मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट*सभी नागरिक स्व गणना पोर्टल पर आसानी से एवं गोपनीयता के साथ दर्ज करें अपनी जानकारी : कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग* *कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से जनगणना से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने की अपील की* मंदसौर 17 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने आम नागरिकों से जनगणना कार्य में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में जनगणना का कार्य संचालित हो रहा है तथा इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा स्वगणना (Self Enumeration) पोर्टल प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिक घर बैठे ही अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया सरल, सुरक्षित एवं पूर्णतः गोपनीय है, जिसमें नागरिकों की निजता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वगणना पोर्टल का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर जनगणना कार्य में सहयोग प्रदान करें। इससे जनगणना प्रक्रिया अधिक सटीक एवं सुगम बनेगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि ग्राम पंचायत एवं नगरीय स्तर पर नागरिकों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यदि किसी नागरिक को पोर्टल के उपयोग में किसी प्रकार की समस्या या जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे संबंधित केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शीघ्र स्वगणना पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी दर्ज करें और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय योगदान दें। स्व-गणना की सरल प्रक्रिया: स्व-गणना पोर्टल पर हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। प्रक्रिया 9 आसान चरणों में पूर्ण की जा सकती है: पोर्टल लॉगिन: पर जाएं, राज्य चुनें एवं कैप्चर भरें। परिवार पंजीकरण: परिवार के मुखिया का नाम, 10-अंकीय मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी (वैकल्पिक) दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार पंजीकृत किया जा सकता है। ओ.टी.पी. सत्यापन: पसंदीदा भाषा चुनकर मोबाइल पर प्राप्त ओ.टी.पी. दर्ज करें। स्थान का विवरण: जिला, पिन कोड, ग्राम/नगर/मोहल्ला की जानकारी दें। मानचित्र पर अवस्थिति: मानचित्र पर मार्कर के माध्यम से अपने मकान की सटीक अवस्थिति चिन्हित करें। प्रश्नावली भरें: आवासीय एवं पारिवारिक जानकारी दर्ज करें। पूर्वावलोकन: भरी गई जानकारी की जांच कर आवश्यक सुधार करें। अंतिम सबमिशन: “FinalSubmit”पर क्लिक करें। 11-अंकीय एस.ई. आईडी जनरेट होगी, जो एस.एम.एस. एवं ईमेल पर प्राप्त होगी। प्रगणक द्वारा सत्यापन: प्रगणक के घर आने पर उन्हें एस.ई. आईडी दिखाकर डेटा सत्यापित कराएं।

- Post by Mangal Dev rathore1
- Post by Parmeshvar redash1
- हेलो दोस्तों स्वागत है हमारे शुरू ऐप पर आपको हम बता सकते हैं इस वीडियो में यहां पर जो चलाए थे राजस्थान प्रतापगढ़ का एक इलाका है जिस जगह पर रात को जाते समय पता नहीं अजीब अजीब आवाज सुनाई देती है और हलचल मस्ती1
- अभी गर्मी के मौसम में बवंडर वह बे मौसम प्रकृति प्रकोप का ऐसा तांडव जो आप खुद वीडियो में देखें जिसका घर पूरी तरह ऊपर से छपरा गया घर का सामान वह आर्थिक नुकसान हुआ ज्ञात हो ग्राम पंचायत ग्यासपुर का मामला बंसीलाल पिता भंवरिया मीणा यह आवास पत्र वह प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति कि आशा में सुने मुंह जुबानी रामचंद्र राणा1
- Post by दिनेश शर्मा1
- गांव अचारी पोस्ट सुबी तहसील छोटी सादड़ी जिला प्रतापगढ़ राजस्थान 9660737539 90790081071
- Post by Ramprasad dhangar1
- इस साल प्रदेश के किसानों के द्वारा अफीम की फसल बहुत अच्छी रही है। और सभी किसानों के द्वारा उक्त अफीम की फसल को नारकोटिक्स विभाग ले जाकर तोल के माध्यम से अधिकारी और कर्मचारियों को दी जा रही है। देखिए इस खबर को जय जवान जय किसान वंदे मातरम भारत माता की जय हो1