल्तान सिंह युसूफ बोहरा पार्षद जीतू मकवाना किशोर शर्मा राजेन्द्र जी टेंडपा शंकर सिंह नरला जहीदुल्लाह भाई पार्षद राजा भाई पार्षद आयुष जैन दलपत सिंह एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप सिंह श्याम सिंह भुरू भाई पटेल उपस्थित रहे l4
- आगर: शासकीय महाविद्यालयों की दुर्दशा पर अभाविप का प्रदेशव्यापी 'विद्यार्थी हुंकार अभियान' शुरू, सौपा ज्ञापन मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन आगर। शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज “विद्यार्थी हुंकार अभियान” के अंतर्गत प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभाविप के कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और शासकीय महाविद्यालयों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। उसी क्रम में आज आगर जिले में भी सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा । अभाविप ने कहा कि प्रदेश के अनेक शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थी स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त एवं स्वच्छ शौचालय, व्यवस्थित कक्षाओं, पर्याप्त फर्नीचर, बिजली एवं प्रकाश व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल सुविधाओं, छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाओं, इंटरनेट, पार्किंग, सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए इन समस्याओं का तत्काल समाधान आवश्यक है। अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि सरकार प्रदेश के सभी शासकीय महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का तत्काल सर्वे कराते हुए ठोस आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे एवं उन व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए तथा जिन कार्यों के लिए बजट की आवश्यकता है, उनके लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक बजट उपलब्ध कराया जाए। मालवा प्रान्त मंत्री श्री दर्शन ने कहा कि -महाविद्यालय शिक्षा का मंदिर हैं लेकिन वहां की स्थिति दयनीय हैं विद्यार्थियों को मिलने वाली मुलभुत सुविधा भी नहीं मिल पा रही विद्यार्थी हुंकार के माध्यम से सरकार को अवगत कराना चाहते हैं गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं स्वस्थ परिषर के लिए सरकार ध्यान दे एवं विद्यार्थियों की मुलभुत सुविधाए त्वरितता से उपलब्ध कराए | अभाविप के आगार जिला संयोजक श्री हुसैन दरबार ने कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह विद्यार्थी हुंकार अभियान इस प्रदर्शन से प्रारंभ हुआ है । आने वाले समय में विभिन्न रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक माध्यमों से मांगों के पूर्ण होने तक अभाविप का यह अभियान जारी रहेगा ।2
- सुसनेर-जीरापुर मार्ग पर ग्राम गेलाना के समीप बुधवार देर रात दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। 🚨 गेलाना के पास बड़ा सड़क हादसा! सुसनेर-जीरापुर मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में 4 लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। 👥 4 घायल 🏍️ 2 बाइकों की भिड़ंत 🚑 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल 👮 पुलिस कर रही जांच 📍 गेलाना, सुसनेर-जीरापुर मार्ग हर खबर, आपके साथ। आपके अपने चैनल को शेयर करें, लाइक करें, सब्सक्राइब करें और ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें। ❤️ #Gelana #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #RoadAccident #Accident #BreakingNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #News #LatestNews #AccidentNews #ViralNews #NewsUpdate #GelanaNews1
- *मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी वृक्षारोपण का संकल्प, जीवनधारा नमामि गंगे संस्था ने किया पौधारोपण* सत्यार्थ न्यूज़ मनोज कुमार माली सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित पुलिस थाना परिसर में जीवनधारा नमामि गंगे संस्था के तत्वावधान में पंचमुखी हनुमान मंदिर, थाना परिसर सुसनेर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में देवनारायण यादव, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सुसनेर एवं अनिल मालवीय, थाना प्रभारी सुसनेर का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। संस्था की ओर से अभिषेक पाण्डे, प्रदेश उपाध्यक्ष म.प्र., अमित शर्मा (चंकी भैया), जिला अध्यक्ष आगर मालवा, एडवोकेट कुलदीप प्रजापति, महेश राठौर एवं अंकित जैन सहित संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंचवटी (मंगल वाटिका) की स्थापना के उद्देश्य से पीपल, बरगद, बेल, आंवला एवं अशोक के पौधों का रोपण किया गया। इसके अतिरिक्त जामुन, आम, नीम, गुड़हल, शीशम सहित अनेक प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए। संस्था सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि दोपहर लगभग 3 बजे से ही क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो रही थी। इसके बावजूद अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से पीछे हटने के बजाय पूरे उत्साह और समर्पण के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण देना भी हमारी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया। में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- झालावाड़ || अमरनाथ सेवा दल के संस्थापक का कनक रेजिडेंसी में स्वागत1
- संत रामपाल जी महाराज जी की रहमत सुनी दुखियों की पुकार। "अन्नपूर्णा" मिशन के तहत राशन, कपड़े, जूते और पढ़ाई की सामग्री बार-बार गरीब असहाय परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। देखें Annapurna Muhim YouTube Channel संत रामपाल जी महाराज जी की रहमत सुनी दुखियों की पुकार। "अन्नपूर्णा" मिशन के तहत राशन, कपड़े, जूते और पढ़ाई की सामग्री बार-बार गरीब असहाय परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही है। देखें Annapurna Muhim YouTube Channel1
- अन्नपूर्णा मुहिम ने मचाई पूरे भारत में धूम। पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम से मिली हरियाणा के गांव के गरीब असहाय परिवारों को राहत। उनका जीवन ही बदल गया। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel अन्नपूर्णा मुहिम ने मचाई पूरे भारत में धूम। पूर्ण संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम से मिली हरियाणा के गांव के गरीब असहाय परिवारों को राहत। उनका जीवन ही बदल गया। अधिक जानकारी के लिए देखें Annapurna Muhim YouTube Channel1