logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़ी खबर : नई टिहरी में दिव्यांगजनों के लिए मेगा शिविर, 309 का पंजीकरण; प्रमाण पत्र व सहायक उपकरण वितरित "दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर मिली समस्त सुविधाएं, विशेष शिविर का सफल आयोजन संपन्न" "प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ दिव्यांगजन विशेष शिविर, 309 का पंजीकरण" "प्रमाण पत्र व सहायक उपकरण वितरण हेतु समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त शिविर" जन-जन की सरकार’ की पहल, दिव्यांगजनों को मिला योजनाओं का लाभ माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में आयोजित ‘जन-जन की सरकार के शिविरो’ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जनपद के कई दिव्यांगजन विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं सहायक उपकरणों से किसी कारणवश लाभान्वित नहीं हो पाए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार आज मुख्यालय के बौराड़ी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज, नई टिहरी में दिव्यांगजनों एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को एक ही स्थान पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाज कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा कुल 309 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श हेतु विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था की गई, जिनमें मनोवैज्ञानिक, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन आदि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान 120 लोगों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाए गए। साथ ही 15 लोगों के आधार कार्ड तैयार किए गए। इसके अतिरिक्त दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए, जिनमें 56 लोगों को कृत्रिम उपकरण, 10 लोगों को व्हीलचेयर, 24 लोगों को छड़ी, 20 लोगों को श्रवण यंत्र तथा 1-1 व्यक्ति को वॉकर एवं बैसाखी प्रदान की गई। शिविर में दिव्यांगजनों की सुगम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न विकासखंडों से दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों को लाने-ले जाने के लिए 11-सीटर वाहनों की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रत्येक विकासखंड के लिए ब्लॉकवार नोडल अधिकारियों को नामित किया गया, जिनकी देखरेख एवं समन्वय में शिविर की समस्त व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सम्पन्न कराई गईं। यह विशेष शिविर ‘जन-जन की सरकार’ की जनकल्याणकारी सोच एवं दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

7 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
7 hrs ago
f668b895-1f71-4325-a17a-dc15a5d6fa5b

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • आगामी फायर सीजन के दृश्टिगत वन बिभाग ने चलाया मॉक ड्रिल अभियान
    1
    आगामी फायर सीजन के दृश्टिगत वन बिभाग ने चलाया मॉक ड्रिल अभियान
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Vijaypal Rana
    1
    Post by Vijaypal Rana
    user_Vijaypal Rana
    Vijaypal Rana
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • #गढ़वाल_क्रिकेट_लीग_2026 #जीसीएल_श्रीनगर #कुलवीर_उनियाल #उत्तराखंड_क्रिकेट #जीसीएल_5वां_सीजन 🏏🔥
    1
    #गढ़वाल_क्रिकेट_लीग_2026
#जीसीएल_श्रीनगर
#कुलवीर_उनियाल
#उत्तराखंड_क्रिकेट
#जीसीएल_5वां_सीजन 🏏🔥
    user_Parvat Paigaam
    Parvat Paigaam
    Media company प्रतापनगर, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।
    1
    डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट पर संचालित टैक्सी यूनियन ने एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा ओला उबर को संचालित करने के निर्णय के खिलाफ टैक्सी यूनियन के लोगों ने एयरपोर्ट निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर ओला उबर संचालन को बंद करने की मांग की, जिसके बाद डोईवाला कोतवाली में एयरपोर्ट, तहसील और पुलिस प्रशासन के स्थान यूनियन के पदाधिकारियों संग बैठक हुई लेकिन नतीजा जीरो रहा।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • नाली निर्माण शिकायत करी गई थी नगर आयुक्त मैडम को अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है मैंने मेयर साहब की भी साइन स्विंग करा कर मैं अधिकारी को दे दिए हैं मगर फिर भी कोई अभी तक कार्रवाई नहीं करी जा रही है मन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी संज्ञान लीजिए नगर आयुक्त मैडम से पूछा जाए मैडम क्या कर रही है आप जो अभी तक उसे विषय पर कार्रवाई नहीं हुई आप लोगों ने पार्षद बने हैं किस लिए बनाए हैं जब से पार्षद बने हैं वार्ड नंबर 89 के वह एक बार भी देखने आए हो तो बात भी है वह आज झाड़ू लगवाने तो आते नहीं है और तो बहुत दूर की बात है ऐसे पार्षद ना हो तो बहुत अच्छा है......
    1
    नाली निर्माण शिकायत करी गई थी नगर आयुक्त मैडम को अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है मैंने मेयर साहब की भी साइन स्विंग करा कर मैं अधिकारी को दे दिए हैं मगर फिर भी कोई अभी तक कार्रवाई नहीं करी जा रही है मन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी संज्ञान लीजिए नगर आयुक्त मैडम से पूछा जाए मैडम क्या कर रही है आप जो अभी तक उसे विषय पर कार्रवाई नहीं हुई आप लोगों ने पार्षद बने हैं किस लिए बनाए हैं जब से पार्षद बने हैं वार्ड नंबर 89 के वह एक बार भी देखने आए हो तो बात भी है वह आज झाड़ू लगवाने तो आते नहीं है और तो बहुत दूर की बात है ऐसे पार्षद ना हो तो बहुत अच्छा है......
    user_Dehradun live news
    Dehradun live news
    Local News Reporter देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    13 hrs ago
  • जय जवान जय किसान सम्मानित साथियों, बिजनौर: ग्राम शादीपुर में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। •धीरज चौधरी – जिला अध्यक्ष, बिजनौर •संदेश चौधरी – वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बिजनौर •सिराज राजपूत – सोशल मीडिया प्रभारी •नौशाद खान – प्रदेश उपाध्यक्ष •इकराम – युवा ब्लॉक अध्यक्ष, नजीबाबाद •इजहार अहमद– नगर उपाध्यक्ष नगीना •जमील अहमद – नगर अध्यक्ष, नगीना •मिंटू शमसी–नगर सचिव नगीना •डॉ. वसीम, परवेज मलिक, और शादाब राणा इस कार्यक्रम को मुहम्मद इस्माइल – बढ़ापुर विधानसभा अध्यक्ष, यूनुस अंसारी, और यूनुस खान जी ने बहुत सुंदर और सफल आयोजन किया राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद और सभी साथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसान और मजदूरों की समस्याओं और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि किसी भी साथी को अगर कोई समस्या हो, तो उसका संज्ञान लिया जाएगा, और सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। किसान एकता जिंदाबाद
    1
    जय जवान जय किसान 
सम्मानित साथियों,
बिजनौर: ग्राम शादीपुर में आज एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद और कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
•धीरज चौधरी – जिला अध्यक्ष, बिजनौर
•संदेश चौधरी – वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, बिजनौर
•सिराज राजपूत – सोशल मीडिया प्रभारी
•नौशाद खान – प्रदेश उपाध्यक्ष
•इकराम – युवा ब्लॉक अध्यक्ष, नजीबाबाद
•इजहार अहमद– नगर उपाध्यक्ष नगीना
•जमील अहमद – नगर अध्यक्ष, नगीना
•मिंटू शमसी–नगर सचिव नगीना
•डॉ. वसीम, परवेज मलिक, और शादाब राणा
इस कार्यक्रम को मुहम्मद इस्माइल – बढ़ापुर विधानसभा अध्यक्ष,
यूनुस अंसारी, और यूनुस खान जी ने बहुत सुंदर और सफल  आयोजन किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मोबीन अहमद और सभी साथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान किसान और मजदूरों की समस्याओं और उनके साथ हो रहे अत्याचार पर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा कि किसी भी साथी को अगर कोई समस्या हो, तो उसका संज्ञान लिया जाएगा, और सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।
किसान एकता जिंदाबाद
    user_किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    किसान मजदूर महासंग्राम संगठन
    Farmer Dehradun, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • जय जवान जय किसान
    1
    जय जवान जय किसान
    user_जय जवान जय किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के mahamantri jila Bijnor
    जय जवान जय किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के mahamantri jila Bijnor
    Dehradun, Uttarakhand•
    21 hrs ago
  • टिहरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के टिहरी जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे उन्होंने पुनर्वास बिभाग जो अब टीएचडीसी को हस्तानांतरित हो गया है पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई टिहरी-बौराड़ी मुख्य मार्ग से जेल रोड के ऊपर हुये आवंटित भूखण्डों को पुनर्वास बिभाग द्वारा गलत तरीके से आवंटन किया गया है l उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त मोटर मार्ग के ऊपर टिहरी बांध परियोजना द्वारा डंपिंग जोन बनाने हेतु लगभग 5 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, किन्तु पुर्नवास निदेशालय और बिल्डरों की मिलीभगत से उक्त डंपिग जोन के ऊपर भूखण्ड आंवटित कर दिये गये हैं। जबकि पुर्नवास निदेशालय द्वारा उक्त भूखण्ड पूर्व में अन्यत्र आवंटित किये जा चुके थे किन्तु बिल्डरों द्वारा कास्तकारों की पात्रता खरीद कर पूर्व में आंवटित भूखण्डों को पुर्नवास निदेशालय के अधिकारियों की मिली भगत से परिवर्तित करवा दिया गया, जहां पर कई अखरोट के पेड़ व अन्य फलदार वृक्ष मौजूद थे, जिनको काटकर वर्तमान समय में बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि डम्पिंग जोन के ऊपर आवासीय कॉलोनी सी० ब्लॉक टाईप 3 का सी0 4/4 बलबीर सिंह नेगी एवं सी0-3/4 सतीश उनियाल को स्वामित्व के रूप में आवंटित हो रखा है जिन पर हम परिवार सहित निवासरत हैं, जबकि उक्त आवासीय सी०-ब्लॉक का भवन तत्कालीन समय में बिना कॉलम के बने हुये हैं l उन्होंने कहा कि ठीक उसी के नीचे बिल्डरों द्वारा जे०सी०बी० मशीन से खड़ी कटिंग की जा रही है । जिससे उक्त आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है और भवन में निवासरत परिवारों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त भवन एवं उसमें निवासरत परिवारों को भविष्य में कोई हानि होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुर्नवास निदेशालय की होगी । उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि उक्त आवासीय भवन में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये परिवर्तित भूखण्डों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए l
    1
    टिहरी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के टिहरी जिलाध्यक्ष बलवीर नेगी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमे उन्होंने पुनर्वास बिभाग जो अब टीएचडीसी को हस्तानांतरित हो गया है पर आरोप लगाते हुए कहा कि नई टिहरी-बौराड़ी मुख्य मार्ग से जेल रोड के ऊपर हुये आवंटित भूखण्डों को पुनर्वास बिभाग द्वारा गलत तरीके से आवंटन किया गया है l
उन्होंने कहा कि पूर्व में उक्त मोटर मार्ग के ऊपर टिहरी बांध परियोजना द्वारा डंपिंग जोन बनाने हेतु लगभग 5 मीटर ऊंची दीवार का निर्माण किया गया है, किन्तु पुर्नवास निदेशालय और बिल्डरों की मिलीभगत से उक्त डंपिग जोन के ऊपर भूखण्ड आंवटित कर दिये गये हैं। जबकि पुर्नवास निदेशालय द्वारा उक्त भूखण्ड पूर्व में अन्यत्र आवंटित किये जा चुके थे किन्तु बिल्डरों द्वारा कास्तकारों की पात्रता खरीद कर पूर्व में आंवटित भूखण्डों को पुर्नवास निदेशालय के अधिकारियों की मिली भगत से परिवर्तित करवा दिया गया, जहां पर कई अखरोट के पेड़ व अन्य फलदार वृक्ष मौजूद थे, जिनको काटकर वर्तमान समय में बिल्डरों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है, जबकि डम्पिंग  जोन के ऊपर आवासीय कॉलोनी सी० ब्लॉक टाईप 3 का सी0 4/4 बलबीर सिंह नेगी एवं सी0-3/4 सतीश उनियाल को स्वामित्व के रूप में आवंटित हो रखा है जिन पर हम परिवार सहित निवासरत हैं, जबकि उक्त आवासीय सी०-ब्लॉक का भवन तत्कालीन समय में बिना कॉलम के बने हुये हैं l
उन्होंने कहा कि ठीक उसी के नीचे  बिल्डरों द्वारा जे०सी०बी० मशीन से खड़ी कटिंग की जा रही है । जिससे उक्त आवासीय भवन को खतरा उत्पन्न हो गया है और भवन में निवासरत परिवारों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। 
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उक्त भवन एवं उसमें निवासरत परिवारों को भविष्य में कोई हानि होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं पुर्नवास निदेशालय की होगी ।
उन्होंने  जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि  उक्त आवासीय भवन में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये परिवर्तित भूखण्डों की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए l
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.