शराब तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 24.340 लीटर विदेशी शराब के दो युवक गिरफ्तार। डंडखोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 24.340 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। साथ ही एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार दंडखोरा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से अवैध विदेशी शराब लेकर क्षेत्र से गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 24.340 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान मनीष कुमार परिहार (21 वर्ष) पिता राजाराम परिहार, निवासी बोरनी थाना दंडखोरा, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR11BV 0912) तथा एक नोकिया का कीपैड मोबाइल भी जब्त कर लिया है। दंडखोरा थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

- RPIA rashtriy sachiv basukinath sah kanaujiya purv sansad pratyashi Katihar Bihar All india relwe Shu shine workar unian rastiya upadhyaksh3
- गौरीपुर बांध पर लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक को मारी गोली — हालत गंभीर सबहेडिंग: : कटिहार के रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध पर सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लूटपाट के इरादे से आए दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान अहमदाबाद थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजेश सोमवार को अपनी नानी के घर गौरीपुर गांव गया था। शाम के समय वह एक ठेकेदार के पास पैसा लेने गया था और वहां से लौटते वक्त यह वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, जैसे ही राजेश बाइक से बांध के रास्ते अपने नाना के घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे दो अपराधियों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने हथियार दिखाकर पैसे और मोबाइल की मांग की। राजेश ने जब इसका विरोध किया और वहां से निकलने की कोशिश की, तो एक अपराधी ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। गोली राजेश के बाएं जांघ में जा लगी और शरीर के अंदर फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, हिम्मत दिखाते हुए घायल अवस्था में ही राजेश किसी तरह बाइक स्टार्ट कर वहां से भाग निकला और सीधे अपने नाना के घर पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इधर, रोशना थाना में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।2
- बिहार में एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर आदरणीय श्री Samrat Choudhary को श्री Nitish Kumar जी के माला पहनाया गया1
- जिस दिन रवि चौहान ने नबी हुसैन पर हमला किया था उस दिन बहुत ही भीड़ थी लेकिन किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया था रवि चौहान के बड़े भाई ने बोला1
- आशा जी की अंतिम दर्शन पर आमिर खान और सिराज उनके फैमिली के साथ सुख-दुख साथ रहा1
- नहीं तो सारा भक्ति और प्रवचन सुनना व्यर्थ हो जाएगा1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- RPIA rashtriy sachiv basukinath sah kanaujiya purv sansad pratyashi Katihar Bihar All india relwe Shu shine workar unian rastiya upadhyaksh 14 April Baba bheemrav Ambedkar jayanti samaroh Katihar Bihar1