सीडीओ ने विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया: फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए सीडीओ ने विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया: फरियादियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए जसवंतनगर। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को जसवंतनगर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया और विकासखंड परिसर में संचालित कई कार्यालयों का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, सीडीओ ने विकासखंड कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की और विभिन्न योजनाओं से संबंधित रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं और योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न बरती जाए। सीडीओ ने एनआरएलएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने, निष्क्रिय समूहों को पुनः सक्रिय करने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि समूहों को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। विकासखंड परिसर में मौजूद फरियादियों से बातचीत के बाद, सीडीओ ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और उनका शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने अनावश्यक टालमटोल से बचने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान, सीडीओ ने पचनद कैंटीन में संचालित कंप्यूटर सेंटर का भी अवलोकन किया। लघु सिंचाई कार्यालय में प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर, उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक और खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

- 🟥 इटावा सदर तहसील हादसे से भी नहीं लिया सबक, जिला मुख्यालय पर बिना सुरक्षा मानकों के कराया जा रहा निर्माण कार्य इटावा जिला मुख्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मौके पर मजदूरों से बिना आवश्यक सुरक्षा मानकों और सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट आदि) के काम कराया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले सदर तहसील परिसर में भी निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक मजदूर की जान जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा सबक नहीं लिया गया और जिला मुख्यालय पर भी उसी तरह की लापरवाही जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब सरकारी कार्यालयों में ही श्रमिकों की सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो किसी संभावित हादसे की जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- कांग्रेस नें पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव, कहा आरोपियों पर जल्द हो कार्यवाई भिंड। मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घिरोगी निवासी करतार सिंह बघेल पर हुए जानलेवा हमले को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं नें एसपी कार्यालय का घेराव किया। कॉंग्रेसियों नें मुख्यमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक भिंड को ज्ञापन सौंपकर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा और आर्थिक सहायता सहित अन्य मांगें रखी गई हैं। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल नें अपने समर्थकों के साथ पहुंच कर एसपी सूरज वर्मा को ज्ञापन दिया अध्यक्ष नें बताया कि करतार सिंह बघेल दूध का व्यवसाय कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना वाले दिन वे बाइक से काम पर जा रहे थे।तभी मालनपुर थाना क्षेत्र के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हुए। घटना का वीडियो भी सामने आने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन के अनुसार।घटनास्थल के पास चाय की दुकान संचालित करने वाले घिरोगी निवासी हरिशंकर बघेल ने करतार सिंह को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि करीब दो माह पहले भी हरिशंकर के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें मालनपुर थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी। इस मामले की भी जांच की मांग की गई है। परिजनों का कहना है कि करतार सिंह ने घटना से पहले अपनी सुरक्षा को लेकर थाने में लिखित आवेदन देने के साथ डायल112 पर भी सूचना दी थी। इसके बावजूद घटना होने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की गई है।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! थाना सदर आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी जी 8 ए निवासी पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है... सोनम पांडे आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग में ड्यूटी करने के लिए गई थी 10:00 बजे बहन घर से निकली थी दो बच्चों को स्कूल भेज दिया था, दोपहर 2:00 बजे घर वापस लौटी तब घर का ताला टूटा हुआ था चोर सोने- चांदी की ज्वेलरी, 5000/रुपे की नगदी एक कीपैड मोबाइल फोन भगवान के जेवर, दान पेटी चोरी करके ले गए,, इसके अलावा फ्रिज में रखी रबड़ी भी खा गए... आगरा ब्रेकिंग!!! थाना सदर आगरा कैंट नॉर्थ रेलवे कॉलोनी जी 8 ए निवासी पार्सल विभाग में असिस्टेंट कमर्शियल के पद पर तैनात सोनम पांडे पत्नी स्वर्गीय गौरव दुबे के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है... सोनम पांडे आगरा कैंट स्थित पार्सल विभाग में ड्यूटी करने के लिए गई थी 10:00 बजे बहन घर से निकली थी दो बच्चों को स्कूल भेज दिया था, दोपहर 2:00 बजे घर वापस लौटी तब घर का ताला टूटा हुआ था चोर सोने- चांदी की ज्वेलरी, 5000/रुपे की नगदी एक कीपैड मोबाइल फोन भगवान के जेवर, दान पेटी चोरी करके ले गए,, इसके अलावा फ्रिज में रखी रबड़ी भी खा गए...3
- माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान माननीय न्यायालय द्वारा थाना मेहगांव अंतर्गत लगाया गया मोबाइल कोर्ट भिंड ग्वालियर हाईवे पर चला वाहन चेकिंग अभियान लगभग 200 वाहनों को किया गया चेक 38 वाहनों पर कार्यवाही कर 70200 रुपए समन शुल्क वसूला गया 05 वाहनों को किया गया मौके से जप्त एक वाहन से लाल नीली बत्ती तो दूसरे वाहन से हूटर निकलने के साथ काली फिल्म पर भी कार्यवाही की गई ऑटो चालकों को तय सवारी से अधिक सवारी नहीं ले जाने की हिदायत दी गई JmFC स्वाति बघेल, पूनम परिहार, सृष्टि दुबे तथा न्यायालीन स्टाफ कौशल किशोर पराशर, राशि पांडे, महेंद्र भदौरिया,रोहित, अरुण भदौरिया,शिवानंद शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव रविंद्र शर्मा उप निरी वंदना शर्मा, प्रधान आर राजेश गर्ग, अनिल शर्मा, लोकेंद्र तोमर, आर तिलक, दिनेश, शिवकुमार, हेमंत गुर्जर, आकाश,मातवर महिला आर तृप्ति , प्रियंका शर्मा द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान4
- महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र: 21 मामलों की सुनवाई, रिश्तों में सुलह की पहल जारी मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर शुक्रवार को महिला थाना मैनपुरी में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। केंद्र में पति-पत्नी के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों एवं आपसी मतभेदों के निस्तारण के उद्देश्य से काउंसलिंग कर सुनवाई की गई। परामर्श केंद्र में काउंसलरों और संबंधित अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें गंभीरता से सुनीं तथा आपसी संवाद के माध्यम से विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुल 21 मामलों की सुनवाई की गई, जबकि तीन पुराने मामलों में फॉलोअप लेकर समझौते की स्थिति और पारिवारिक माहौल की समीक्षा की गई। केंद्र का मुख्य उद्देश्य टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को बचाना, पति-पत्नी के बीच विश्वास बहाल करना तथा आपसी सहमति से विवादों का समाधान कराना है। सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बातचीत कर मतभेद दूर करने और परिवार की खुशहाली बनाए रखने की सलाह दी गई। महिला थाना मैनपुरी में प्रत्येक शुक्रवार आयोजित होने वाला परिवार परामर्श केंद्र घरेलू कलह, आपसी अविश्वास और पारिवारिक तनाव से जूझ रहे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन की इस पहल को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।1
- गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ऐसी घटनाएं रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।1